Muzaffarnagar News: भाजपा की बैठक में जनविश्वास यात्रा पर चर्चा
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर । गाँधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी जन विश्वास यात्रा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विजय सैनी द्वारा किया गया।
सर्व प्रथम मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया जी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया द्वारा जन विश्वास यात्रा से संबंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की व सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये
भारतीय जनता पार्टी का रथ भगवा रंग का होगा ये रथ पूरी तरह से वातानुकूलित होगा इस के साथ १० बडी कारो में यात्रा से जुड़े व्यवस्थापक चलेंगे यात्रा जिस शहर में प्रवेश करेंगी वहाँ पर पार्टी का बड़ा नेता उसे आगे के निए झंडी दिखाएगा में ३० लोग सवार हो होग व जन विश्वास यात्रा में पार्टी सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
जिला प्रभारी द्वारा बताया गया दिनांक २० दिसम्बर २०२१ को बिजनौर बैराज पर प्रातः ०९ः३० बजे यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा उसी के साथ विधानसभा वार निम्न स्थानो मीरापुर तिराहा (मोन्टी रिर्साट), जानसठ, भूड तिराहा खतौली, घण्टाघर चौक खतौली, अलकनंदा खतौली, मन्सूरपुर, पुरबालियान, सोहजनी चौकी, चाँदपुर, शाहपुर, पुरबालियान, बुढाना मोड, वहलना चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, महावीर चौक के बाद रात्रि विश्राम सदर विधानसभा में किया जायेगा।
तत्पश्चात २१ दिसम्बर २०२१ को जन विश्वास यात्रा पुरकाजी विधानसभा के पचौण्डा, रामपुर तिराहा, रोहाना टोल से जनपद सहारानपुर के लिए रवाना होगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन विश्वास यात्रा समापन होने के बाद सभी रथ यात्राएं १० जनवरी को लखनऊ पहुॅचेंगी जहाँ पर सभी यात्राओं का महासमागम होगा इस रैली को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सम्बोधित करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से बुढाना विधायक उमेश मलिक, सदस्य पिछडा आयोग जगदीश पांचाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, चेयरमैन सहकारी बैंक सतपाल पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, रूपेन्द्र सैनी, सुधीर सैनी, राजपाल सिंह जुडडा, यात्रा संयोजक राजीव गुर्जर, विधानसभा प्रभारी राजपाल सिंह, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, शरद शर्मा, रोहताश, जिला मंत्री वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, सचिन सैनी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, जिला महामंत्री रजत त्यागी, श्याम रहेजा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा सुन्दरपाल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्या मोर्चा मौ० सलीम, जिला महामंत्री रविश अंसारी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित रावल, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, धनप्रकाश, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, जिला संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया आदित्य जैन, विकुल ठाकुर, विपुल शर्मा, अजय सागर, आदि उपस्थित रहे।
तैयारियों को बैठक आयोजित
खतौली। भारतीय जनता पार्टी मंडल खतौली की कार्यकारिणी सेक्टर प्रभारियों ,सेक्टर संयोजक, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्रीओ की एक विशाल बैठक स्थानीय अंबर पैलेस पर हुई
जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित जैन जी ने की तथा संचालन पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा ने किया बैठक में आगामी 20 दिसंबर को खतौली में आ रही जन विश्वास यात्रा की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया तथा रूपरेखा तैयार की गई
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री बोबिन्दर सहरावत एवं मंडल अध्यक्ष अमित जैन जी ने कहा कि आगामी २० दिसंबर को जन विश्वास यात्रा का खतौली में स्थानीय घंटाघर पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कार्यकर्ता आगामी २० दिसंबर को घंटाघर पर जन विश्वास यात्रा का भारी संख्या में पहुंचकर भव्य स्वागत करें
जन विश्वास यात्रा में केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी एवं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान जी उपस्थित रहेंगे बैठक में जिला मंत्री बोबिन्दर सहरावत मंडल अध्यक्ष अमित जैन ,पूर्व जिला महामंत्री मदन छाबड़ा ,नगर महामंत्री मोहित जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष गुरुदत्त अरोरा, रवि ग्रोवर, सुंदर धारीवाल, सुभाष गुप्ता, श्याम रहेजा, अजय भुर्जी ,माधव गुप्ता, ऋषभ जैन, ऋषभ जैन अरिहंत, रोहित ऊंटवाल, जतिन जैन, अंकुर प्रजापति आदेश , उमेश कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष, चंचल भूटानी, सुरेंद्र उपाध्याय ,जय भगवान भुर्जी ,अनुज पालीवाल, जोगिंदर सैनी आदि रहे

