Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जन विश्वास यात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

Muzaffarnagar News:मीरापुर। गंगा बैराज से चलकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुई जन विश्वास यात्रा का मार्ग मे अनेक स्थानो पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियो एवं समर्थको द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भीड तथा सुव्यवस्था के मददेनजर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनवाई गई। ताकि यात्रा के दौरान जाम की स्थिती ना बने।

बिजनौर से चलकर गंगा बैराज के रास्ते मुजफ्फरनगर पहुंची जन विश्वास यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा बैराज से मीरापुर होते हुए जानसठ पहुंचने पर तथा जानसठ से खतौली होते हुए हरसौली,सांझक, बरवाला तथा पिनना बाईपास, वहलना चौक तथा सूजडू चूंगी आदि अनेक स्थानो पर भव्य स्वागत हुआ।

नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर जन विश्वास यात्रा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भव्य स्वागत के पश्चात समापन होगा। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर पार्टी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी पिछले कई दिनो से दिनरात एक कर जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी एकजुटता से लगे हुए थे। जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए बूथ स्तर तक बैठकों का दौर जारी रहा।

निकटवर्ती जनपद बिजनौर से गंगा बैराज पहुंचने पर जन विश्वास यात्रा का स्वागत करने वालो मे मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,जनपद के प्रभारी मंत्री सतेन्द्र सिसौदिया, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग,शरद शर्मा,रोहताश पाल, विरेन्द्र सिह,भाजपा नेत्री श्रीमति सुषमा पुण्डीर,श्रीमति रेनू गर्ग,पिछडा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल आदि मौजूद रहे। जनपद बिजनौर से होती हुई गंगा बैराज पर पहुंची जन विश्वास यात्रा के दौरान यात्रा के संयोजक एवं अलीगढ सांसद सतीश गौतम सहित कई अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। जन विश्वास यात्रा रथ पर उत्तर प्रदेश के पंचायत राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, सुखविन्द्र सिह सोम आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =