Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली तहसील में समाधान दिवस:सुनी समस्याएं

खतौली । जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा विकास कार्यो में भी किसी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं होगी। खतौली तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों से विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे

ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनमे से अधिकाशं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा क्षेत्र समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर उक्त समस्याओं का निराकरण कराना सुनिश्चित करे।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि समाधान दिवस की सार्थकता सिर्फ तभी है जब आज समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों को अगले तहसील दिवस में आने की आवश्यकता न पडे तथा उन्हे अधिकारी/विभागों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर न होना पडे।

इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने भी पुलिस विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को जानने के पश्चात उनका निस्तारण कराया तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समाधान दिवस के दौरान सीडीओ आलोक यादव, एसएसपी अभिषेक यादव, सीएमओ आरपी मिश्रा, एसडीएम अजय अम्बष्ट, सीओ आशीष प्रताप सिंह, तहसीलदार खतौली व इंस्पैक्टर संतोष कुमार सिंह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk