Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:सामान चोरी करने वाले शातिर को दबोचा, मामूली विवाद में चली गोली

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले ०२ चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जंगल ग्राम पिन्ना में अज्ञात चोरों द्वारा १०० केवी के ०१ ट्रास्फार्मर को गिराकर सामान चोरी करने के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ट्रांसफार्मर चोरी के अभियोग का अनावरण करते हुए पिन्ना से चरथावल जाने वाले रजवाहे से ०२ चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पुलिस पूछताछ में आसिफ पुत्र शमशाद निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड़ थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, फुरकान पुत्र जबरदीन निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०२ कोइल, १०० ्यङ्क ट्रांसफार्मर की, ०२ किग्रा०, कोइल का तार, ०८ किग्रा०, लोहे की पत्तियां बरामद की।

मामलों में कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 के0पी0 सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त लवी त्यागी पुत्र सुनील कुमार त्यागी निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को प्रकाश चौक से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र िंसह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सहरान पुत्र इमरान निवासी लक्कडपट्टी कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल िंसह द्वारा विद्युत अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त श्यामसिंह पुत्र रामभजन निवासी सिंभालकी थाना छपार को गिरफ्तार किया।

 

मामूली विवाद में चली गोली
मुजफ्फरनगर। पार्किग विवाद को लेकर एक व्यक्ति और कपड़ा व्यापारी के बीच हुए विवाद में अचानक गोली चल गयी। जिससे अफरा तफरी मच गयी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दक्षिणी सिविल लाइन का है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी सिविल लाइन में एक व्यक्ति के आवास के सामने कपड़ा व्यापारी के वाहन खडे रहते है। इस बात को लेकर आज विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कथित तौर पर एक्त व्यक्ति ने अपने घर से लाईसेंसी राइफल लाकर हवाई फायर कर दिया। जिसे लेकर अफरा तफरी मच गयी।

यहां यह भी गौरतलब है कि इस रिहायशी इलाके में कई कपडे के गोदाम बन गये है जहां से हर समय ट्रांसपोर्ट की गाडियां कपडे लेने और उतारने के लिए आती है जिससे यहां जाम की स्थिति तो रहती है ही साथ ही ट्रासंपोर्ट के नाम पर आने वाले वाहनों के चालक व परिचालकों द्वारा अमर्यादित हरकते भी की जाती है।

पव्वों सहित दबोचा
बुढ़ाना। अवैध शराब सहित शातिर के गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तों राजन पुत्र विजेन्द्र सिंह, शिवा पुत्र राजकुमार निवासीगण सफीपुर थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को चरणसिंह तिराहा से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण के कब्जे से 20-20 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 3 =