Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फोर्स में भर्ती होने के लिए  युवाओं को दिये टिप्स

चरथावल। थाना प्रांगण में सीओ सदर कुलदीप कुमार व थानाध्यक्ष सुबे सिंह ने क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं की बैठक लेते हुए उन्हें फोर्स में भर्ती होने के लिए अनेक प्रकार के टिप्स दिए तथा जीरो ड्रग्स के बारे में भी जानकारी दी गई

एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस,आर्मी,पैरामिलिट्री फोर्स की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश देकर बताया कि वह अपने अपने क्षेत्र में देश की सेवा करने का जज्बा लेकर तैयारी कर रहे युवको से विचार-विमर्श कर उनकी तैयारियों में मदद की जाए

इसी को मद्देनजर रखते हुए सीओ सदर व थानाध्यक्ष सूबे सिह ने चरथावल क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए सीओ सदर कुलदीप कुमार ने युवाओं को देश की रक्षा करने के लिए किस तरह से तैयारी की जाए

जिससे कम समय में ही सफलता मिल सके उन्होंने सभी युवाओं को भर्ती के आवश्यक टिप्स दिए इसके अलावा सभी युवाओं को शून्य ड्रेस के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी तथा उनसे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk