समाचार
चिकित्सीय परीक्षण शिविर का आयोजन
बुढ़ाना। थाना बुढ़ाना पर चिकित्सीय टीम बुलाकर थाना पर नियुक्त सभी पुलिस बल का निशुल्क चिकित्सा परीक्षण कराया। जनपद में सभी थानों पर नियुक्त पुलिस बल का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। जिससे जनपदीय पुलिस बल स्वस्थ रहें तथा रोग रहित रहते हुए अपनी ड्यूटी पर प्रबलता के साथ उपस्थित रहते हुए कार्यरत रहे।
डीएम ने किया पेयजल परियोजना का निरीक्षण
चरथावल। जनपद के विभिन्न स्कूलों में एक एनजीओ द्वारा भोजन वितरण मामले में गत दिवस बड़ी लापरवाही सामने आने पर शिक्षा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मचा रहा। आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने चरथावल क्षेत्र के ग्राम दधेडू के स्कूल में पहुंचकर मिड डे मिल का निरीक्षण किया इसके अलावा शिक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न स्कूलों में जाकर मिड डे मिल की गुणवत्ता की जांच की। इसके अलावा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने गांव में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
मुजफ्फरनगर। खेतों में पराली जलाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किसानों पर दर्ज कराये गये मुकदमे वापस कराने की मांग को लेकर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला व कलैक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में किसानों पर मुकदमे दर्ज करे जा रहे है। एनसीआर में स्मोक का डर दिखाकर मुजफ्फरनगर में छोटे छोटे खेतों में भी पराली जलाने वाले किसानों पर मुकदमे दर्ज कराये जा रहे है। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के सैटेलाइट से फोटो लिये है। उन्होंने कहा कि यह किसानों का शोषण है इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसानों पर वापस नहीं किये गये तो कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी। बाद में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर मुकदमे वापस लेने की मांग की गयी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नईमुल्ला उर्फ नानू मिया, जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, पूर्व जिला जिलाध्यक्ष बिलकिश चौधरी, कांग्रेस के सेवादल अध्यक्ष पं. सतीश शर्मा, जगदीश अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह वर्मा, रिजवान अहमद, काजी सुल्तान, अब्दुल्ला आरिफ, कुरैशा, मुन्नी, जीनत प्रवीन, दीपा, मीनाक्षी, ज्योति सहित काफी संख्या में कांग्रेस के सभी फ्रन्टलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हत्या का खुलासाः आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। लूट का विरोध करने पर हुई थी मीरापुर के गांव जमालपुर बांगर निवासी दीपक उर्फ छोटू की हत्या। पुलिस टीम ने मृतक के दोनो हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि 28/29 नवम्बर 2019 की रात्रि मीरापुर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जमालपुर बांगर निवासी युवक दीपक उर्फ छोटू पुत्र बाबूराम की मुर्गी फार्म की चौकीदारी के वक्त कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता बाबूराम ने इस सम्बन्ध मे थाना मीरापुर मे अज्ञात बदमाशो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले मे मुकदमा कायम कर घटना के खुलासे के लिए भागदौड व छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने एसपी देहात नेपाल सिह व सीओ जानसठ के निर्देशन मे की गई भागदौड व जांच पडताल के दौरान उक्त मामले के अभियुक्त मोनू पुत्र समय सिह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना मीरापुर व बिल्लू ठाकुर पुत्र पालूराम उर्फ पाली निवासी ग्राम सौण्टा मंसूरपुर हाल निवासी खेडी सराये को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक अदद छुरी आलाकत्ल,घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा घटना मे लूटा गया बैटरा बरामद किया है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि उक्त हत्यारोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे मीरापुर इंस्पैक्टर पंकज त्यागी,सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र शर्मा, सब इंस्पैक्टर नवीन सैनी, का.सुयज कुमार,का.धर्मेन्द्र कुमार व का.सन्नी अत्री शामिल रहे।
तीन शातिर स्केनर प्रिंटर, कटर सहित दबोचे
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने नकली नोट बनाते तीन अभियुक्तो को कलर स्केनर प्रिन्टर,पेपर कटर, टेप, ब्लेड, एक बण्डल सफेद पेपर 59.000 रूप्ये के नकली नोट बनाते गिरफ्तार किया है। पकडे गए अभियुक्त नकली नोटो को मुजफ्फरनगर व देहरादून सप्लाई कर चुके हैं।
पुलिस लाईन के सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद भर मे अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार की गई छापामारी के दौरान महमूदनगर गली नम्बर 2 मे एक मकान से अभियुक्त सारिक पुत्र फुरकान निवासी महमूद नगर, गुलफाम पुत्र यासीन निवासी नसीरपुर थाना नई मन्डी तथा सलमान पुत्र सगीर अहमद निवासी हाजीपुरा थाना सिविल लाइन को नकली नोट बनाते वक्त गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इस दौरान स्क्ैनर व प्रिन्टर आदि बरामद किए तथा अभियुक्तों के कब्जे से 59.000 रूपये के नकली नोट भी बरामद किए है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पकडे गए अभियुक्तो ने पूछताछ मे बताया कि वे लाखो रूपये के नकली नोट देहरादून तथा मुजफ्फरनगर मे सप्लाई कर चुके हैं। एसएसपी का कहना है कि अभियुक्तो के इस कृत्य ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर दुष्प्रभाव डाला है। उक्त आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सिविल लाइन थाना प्रभारी समयपाल अत्री, सब इंस्पैक्टर अनित यादव, सब इंस्पैक्टर सचिन त्यागी,सब इंस्पैक्टर सुरेन्द्र राव, का.अरविन्द, का.हरिशंकर,का.विक्रान्त शामिल रहे।
धरना तीसरे दिन भी रहा जारी
मुजफ्फरनगर। गुड माफियाओं के कारण एशिया की प्रसि( गुड मण्डी मे गुड की आवक कम होने से गुड के कारोबार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गुड के अवैध कारोबार कारण गुड मंडी तक गुड पहुंच पाने से क्षुब्ध गुड व्यापारियों का अनिश्चितकानीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। गुड व्यापारियों की मांग है कि गुड माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाए ताकि गुड बाजार मे फिर से पहली सी रौनक लौट सके।
दी गुड खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशसन के तत्वाधान मे गुड के कारोबार के लिए प्रसि( गुड मंडी मे गुड माफियाओं तथा गुड के अवैध कारोबार के कारण गुड की ले बेच बाहर की बाहर हो जाने से प्रचुर मात्रा मे गुड कूकडा नवीन मण्डी स्थल पर नही पहुंच पा रहा है। नतीजनन कभी गुड के सीजन मे हर और गुड,शक्कर व खाण्डसारी से लबरेज गुड मन्डी मे गुड की आवक घट रही है। जो गुड कारोबारियो को प्रभावित कर रही है। इतना ही नही मंडी मे गुड की कम आवक से सरकार को भी राजस्व की हानि होती है। गुड माफियाओं पर शिकंजा कसे जाने की मांग को लेकर तथा गुड की अवैध खरीदारी के विरोध मे आज तीसरे दिन भी गुड व्यापारी हडताल पर रहे। दी गुड खाण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेन्टस एसो. के अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना है कि व्यापारी तथा व्यापार हित ही नही बल्कि सरकार हित मे भी गुड सीधे मंडी मे ही आना चाहिए। उन्होने कहा कि स्थानीय प्रशासन को इस समस्या के प्रति गम्भीरता से ध्यान देना चाहिए। ताकि मुख्यमंत्री की एक जनपद एक उत्पाद योजना की सार्थकता सि( हो सके। जिला परिषद मार्किट के दवा व्यापारियो ने धरना स्थल पर पहुंच कर धरने को अपना समर्थन दिया। धरना स्थल पर अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री श्याम सिह सैनी, अचिन्त मित्तल, प्रदीप मित्तल, महामंत्री श्याम सिह सैनी, हरिशंकर मूधडा,कृष्णचंद मूंधडा, वरिष्ठ नेता अरूण खण्डेलवाल, सुरेन्द्र बंसल, संजय मिश्रा, भूषण लाल, अमरीश सिंघल, श्याम सुन्दर बेडिया,अचिन्त मित्तल, राजेश गोयल, दिनेश चौधरी, चौ.जगबीर सिह, रमेश सिंघल, नरेश गोयल, कपिल कुमार, नितिन सिंघल, धर्मेन्द्र मलिक, मनीष चौधरी सहित अनेक व्यापारी नेता व गुड कारोबारी सम्मलित रहे।
समाज एकता समिति ने दिया धरना
मुजफ्फरनगर। स्कूलों में निःशुल्क जर्सी वितरण घोटाले का आरोप लगाते हुए कार्यवाही न होने पर समाज एकता समिति द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।
समाज एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दिये जा रहे धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज एकता समिति द्वारा निःशुल्क जर्सी वितरण घोटाले की जांच की मांग को लेकर सभी अधिकारियों से शिकायत की गयी लेकिन किसी भी अधिकारी के विरूद्ध अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जर्सीयां मानक के अनुरूप नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि टैण्डर की शर्तो के अनुसार फर्म को न तो ब्लैकलिस्ट किया गया है और न ही उसके विरूद्ध कोई कार्यवाही की जा रही है। सीडीओ द्वारा यह माना गया है कि माल घटिया स्तर का है किंतु फिर भी फर्म का भुगतान नहीं रोका गया है। अधिकारियों द्वारा स्कूलों में जांच के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस मामले में कार्यवाही नही की गयी तो समाज एकता समिति बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे
शिक्षकों की हुई एडीएम से वार्ता
मुजफ्फरनगर।जनता इण्टर कॉलेज मे मिड डे मील के भोजन मे चूहा निकलने के मामले मे जिला प्रशासन के निर्देश पर मिड डे मील प्रकरण मे एनजीओ जनकल्याणा सेवा के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य डा.विनोद कुमार,निरीक्षण समिति सदस्य, शिक्षक मुन्नू प्रसाद, संजीव कुमार व बबीता कुमारी को भी नामजद कराया गया था। विद्यालय प्रधानाचार्य व स्टाफकर्मियो के खिलाफ नई मन्डी कोतवाली मे दर्ज एफआईआर से प्रधानाचार्य परिषद मे रोष बन गया। जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद शिक्षकां का गुस्सा शान्त हुआ। इसी संदर्भ मे आज सुबह सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मे प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा की मौजूदगी मे आयोजित प्रधानाचार्यो के बैठक मे प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर रोष व्यक्त करते हुए मिड डे मील वितरण का बहिष्कार किया गया। बैठक मे कहा गया कि शिक्षक वर्ग हर स्तर पर प्रशासन का सहयोग करता है। इस प्रकरण मे एनजीओ की मुख्य भूमिका है। वहीं दूसरी और डीआईओएस गजेन्द्र सिह की मौजूदगी मे दर्जन भर से अधिक प्रधानाचार्यो ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार से मुलाकात कर मिड डे मील प्रकरण मे प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर रोष व्यक्त करते हुए मुकदमा वापिस किए जाने की मांग की। इस दौरान एडीएम अमित कुमार ने कहा कि प्रशासन की मंशा किसी को अनावश्यक फंसाने अथवा परेशान करने की नही है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी। यदि ंजांच कोई दोषी नही पाया जाता है तो मुकदमा वापिस ले लिया जाएगा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार यादव, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा सहित एक दर्जन से अधिक विद्यालयो के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
महिला से की ठगी
मुजफ्फरनगर। तंत्र क्रिया के नाम पर महिला से ठगी कर दो आरोपी महिला के सोने के कडे लेकर चम्पत हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली की गांधी कालोनी निवासी रूकमणी पत्नि स्व.जगपाल सिह का आरोप है कि दोपहर के समय उसके घर पहुंचे दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे अपनी बातो मे लेते हुए उसके साथ ठगी करते हुए उससे सोने की कडे लेकर फरार हो गए। महिला के परिजनो की शिकायत पर मौके पर पहुंचे नई मन्डी कोतवाली के नवनियुक्त इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी ने पीडित महिला से पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ इस सम्बन्ध मे छानबीन शुरू की।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुज़फ्फरनगर। ब्राइट फ्यूचर वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा जिला अस्पताल में एक रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि श्री निधीश राज गर्ग एवं डॉश अबरार अहमद रहे। निधीश गर्ग ने बताया की रक्तदान देने से हार्ट अटैक जैसी समस्या कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से बीमारियों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलती है। डॉश अबरार ने कहा कि जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान करना चाहिए, ताकि किसी जरूरतमंद की सहायता की जा सके। संस्था के अध्यक्ष फैसल काज़मी ने कहा कि संस्था के हर पदाधिकारी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों एवं धर्मों की सेवा करना है। रक्तदान ही महादान होता है। यदि हमारे रक्त से किसी ज़रूरतमन्द की जान बच सकती हो तो हम हमेशा उसकी सहायता के लिए तैयार हैं। रक्तदान करने में संस्था के अध्यक्ष फ़ैसल काज़मी, महासचिव अरशद सम्राट, सचिव आरिफ, कोषाध्यक्ष क़ारी मोनिस सदस्य इद्रीस खान, वसीम अब्बासी,अक्षय ठाकुर, रजत शर्मा, सागर देशवाल, शाकिर अहमद, हसीन अहमद, आरिफ सिद्दीकी, शादाब सिद्दीकी, अताउर्रहमान आदि लोगों का सहयोग रहा।
खेल उत्सव का आयोजन
छपार। विश्व दिव्यांग दिवस पर गांव बरला में दिव्यांग खेल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ समाजसेवी दुष्यंत त्यागी ने फीता काटकर किया। गांव बरला में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग मंच बरला के द्वारा ७वें दिव्यांग खेल उत्सव का आयोजन किया। ट्राईसाइकिल रेस में फूलसिंह प्रथम व प्रवेज द्वितीय स्थान पर रहे। नीबू-चम्मच रेस में रहीश प्रथम, प्रवेज द्वितीय, बैशाखी रेस में फूलसिंह प्रथम, जरीफ त्यागी द्वितीय, सुई-धांगा रेस में सुखी प्रथम, तैय्यबा द्वितीय, निशानेबाजी में रहीश प्रथम, जसवीर द्वितीय, मंद-बुद्धि परिक्षा में तैय्यबा प्रथम, सुखी द्वितीय स्थान पर रहे। दिव्यांग मंच के संस्थापक ब्रजभूषण त्यागी ने कहा कि दिव्यांगों के निरस जीवन में उत्साह का संचार करने के लिए व आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। दिव्यांग मंच हमेशा उनके हक की लडाई लडने का कार्य करता है।
