Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दहेज में कार मांगने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, बारात को बंधक बनाया

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया, जब दूल्हे पक्ष ने कार की मांग कर ली। इसके बाद जूते चुराने की रस्म के दौरान दूल्हे ने महिलाओं व युवतियों से गाली गलौज कर दी। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बारातियों को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। मामला मुजफ्फरनगर के थाना भौरां कला क्षेत्र के कस्बा सिरौली का है। कस्बा निवासी एक युवती की शादी दिल्ली के नांगलोई निवासी विवेक पुत्र बलवान के साथ तय हुई थी। विवेक बारात लेकर सिसौली पहुंचे।

आरोप है कि समारोह के दौरान पहले तो दूल्हा पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। इसके बाद मामला गरमा गया, लेकिन शादी में आए लोगों ने मालमे को संभाल लिया। इसके बाद जूता छुपाई की रस्घ्म हुई। इसमें एक बार फिर दूल्हा बिफर पड़ा। उसने शादी में शामिल युवतियों व महिलाओं के साथ गली गलौच कर दी। इससे दुल्हन पक्ष भी नाराज हो गया। विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया।

थाना भौरां कला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बारात को बंधन मुक्त कराया। दुल्हन पक्ष की शिकायत पर पुलिस दूल्हे और उसके पिता को थाने ले आई। दूल्हा व उसके पिता को रात भर थाने में रहना पड़ा। मामला भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत के सामने आया।

इसके बाद चौधरी नरेश टिकैत ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। बारात वापस भेज दी गई थी। दूल्घ्हे और उसके पिता समेत चार लोगों को थाने भेज दिया गया था। समझौता करा दिया गया है। दुल्हन बारात के साथ नहीं गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk