Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाचार पत्र वितरक सगठन की पहल पर उनके बीच पहुंचे मंत्री कपिलदेव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल आज अल्प सुबह झांसी की रानी पर समाचार पत्र वितरक सगठन की पहल पर उनके बीच पहुंचे। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। उन्हांने समाचार पत्र वितरकों, एजेंटों एवं हॉकरों से खुलकर बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना।

भाजपा की ओर से समाचार पत्र वितरकों को सुबह का जल पान-समस्याएं हल कराने का आश्वासन

उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समाचार पत्र वितरकों को कम्बलों का वितरण कराया जायेगा। इसके अलावा वितरण स्थल पर अलाव जलाये जायेंगे और सड़क पर भरपूर प्रकाश की व्यवस्था करायी जायेगी। समाचार पत्र वितरकों ने मंत्री महोदय को बताया कि कुछ असमाजिक तत्व आये दिन उन्हे गाली गलौच कर परेशान करते है और उनके अखबार और साईकिल छीनने की धमकी देते है।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनकी लिखित में सूचना जिला प्रशासन को दी जाये और साथ ही उन्हे भी दी जाये ताकि वे समुचित कार्यवाही करा सके। इस अवसर पर उनका स्वागत समाचार पत्र वितरक देवेंद्र खरबंदा ने अपने सहयोगियों के साथ किया।

इस अवसर पर समाचार पत्र वितरक वैलफेयर एसो. के अध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव रमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीन सैनी, चीफ एडवाइजर संजय अग्रवाल, राजेश सैनी, मा. सुशील, केपी सिंह, राजेश गर्ग, वरूण, अरविंद, अनिल, राहुल, मामचंद और अंकित ने स्वागत किया। मंत्री के साथ आये वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह त्यागी ने भाजपा की ओर से समाचार पत्र वितरकों को सुबह का जल पान कराया और पार्टी की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनकी समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =