खेल जगत

NZW vs INDW T20I Match: महिला टी-20 मुकाबले में भारत को मिली हार

NZW vs INDW T20I Match में भारतीय खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है. इस मुकाबले में भारत को 18 रन से हार झेलनी पड़ी है. ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ लिआ ताहूहू रहीं. उन्होंने पहले 14 गेंद पर 27 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और बाद में एक विकेट भी चटकाया.

क्वींसटाउन के जॉन डेविस ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. कप्तान हरमनप्रीत के इस फैसले पर भारतीय महिला टीम की गेंदबाज खरी नहीं उतर पाईं और न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी ने तेजी से 50+ रन की साझेदार कर डाली. सूजी बेट्स (36) और सोफी डिवाइन (31) ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दी.

मध्यक्रम की बल्लेबाजों ने भी छोटी-छोटी पारियां खेलते हुए टीम को 150 पार पहुंचा दिया. कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 155 रन बनाए. भारत की ओर से पूजा वस्त्रकार और दीप्ती शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी रही. पहले विकेट के लिए यास्तिका भाटिया (26) और शेफाली वर्मा (13) ने 41 रन की साझेदारी की. लेकिन यहां से यास्तिका का विकेट गिरने के साथ ही भारतीय टीम की खिलाड़ी एक के बाद एक पवेलियन लौटने लगी और निर्धारित ओवर तक पूरी टीम 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी.

भारत की ओर से साभीनैनी मेघाना ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. न्यूजीलैंड की जस कैर, एमिलिया कैर और हायलै जेन्सन ने 2-2 विकेट झटके.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =