समाचार
काटे चालान
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस दुआरा यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से सार्थक प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं इस कड़ी में आज वाहनों को उठाने वाली क्रेन ने सड़कों के किनारे से उन वाहनों को उठा रही है जो यातायात व्यवस्था में बाधक बने हुए हैं इसी क्रम में यातायात पुलिस के कास्टेबल गुलशन चौधरी द्वारा जिला परिषद के सामने मार्केट से कई ऐसे वाहनों को उठाया गया जो गलत तरीके से खड़े हुए थे विदित हो कि यातायात पुलिस का यह अभियान निरंतर चलता रहता है तो वही ऐसे वाहनों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूला तथा कुछ व्यापारियों ने वाहनों को उठाने पर कड़ा एतराज भी किया और मांग की कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था हो जिससे व्यापारी अपने वाहन पार्किंग में लगाक सके।
प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। सिविल बार एसो. के तत्वाधान मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेते गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि बार काउसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश की आपात/सामान्य बैठक दिनांक 11/12 जनवरी 2020 मे गम्भीर विचार विमर्श किया गया। जिसमे बताया गया कि बार काउसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को कई बार मुलाकात के लिए पत्र लिखा गया। लेकिन मुख्यमंत्री के यहा से अभी कोेेई उत्तर नही मिल सका है।
इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियो को न्यायालय परिसर की सुरक्षा हेतु निर्देशित किया था। उसके बाद न्यायमुर्ति सुधीर अगवाल तथा न्यायमुर्ति सुनीत कुमार की खण्डपीठ द्वारा न्यायालय परिसर की सुरक्षा हेतु आदेश पारित किए गए।
बार काउसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश की मांगो के अनुक्रम मे सिविल बार एसो.द्वारा सरकार से निम्न मांगे अपेक्षित हैं। जिनमे लखनउ के शिशिर त्रिपाठी की तथा इलाहाबाद के अधिवक्ता समाउल्ला खां के हत्यारोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए तथा उनके आश्रितो को यथाशीघ्र 50 लाख रूपये की सहायता की मांग की। 70 वर्ष तक मृतक अधिवक्ताओ के आश्रितों को 5 लाख रूपये तक का जो भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति द्वारा किया जाना है, के सम्बन्ध मे कम से कम 500 करोड का कार्पस फण्ड तुरन्त जारी किया जाए। जिससे की उनके भुगतान मे व्यवधान ना हो और निरन्तरता बनी रहे। फण्ड न होने के कारण अध्िवक्ताओं की विधवायें एव आश्रित जिले की बार एसो.एवं बार काउसिंल कार्यालय के शासन द्वारा पारिक अनुदान पाने के लिए चक्कर लगाते रहते हैं। ंएडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को बनाकर लागू कराया जाये। जिससे की अधिवक्ताओ की सुरक्षा हो सके। ज्ञापन सौपने वालो मे सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चन्द गुप्ता,महासचिव सतेन्द्र कुमार,सुभाष चन्द भारद्वाज एड., बिजेन्द्र मलिक एड.,श्यामा चरण पंवार एड., आदेश कुमार एड., अमित वर्मा एड.,राजीव गोस्वामी एड.,महबूब आलम एड. आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
वृद्ध महिलाओं को गर्म कपडों का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की और से वृद्धआश्रम मे वृद्धमहिलाओ को गर्म कपडे वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सर्दी के बढते प्रकोप के कारण आमजन को सर्दी से राहत दिलाये जाने के लिए एक और जहां सरकार की और से निराश्रितों को रैन बसेरा व अलाव आदि की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। वहीं दूसरी और विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा निराश्रितो को गर्म कपडे व कम्बल आदि वितरीत किए जा रहे हैं। इसी संदर्भ मे साक्षी वेलफयर ट्रस्ट की अध्यक्ष क्रान्किरी शालू सैनी,विक्की चावला, सुनीता मलिक,विपिन चौधरी, राजू सैनी आदि पदाधिकारियो ने आश्रम पहुंच कर महिलाओ को गर्म कपडे व कम्बल वितरित किए।
प्रदर्शन कर कानून वापसी की मांग
मुजफ्फरनगर। भाकियू अम्बावता व भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कचहरी मे प्रदर्शन कर सीएए, एनआरसी, एनपीआर कानून को वापिस लिए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
भारतीय किसान यूनियतन अम्बावता के जिलाध्यक्ष मौ.शाह आलम के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। भाकियू ने ज्ञापन मे मांग की कि 20 दिसम्बर 2019 मे हुए उपद्रव मे कुछ निर्दोष लोग जेल मे बंद हैं। उनको रिहा किया जाए। सभी थानो पर लिखे मुकदमे वापस लिए जाए। सीएए,एनआरसी, एनपीआर कानून को वापिस किया जाए। सम्पूर्ण भारत मे राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। आवारा पशुओ पर तुरन्त रोक लगाई जाए। 60 वर्ष से अधिक आयू पर सम्पूर्ण भारत मे 5000 रूपये प्रतिमाह पेंशन दिलाई जाये। इस दौरान भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष टीकम बौ( के नेतृत्व मे कचहरी मे प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा गया। जिसमे एन.आर.सी. व सी.ए.ए. कानू रदद करने तथा भीम आर्मी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नौटीयाल व राष्ट्रीय महासचिव कमल सिह वालिया को रिहा कराने की मांग की। ज्ञापन मे अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा विगत दिनो पूर्व नागरिकता संशोधन बिल पानिक कराकर देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने प्रयास किया गया है। जिसका भीम आर्मी एकता मिशन पूर्णतः विरोध करती है। धरने पर भाकियू अम्बावता जिलाध्यक्ष मौ.शाह आलम, मुसासा त्यागी,ईसाफ भोलू, जीशान सिददकी,शाहिद नेता, साजिद अली हैदर,आशिक अली, मौ.रोशन मिस्त्री, मौ.शाहिद आलम तथा भीम आर्मी की और से मनीष चमार, सतीश जौला, गुडडू प्रधान, पूरण सिह बौ(, अभिनव पालीवाल, अजय पालीवाल, आलोक दर्शन, टिकम बौ( आदि भीम आर्मी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निरीक्षण कर दिये निर्देश
मुजफ्फरनगर। गंगा को निर्मल, अविरल और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 27 जनवरी से गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा को जनपद मुजफ्फरनगर से सकुशल समपन्न कराने हेतु एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा रुट का निरीक्षण किया गया साथ ही गंगा यात्रा में शामिल लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये है।
अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर हुए सडक हादसो मे कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेडी निवासी 25 वर्षीय उस्मान पुत्र इजराइल व 40वर्षीय मेहरबानपुत्र अयूब उत्तराखंड के मंगलौर थाना क्षेत्र के लिब्बरहेडी स्थित चीनी मिल में काम करते है। बताया गया है कि आज सवेरे वह दोनो बाइक पर सवार होकर गांव से मील जा रहे थे। पुरकाजी के निकट नहर पुल पर तेज गति से आई कार ने उन्हे टक्कर मार दी। जिससे वह दोनोंगम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों का उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एकता विहार निवासी रजत गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता भी सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शामली रोड पर पीनना के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जसोई निवासी कुशलवीर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हरियाणा के सोनीपत के गांव कबीरपुर निवासी धर्म सिहं पुत्र मलखान सिंह अपनी पत्नी सोहनवीरी, भाभी ब्रजवाला, भाई कर्मसिंह के साथ हरिद्वार से वापस अपने गांव लौट रहा था। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उक्त सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय में वणिज्य विभाग में तीन दिवसीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्या डा. एससी वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डा. निशा अग्रवाल ने की।
प्रश्नोत्तरी का उद्घाटन करते हुए वार्ष्णेय ने कहा कि इस प्रश्नोत्तरी से छात्र छात्राओ को नौकरी में मद मिलेगी। उन्होंने पुरातन छात्रों की जानकारी प्राप्त करने के अलावा छात्र छात्राओं को टिप्स दिये। इस कार्यक्रम में विद्यालय की तीन टीमां ने भाग लिया। जिसमें बी टीम विजेता रही। जिसमें कु. पायल, कु. विशाखा, कु. संध्या व अनमोल मौजूद रहे। कार्यक्रम में डा. राजकुमार अग्रवाल ने घोषणा की कि आगामी 29 जनवरी को एक बडी क्विज आयोजित की जायेगी जिसका विषय भारत जानो प्रतियोगिता होगा। उन्होंने छात्र छात्राओं को सूचना दी कि 25 जनवरी को जैन डिग्री कालेज में मतदाता जागरूकता के संदर्भ में एक सेमिनार होने जा रहा है जिसमें काफी बच्चे भाग लेंगे। क्विज का संचालन सदफने किया। इस अवसर पर डा. विकास अग्रवाल, डा. संजय अरोरा, डा. अरविंद पंवार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
दो झुलसे
मुजफ्फरनगर। एक युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव उमरपुर निवासी 22 वर्षीय शाकिर पुत्र शौकीन संदिग्ध हालातों में गम्भीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं एक बालिका करंट की चपेट में आकर घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
खालापार निवासी दो वर्षीय रजिया पुत्री मौ. अहसान करंट की चपेट में आकर घायल हो गयी। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
नशीले पदार्थ सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से जुडे कई आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की इस मुहिम के तहत शहर कोतवाली मे तैनात सब इंस्पैक्टर सतीश शर्मा ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान रूडकी रोड से ेेेएक युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम मुज्जमिल पुत्र मीरहसन निवासी एटूजैड कालोनी रोड बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
स्कूटी सवार घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे डाक्टरो ने मेरठ रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कम्बलवाला बाग निवासी अरूण नामक युवक स्कूटी द्वारा भोपा रोड पर किसी काम से जाते वक्त किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन व पडौसी कुछ ही देर मे जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं दूसरी और डाक्टरो ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया।
15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला समापन 
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के सभागार में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला के आज समापन दिवस पर श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज की डीन एकेडमिक इंजीनियर साक्षी श्रीवास्तव ने आगामी वर्ष में महाविद्यालय में होने वाले नैक मूल्यांकन के विषय में सभागार में उपस्थित सभी संकाय के विभागाध्यक्षां एवं प्रवक्ताओं को पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से नैक मूल्यांकन प्रक्रिया के सभी बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डीन एकेडमिक इंर्0 साक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा की गुणवत्ता को बढाने के लिये सरकार ने सभी शैक्षिक संस्थानों को नैक मूल्यांकन कराने के निर्देश दिये है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद एक ऐसा संस्थान है जो भारत के उच्च शिक्षा एवं अन्य शिक्षा संस्थानों के आंकलन तथा प्रत्यायन का कार्य शैक्षिक प्रक्रियाओं में संस्था का प्रदर्शन, पाठयक्रम चयन एवं कार्यान्वयन, शिक्षण अधिगम एवं मूल्यांकन तथा छात्रों के परिणाम, संकाय सदस्यां का अनुसंधान कार्य एवं प्रकाशन, बुनियादी सुविधायें, संसाधनों की स्थिति, संगठन, प्रशासन व्यवस्था, आर्थिक स्थिति तथा छात्र सेवाओं आदि मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन करके उन्हें ग्रेड प्रदान करती है। उन्होंने आगे कहा कि नैक मूल्यांकन का उददेश्य शिक्षा के स्तर को उच्च बनाने के साथ-साथ सभी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को समस्त शैक्षिक सुविधायें उपलब्ध कराना है
जिससे विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर देश की प्रगति एवं उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकें। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला आयोजित कराने का उददेश्य शिक्षकों को नैक मूल्यांकन की सम्पूर्ण प्रक्रियाओं से अवगत कराना तो रहा ही साथ ही उनमें एक शिक्षक से लेकर एक योग्य गुरू बनने के गुण विकसित करना रहा जिससे शिक्षक सभी विद्यार्थियों को समान रूप से शैक्षिक ज्ञान तो प्रदान करें ही साथ ही विद्यार्थियों में उन समस्त गुणों का भी विकसित करें जो उन्हें भविष्य में सफल कैरियर बनाने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान भी बनाये। कार्यशाला में नैक मूल्यांकन के प्रत्येक बिन्दुओं को अपनी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रस्तुत करने वाले शिक्षकगणों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता, श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ0 आर0पी0 सिंह, श्रीराम कॉलेज आफ पोलिटैक्निक के प्राचार्य डा0 अश्वनी कुमार, डीन मैनेजमेन्ट पंकज कुमार, श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के निदेशक डा0 मनोज धीमान, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन निशान्त राठी तथा श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के सभी संकायों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें।
एसएसपी ने रोजाना पैदल गश्त व बीट पर जाने के दिये निर्देश
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर के थाना सिविल लाइंस व शहर कोतवाली में पहुंचकर पुलिसकर्मियों की मीटिंग लेते हुए उन्हें ड्यूटी संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने सभी दरोगा व सिपाहियों को अपनी बीट पर भ्रमण कर महत्वपूर्ण तथ्य जुटाने, रात्रि ड्यूटी के समय आने वाली प्रत्येक सूचना को तत्काल थाना प्रभारी को बताने, शाम के समय अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चौराहों व सड़कों पर ट्रिपल राइडिंग पर सख्ती से रोक लगाने के भी आदेश दिए गए। इस दौरान दोनों थानों के प्रभारी व दरोगा आदि मौजूद रहे।
ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से मनचले ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गया। छात्रा ने एक घर में घुसकर बमुश्किल जान बचाई। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद एसएसपी ने आरोपी को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी ने पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी शहर के एक स्कूल में कक्षा-आठ की छात्रा है। वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह साकेत कॉलोनी की एक गली में पहुंची, वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ अभद्र हरकतें करते हुए मारपीट की।
छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना पास ही एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें छेड़छाड़ के बाद भाग रहे आरोपी का चेहरा साफ कैद हुआ, वहीं भयभीत छात्रा भी घटना के बाद जान बचाने के लिए एक घर में घुसती दिखी। मनचले के भागने के बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता का कहना है कि वे शाम को ही घटना की तहरीर व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर थाने और साकेत चौकी पहुंचे, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के 24 घंटे बाद मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी शोहदे को चिह्नित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
