Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत से परिजनों में शोक

मुजफ्फरनगर। ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी। इस दुखद हादसे से ग्रामीणों में शोक छा गया।जानकारी के अनुसार छपार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बहेडी निवासी करीब 45 वर्षीय मुन्नी पत्नी तसव्वर नामक महिला अपने खेतों पर जा रही थी

कि जैसे ही वह रोहाना रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो इसी बीच उक्त महिला की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। इस हादसे पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे कुछ अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना जीआरपी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मोके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल शहर कोतवाली क्षेत्र से जुडा होने पर कोतवाली पुलिस को इससे अवगत कराया। महिला की मौत की खबर मिलते ही शहर कोतवाल अनिल कपरवान तथा रोहाना चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से जब शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो मृतका की पहचान गांव बहेडी निवासी मुन्नी पत्नी तसव्वर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को इस दुखद हादसे की सूचना दी।

जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की मौत से ग्रामीणों में शोक छाया हुआ है। यह हादसा क्षेत्रीय ग्रामीणों में आज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =