खबरें अब तक...

समाचार

जुर्माना भरकर दो कैदियों को कराया रिहा5 11 |
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार मुज़फ्फरनगर में निरुद्ध दो बंदियों का जुर्माना रकम भरकर उनको रिहा कराया गया, सामाजिक कार्यकर्ता नादिर राणा, बबलू शर्मा ने जेल में बंद बंदियों आसिफ पुत्र याकूब निवासी थानाभवन जनपद शामली तथा सलमान कुरैशी पुत्र नईम कुरैशी निवासी थानाभवन जनपद शामली की जुर्माना रकम भरकर उक्त दोनों को रिहा कराया गया, जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने दोनों बंदियों को कहा कि अब जाकर अच्छे काम करना तथा कोई ऐसा काम मत करना जिस कारण जेल आना पडे, दोनों बंदि खुशी के साथ आभार व्यक्त करते हुए अपने अपने घरों के लिए रवाना हुए, उल्लेखनीय है कि इनसे पूर्व भी दो बंदियों हरभजन पुत्र काला तथा सुभम पुत्र संजय को जुर्माना रकम भरकर रिहा कराया गया था।

 

हत्या का खुलासाः आरोपी गिरफ्तार1 6 |
मुजफ्फरनगर। फुगाना के गांव जोगियाखेडा में 17 जनवरी को हुई मुर्गा व्यवसायी की हत्या उसी के साझीदारों ने की थी। पुलिस ने हत्या में लिप्त तीन आरोपियों को मुठभेड मे तीन तमंचो ंव कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।
गौरतलब है कि विगत 17 जनवरी को फुगाना के गांव जोगियाखेडा निवासी मुर्गा व्यवसायी राफे खां पुत्र दोस्त मौहम्मद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में फुगाना थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था फुगाना थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आज एक सूचना के आधार पर मुठभेड में तीन लोगों को गिर!तार ककिया। पकडे गये आरोपियों में जोगियाखेडा निवासी दिलशाद पुत्र इकबाल व अकरम पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम जौला व मेहताब पुत्र इस्फकाक निवासी ग्राम जौला बुढाना शिमल है। पुलिस पूछताछ में पकड गये आरोपियों ने बताया कि दिलशाद व मेहताब मुर्गी के कारोबार में राफे खां के साझीदार थे। राफेखां हरियाणा से मुर्गी के बच्चे व दाना लाकर जनपद मे बेचता था इस कारोबार में दिलशाद व मेहताब को बीस लाख रूपये का घाटा हुआ था। राफे खां उन दोनों पर घाटे की रकम देने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते उन्होंने अकरम के साथ मिलकर राफे खां की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है एसएसपी ने पुलिस टीम का पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पकडने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश गौतम, उपनिरीक्षक जितेंद्र पंवार, का. कपिल कुमार, का. ललित कुमार, मौ. इस्फाक आदि मौजूद रहे।

डॉग स्क्वायड व एंटी सेबोटाज टीम के साथ सघन चैकिंग अभियान चलाया2 11 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस बल द्वारा डॉग स्क्वायड व एंटी सेबोटाज टीम के साथ जनपद के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व कचहरी परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड के जरिये बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन,कचहरी पर मौजूद व्यक्तियों व उनके सामान की तलाशी ली गयी साथ ही वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

 

आला अधिकारियों ने सुनी समस्याए3 11 |
मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जै एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा तहसील सदर पर जनसमस्याओं को पूर्ण रूप से सुनते हुए समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए है तथा डीएम द्वारा तहसील सदर पर अपनी समस्या लेकर आये प्रत्येक जनपदवासी को उनकी समस्याओं का पूर्ण रूप व समयबद्ध रहकर निराकरण करने का आश्वाशन दिया गया। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे ने तहसील सदर से जुडे विभिन्न गांवों से जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए पहुंचे ग्रामीणो की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनमे से अधिकाशं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओं के समाधा के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने भी पुलिस विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान कराया।

गंगा जल का प्रवाह शुकतीर्थ में शीघ्र होगाः कपिलदेव अग्रवाल 4 11 |
मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में गंगा जल का प्रवाह लाने के लिए मंत्री कपिल देव ने मुख्य अभियंता, गंगनहर व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना को शीघ्र गति देने के लिए निर्देशित किया।
गांधीनगर स्थित अपने आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अभियंता त्रिलोक चन्द शर्मा, अधिशासी अभियंता वी.के. मिश्रा, अधिशासी अभियंता दुर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता हरि शर्मा, ए.ई. अशोक जैन आदि के साथ बैठक कर शुकतीर्थ में गंगा जल का प्रवाह लाने की पूरी योजना पर विस्तार से चर्चा की और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इसे शीघ्र गति देने के लिए कहा। मंत्री कपिल देव ने बताया कि गत दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र शेखावत से भेंट कर शुकतीर्थ में गंगा जल की धारा लाने के लिए अनुरोध किया था। शेखावत ने मौखिक स्वीकृति प्रदान कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये थे। इसी के क्रम में कपिल देव ने बताया कि ऊपर गंगा नहर से सोनाली नदी के माध्यम से शुकतीर्थ में २०० क्यूसेक जल लाने एवं पश्चिम बहाना से बाढ़ गंगा के माध्यम से गंगा जल लाने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) से स्वीकृति प्रदान कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा।

 

कीचड़ से निजात दिलाने की मांग6 9 |
मोरना। विकास खण्ड मोरना क्षेत्र के ग्राम वज़ीराबाद में गांव से अथाई जाने वाले रास्ते पर हर समय पानी भरा रहता है, जिससे वहां कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। गांव का मुख्य मार्ग होने के कारण इस पर आवागमन भी काफी अधिक है। इसी मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, ग्रामीणों व किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन किसानों की गन्नों से भरी बोगी रास्ते मे धंस जाती है जिससे किसान अपना गन्ना मिल में समय से पहुंचा पाता है। इस सम्बंध में कई बार मौखिक व लिखित रूप में ग्राम प्रधान व बीडीओ मोरना को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक कोई समाधान नही हो पाया है। इस रास्ते के सामने ही बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान भी है, जिसमें इस रास्ते का पानी गन्दा पानी और गंदगी भरी रहती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और बीडीओ मोरना की शिकायत ज़िलाधिकारी व मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।

7 10 |तोप पुरकाजी मे ही रहनी चाहिए

पुरकाजी। क्षेत्र के गांव हरिनगर मे बीते दिन मिली तोप पुरकाजी मे ही रहनी चाहिए क्यांकि यह तोप सूलीवाला बाग की शहादत को दर्शाती है। पुरकाजी पहुंचे भाकियू सुप्रीमो चौ.नरेश टिकैत ने मौके पर मौजूद ग्रामीणो व भाकियू कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव हरिनगर मे खुदाई मे निकली तोप शहीदो के सम्मान का प्रतीक है। यहां से तोप हटना शहीदो का अपमान होगा। उन्होने कहा कि तोप सूली वाला बाग मे ही रहनी चाहिए। इस सम्बन्ध मे भाकियू नगर पंचायत चेयरमैन व महासचिव जहीर फारूखी के साथ है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत प्रतिनिधि मंडल के साथ सूली वाला बाग पहुंचे तथा तोप पर फूल माला चढाते हुए सलामी दी। इस अवसर पर चौ.नरेश टिकैत ने कहा कि जल्द से जल्द सूलीवाला बाग पर्यटन स्थल बनना चाहिए। ताकि आने वाली पीढियो को सूली वाला बाग की शहादत की जानकारी रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूखी सहित अनेक गणमान्य लोग व भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।

5 जुआरियो को दबोचा9 2 |
चरथावल। थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में चरथावल पुलिस क्षेत्र में लगातार अवैध काम करने वालों पर शिकंजा कसने में लगी हुई है रोजाना पुलिस किसी ना किसी अपराधी को पकड़ कर जेल भेज रही है देर रात चरथावल थाना अध्यक्ष सुबे सिंह के नेतृत्व में चरथावल कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी,रघुराज,विकास शर्मा आदि ने ग्राम निर्धना में छापेमारी करते हुए जुआ खेल रहे ५ जुआरियों को करीब ५००० की नगदी व पत्ते सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है

 

दस हजारी दो इनामी बदमाश पकड़े, दोनों को गोली लगी
दो इनामी बदमाश पकड़े, दोनों को गोली लगी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। परासौली नहर की पुलिया पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। तीसरा बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाश दस-दस हजार रुपये इनामी बताए गए हैं। वह परासौली में हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहे थे।
बुढ़ाना पुलिस कांधला रोड पर चेकिंग कर रही थी। परासौली बस अड्डे के पास पुलिस ने वैगनआर को रुकने का इशारा किया। कार सवार बदमाश जंगल की ओर भाग पड़े। पुलिस ने घेराबंदी करके कार को रोक लिया। कार सवार बदमाश पुलिस पर फायर करके खेतों में दौड़ पड़े। पुलिस ने भी जवाबी फायर करके दो बदमाशों को पकड़ लिया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि घायल बदमाश नाजिम पुत्र सलीम मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। दूसरा बदमाश फिरोज पुत्र इकबाल ककरौली का रहने वाला है। दोनों बदमाशों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ 28 नवंबर को परसौली के दुर्गा मंदिर से मां के आभूषण व नकदी चुराई थी। बाजार में रविंद्र की इलेक्ट्रॉनिक और ललित जैन की किराना की दुकान से भी लाखों रुपए का सामान चोरी किया था। बाजार में बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की पहचान हुई थी। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कार वह सात कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों के साथ मुठभेड़ में सिपाही प्रदीप भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है।
शाहपुर पुलिस ने भी एक बदमाश दबोचा-शाहपुर पुलिस ने भी मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोचा है। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सोमवार देर रात को ढिंढावली तिराहे पर चेंकिंग कर रही थी। बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, जो पुलिस पर फायरिंग कर भागे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश ताहिर पुत्र कासिम निवासी ककरौली है, जबकि फरार हुए बदमाश का नाम गुलफाम पुत्र वकील निवासी न्याजुपुरा बताया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से बाइक, एक तमंचा, चार कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है। वह भी शातिर बदमाश है, जिस पर करीब पंद्रह मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है।

व्हाट्सएप चेटिंग से निकाह तक पहुंची बात, फिर मिला धोखा
मुजफ्फरनगर। शहर में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। एक युवक ने व्हाट्सएप पर चेटिंग कर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर निकाह करने की बात कहकर युवक ने युवती को बुला लिया। लेकिन युवती के साथ धोखा हो गया। बताया गया कि आरोपी युवक ने व्हाट्सएप पर चेटिंग कर युवती को खतौली बुला लिया। युवती भी अपने परिजनों को बिना बताए युवक से मिलने आ गई। इस दौरान युवती ने अपने प्रेमी को काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। रेलवे स्टेशन के पास दूसरे वर्ग की युवती रो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों ने युवती से पूछताछ की। पहले तो वह कुछ नहीं बोली, लेकिन बाद में उसने बताया कि दो साल से खतौली का रहने वाला युवक उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर चेटिंग करता आ रहा था। उस युवक ने चेटिंग करते हुए उसको अपने प्रेम प्रसंग के जाल में फंसा लिया। युवक पिछले कई दिनों से युवती को निकाह करने की बात कह रहा था। युवक ने फोन करके रेलवे स्टेशन के पास बुलाया था। वह अपने घर नगीना से परिजनों को बिना बताए खतौली में आ गई थी, लेकिन युवक नहीं मिला। अब युवक ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। वहीं लोगों के काफी समझाने के बाद युवती रोते हुए अपने घर चली गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 20 =