समाचार (Muzaffarnagar News)
अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश कुमार के वांछित अभियुक्त शिव कुमार पुत्र बुद्ध सिंह निवासी खानपुर थाना बुढाना जनपद वहलना चौक के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा एस0सी0/एस0टी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त अशोक पुत्र दीपचन्द निवासी मूलाहेडी थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया । वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 विनोद तेवतिया द्वारावांछित अभियुक्तों राजवीर पुत्र कृपा सिंह, रविन्द्र पुत्र राजवीर निवासी बेहडा थ्रू थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को गाधला रोड तिराहा से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सत्यनारायण दहिया द्वारा वांछित अभियुक्त मौहम्मद यामीन पुत्र जाकिर निवासी बाकरनगर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को बाकरनगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। इसके अलावा योगेश कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्तों शहजाद , नौशाद पुत्रगण इकराम निवासी सुभाष चौक भोकरहेडी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा ववारण्टी अभियुक्त कासिम उर्फ मुल्ला पुत्र अख्तर निवासी हाजीपुरा थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया। वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 के0पी0 सिंह व म0का0 सुनीता द्वारा वांछित अभियुक्ता बाला पत्नी बिजेन्द्रपाल निवासी बसुन्धरा कालोनी थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त म0उ0नि0 श्रीमती ममतेश रानी व म0का0 पूजा द्वारावांछित अभियुक्ता शाहिन पुत्री शलीम निवासी सुजडू चुंगी, सतफ पुत्री मौ0 तहसीन निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।
होली पर्व पर सज गयी दुकाने
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) होली का पर्व नजदीक आ रहा है इसी के साथ-साथ बच्चों में भी उत्साह बढ रहा है। बच्चे भी अलग अलग प्रकार की पिचकारियां लेने के लिए उत्सुक हो रहे है हालांकि अभी कई दिन होली में शेष है इसके बाद होली पर्व को लेकर मिष्ठान, पिचकारियां इत्यादि की दुकाने सज गयी है। होली का त्योहार जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। बाजारों में रंग-गुलाल, अबीर व स्टाइलिश पिचकारियों के साथ ही हर्बल रंग-गुलाल की धूम भी मची है। इसके साथ ही विभिन्न रंग-बिरंगे परिधान भी अलग ही शोभा बढ़ा रहे है।जिनको छोटे बच्चे खूब पसंद कर रहे है, जिसकी जमकर खरीदारी हो रही है।
आगामी १८ मार्च को दुल्हैंडी का पर्व जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। होली पर्व नजदीक आने के साथ की बाजारों में रंग बिरंगे गुलाल, स्टाईलिश पिचकारियों सजने लगी है। इस बार होली के रंग में युवाओं से लेकर प्रत्येक उम्र के लोग डूबने को तैयार दिख रहे है। होली के खुमार में बाजार भी पूरी तरह से डूबा हुआ है। मार्केट इस त्योहार को भुनाने के लिए एकदम तैयार है। यहीं वजह है कि बाजारों में होली को लेकर खासी तैयारियां चल रही है। शहर के भगत सिंह रोड, रूड़की रोड, झांसी की रानी के अलावा मंडी क्षेत्र में भी विभिन्न बाजारों में भीड बढ़नी शुरू हो गई है। होली नजदीक आते ही नगर से लेकर कस्बों तक के बाजार सजकर तैयार हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में ग्राहकों की भीड हो रही है। लोग अपने-अपने पसंदीदा परिधान के साथ ही रंग-अबीर की खरीददारी करने में लगे है। बच्चों में होली को लेकर उत्साह बना हुआ है बच्चे होली के रंगों को खरीदने के लिए और तरह तरह की पिचकारिया लेने के लिए बड़ो से अभी से ही जिद कर रहे है।
रंग-बिरंगे गुलाल से गुलजार
खतौली। होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में चहल पहल शुरू हो गयी है बाजार भी होली के त्यौहारों में रंगने शुरू हो गये है। होली के त्यौहार को लेकर बाजारों में खरीदारों की काफी भीड़ उमड़ रही है। और बाजार भी तरह-तरह के रंग बिरंगे गुलाल से गुलजार नजर आ रहे हैं। बता दें कि होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है लोगों में खुमारी छाती जा रही है। बाजार में खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है, बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों को देख खुश हो रहे हैं।
वहीं महिलाएं चिप्स-पापड़ और अन्य खाने-पीने की चीजों को सहेजने में जुटी हैं। बाजार पूरी तरह से गुलजार हैं। चारों ओर रौनक छाई है। वहीं होलिका दहन की तैयारी भी तेज हो गई है। बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ रही। बाजार में एक से बढ़कर एक पिचकारी मौजूद है। अभी से ही लोगों ने होली के त्यौहार को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है इसके अलावा बच्चे भी गुलाल और पिचकारी खरीद रहे हैं।
खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें लम्बी कूद (पुरूष), शाटपुट (पुरूष), डिस्कसथ्रो (पुरूष), टग ऑफ वॉर व क्रिकेट के मुकाबले हुए।
क्रिकेट (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता में आज तीन मैच हुए जिनमें पहला मैच बी0ए0 प्रथम वर्ष व बी0ए0 द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ जिसे बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने 90 रन से जीता। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बी0कॉम व एन0सी0सी0 के मध्य हुआ जिसे बी0 कॉम ने 32 रन से जीता। तीसरा मैच बी0एफ0ए0 व बी0ए0 प्रथम वर्ष के मध्य हुआ जिसे बी0ए0 प्रथम वर्ष ने 07 विकेट से जीतकर विजय प्राप्त की।
लम्बी कूद पुरूष वर्ग में पहला स्थान तुषार एन0सी0सी0, दूसरा स्थान विनित एन0सी0सी0 व तीसरा स्थान फरीद बी0एस0सी0 (विज्ञान) को मिला।
शॉटपुट पुरूष वर्ग में पहला स्थान शबी अब्बास बी0 ए0 तृतीय वर्ष, दूसरा स्थान चेतनदीप बी0ए0 प्रथम वर्ष व तीसरा स्थान फहीम बी0ए0 प्रथम वर्ष को मिला।
डिस्कस थ्रो पुरूष वर्ग में पहला स्थान तुषार एन0सी0सी0, दूसरा स्थान मनप्रीत बी0एस0सी0 (विज्ञान) व तीसरा स्थान आदित्य अग्रवाल बी0कॉम तृतीय वर्ष को मिला।
टग ऑफ वॉर पुरूष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए एन0सी0सी0 व बी0एफ0ए0 के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें एन0सी0सी0 विजयी रही व पहला स्थान के लिए हुए निर्णाय मुकाबले में बी0कॉम ने बी0एस0सी0 (विज्ञान) को हराया मिला।
लम्बी कूद महिला वर्ग में पहला स्थान रश्मि बी0ए0 द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान वंशिक एन0सी0सी0 व तीसरा स्थान विंशु बी0ए0 द्वितीय वर्ष को मिला।
शॉटपुट महिला वर्ग में पहला स्थान रिशु एन0सी0सी0, दूसरा स्थान तकक्षिका बी0कॉम तृतीय वर्ष व तीसरा स्थान मानसी बी0एस0सी0(विज्ञान) को मिला।
टग ऑफ वॉर महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए बी0एफ0ए0 व बी0ए0 द्वितीय वर्ष के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें बी0ए0 द्वितीय वर्ष रही व पहला स्थान के लिए हुए निर्णाय व कांटे के मुकाबले में बी0कॉम ने बी0एस0सी0 (विज्ञान) को हराया मिला।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा, सुमित, रिजवान, अनिमेष, तुषार, दुष्यन्त, रूद्र गौतम, रितिक, रिजवान, यश, निकिता व खुशी रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकगणां व कर्मचारियों आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कपिलदेव का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0वी0एम0 योगा एवं हैल्थ साईसेंज कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना के उपलक्ष में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त जानकारी देते कॉलेज प्राचार्या डा0 रावी जैन ने बताया कि 12 मार्च 2022 पर महाविद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश षासन की महत्वाकांक्षी तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत अन्तिम वर्श के 103 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल, निवर्तमान राज्य कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रहे । सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सभी सदस्यों, प्राचार्या एवं समस्त स्टाफ ने विशिष्ठ अतिथि, अंकुर दुआ एवं अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि तथा सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जलन किया। इसके उपरान्त सरस्वती वन्दना छात्रा वन्दना मान्या विश्वकर्मा द्वारा की गई । मुख्य अतिथि का परिचय भूदेव सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सम्बन्ध में महाविद्यालय प्राचार्या डा रावी जैन ने विस्तृत रूप से सभी को अवगत कराया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय के अन्तिम वर्श के 103 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। स्मार्ट फोन के वितरण के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा अपने अभिभाशण में उत्तर प्रदेश षासन की उपयोगी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविशय की कामना की । कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमान भीमसैन कंसल जी द्वारा मुख्य अतिथि, अतिथियों का आभार व्यक्त किया और मुख्य अतिथि से की कि भविश्य में भी इसी तरह महाविद्यालय परिवार को सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करते रहेंगे । इसी तारतम्य में यह भी बताना आवश्यक है कि श्री अरविन्द संगल जी (आत्म कुंज) द्वारा अपनी पत्नी स्व0 भावना संगल की स्मृति में एक वाटर कुलर भेंट किया गया । एक अन्य कूलर कार्यक्रम का मंच संचालन डा0 सुनीता कुमारी एवं कु0 समीना परवीन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सभी सदस्यों के मागदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबन्ध समिति के, सचिव, डा0 बालकृश्ण त्यागी, कोशाध्यक्ष ज्ञान चन्द संगल , डा0 पी0के0 काम्बोज, सुभाष चन्द गुप्ता, कोशाध्यक्ष न्यू बाल कल्याण समिति,डा0 पी0के0 काम्बोज, हरिओम सहस्रबुद्धे प्रधानाचार्य लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज कॉलेज, भागवन्ती इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल, भागवन्ती इण्टर कॉलेज की अध्यक्षा श्रीमती सुधा मजुमदार श्री भूदेव सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कॉलेज प्राचार्या डा0 रावी जैन, समस्त शिक्षक/शिक्षिकायें एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) कस्बे की शिक्षण संस्था आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में शुभाशीष समारोह २०२२ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी ।
कस्बे की शिक्षण संस्था आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में आयोजित कक्षा ११ के छात्र छात्राओं द्वारा अपने सीनियर के सम्मान में फेयरवेल पार्टी शुभाशीष समारोह २०२२ का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक सुघोष आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । इस दौरान उन्होंने कक्षा १२ के छात्र छात्राओं से कहा कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसमें सफलता हासिल कर संस्था का नाम रोशन करें । संस्था में शीघ्र ही कालेज के पुरातन छात्र छात्राओं का सम्मेलन आयोजित होगा। कालेज के निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य ने कहा कि छात्र आज से ही अपना लक्ष्य निर्धारण कर ले और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करे । कार्यक्रम में कक्षा ११ की छात्रा रिया विश्वकर्मा , गरिमा , अक्षिका त्यागी , छवि व भूमि व छात्र अमरीश चौधरी , विशाल त्यागी , रियाजुल अली व हर्षित तथा कक्षा १२ की छात्रा इंदु व कशिश व छात्र विशु सैनी ने नृत्य , हास्य गीत , पैरोडी डांस व देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम के समापन पर कक्षा ११ की छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह व संचालन छात्रा परिधि रघुवंशी , चेतना सैनी व देवराज त्यागी ने किया । इस दौरान संतोष पंवार , प्रदीप आर्य , विपिन कुमार , शशिकांत , पूजा बालियान , शारदा शर्मा , सपना त्यागी , आशु राठी , विकास कुमार , सलोनी व प्रगति चौधरी आदि का योगदान रहा ।
प्रकृति के महत्व को समझा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एम.जी. पब्लिक स्कूल किंडरगार्डन के बच्चों को प्रकृति के महत्व का समझाने के लिए उनको प्रकृति के नजदीक ले जाया गया। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने फूलों के बीच में रहकर प्रकृति को जानने का प्रयास किया तो वहीं खेलकूद के माध्यम से बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल के कक्षा नर्सरी, यूकेजी और एलकेजी के बच्चों को मौसम के बदलाव के बीच प्राकृतिक स्तर पर नये बसंत से रूबरू कराने के उद्देश्य से शनिवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर वहलना परिसर के भ्रमण पर ले जाया गया। यहां पर बच्चों को मंदिर परिसर के पार्कों का भ्रमण कराते हुए उनको प्रकृति और पर्यावरण के नजदीक रहने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि फूलों में बनी प्राकृतिक सुगन्ध मनुष्य में एक नई स्फूर्ति, नई ताजगी और नवजीवन भरते रहते हैं। फूलों के बीच पहुँचकर मनुष्य की निराशा भी एक उत्साह के रूप में देखने को मिलती है। पेड पौधों के साथ ही हमारे जीवन में फूलों का आध्यात्मिक महत्व भी होता है। पेड़-पौधों और फूलों से हमारी नजदीकी स्वस्थ शारीरिक गतिविधियों में वृ( होती है, बल्कि तनाव में कमी के साथ-साथ प्रसन्नचित रहने की प्रेरणा भी मिलती है। इसी के उद्देश्य से आज किंडरगार्डन के बच्चों को वहलना ले जाया गया था, ताकि वह प्रकृति के नजदीक रहकर पर्यावरण को अपने आसपास महसूस कर सकें, क्योंकि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षक फूल ही होता है। बच्चों ने अपनी टीचर्स के साथ इस दौरान प्रकृति के महत्व को समझा और विभिन्न खेलकूद गतिविधियों के साथ मनोरंजन किया। इसके साथ ही पार्क में खिले फूलों के बारे में टीचर्स द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों में फूलों और प्रकृति के बारे में जानने के लिए काफी उत्साह नजर आया। बच्चों को अपने घर और आसपास का वातावरण भी हरा भरा रखने के बारे में बताया गया, ताकि हम प्रकृति के संरक्षण में भूमिका निभा सकें।
कराटे कोच वेदप्रकाश शर्मा बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ से मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसियेशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद मिलने पर कराटे खिलाड़ियों मे हर्ष की लहर दौड़ गई है इन्टर नेशनल शितो रियू कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि कराटे एसोसियेशन आँफ इंडिया काई के कर्मठ निड़र निर्भीक जुझारू निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले जनरल सेक्रेटरी श्री रजनीश चौधरी और उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसियेशन के नवनिर्वाचित जनरल सेक्रेटरी श्री अमित गुप्ता जी एवं अध्यक्ष श्री पवन गोयल जी कराटे खेल को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने तथा उच्च स्तरीय सम्मान दिलाने का काम कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने मुझे भी चुना हैं
समाचार (Muzaffarnagar News)
होली कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में लायंस क्लब उन्नति का होली का शानदार कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ .
लॉयन रेणु गुप्ता एवं नीतू गोयल के कुशल संयोजन एवं संचालन में आयोजित हुए उक्त कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियां दी
मनोरंजक खेलों एवं सर प्राइस क्विज के विजेताओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए.
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने अलग ही समा बांध दिया
देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया।
इसी के साथ क्लब के सभी सदस्यों द्वारा नये सदस्य के रूप में डॉ० अखिल गोयल का स्वागत किया ।
इस कार्यक्रम में डि० कैबिनेट सचिव लॉ० सीए अजय अग्रवाल, जॉन चेयरमैन लॉ० अमित गर्ग ,अध्यक्ष लॉ० अतुल ऐरन ,सचिव लॉ० सीए मनीष बंसल ,कोषाध्यक्ष लॉ० अमित मित्तल ,लॉ० रीना अग्रवाल, लॉ० आलोक गुप्ता, लॉ० अनिल कंसल , लॉ० निखिल मित्तल ,लॉ० मनीष जैन, लॉ० प्रसून अग्रवाल, लॉ० अंकित गुप्ता आदि उपस्थित रहे 7
शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड में दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आज दोपहर शाहपुर बुढ़ाना मोड़ पर बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल में घुसकर फरार हो गया। काम्बिंग के बावजूद भी फरार बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने बताया कि घायल हुए बदमाश ने ३ दिन पूर्व देवबंद जेल के जेलर रीवन सिंह पर फायरिंग की थी। आरोपी के पास से एक बाइक व देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बुढ़ाना मोड़ चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे, तभी पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश क्षेत्र में आने वाले हैं। इस सूचना पर चेकिंग को और कड़ा कर दिया गया। पुलिस द्वारा बगैर नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फायरिंग करता हुआ गन्ने के खेतों में घुस कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन फरार बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आ सका। सीओ सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश देवबंद क्षेत्र का निवासी नीरज पुत्र जयपाल है, जिसके विरूद्ध संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। नीरज ३ दिन पूर्व देवबंद कारागार के जेलर रीवन सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वाराखाटू श्याम जी की भव्य विशाल निशान यात्रा निकाली गई जिसमें समिति द्वारा५१०० निशान का संकल्प लिया गया था लेकिन बाबा श्याम की कृपा से निशान की संख्या उससे कहीं ज्यादा हो गई निशान यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी , भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जी, भाजपा नेता अचिंत मित्तल जी एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ उपस्थित रहे मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने एवं अंकुर दुआ जी ने शिव चौक से नंगे पाव निशान उठाकर पैदल चलते हुए सामान्य प्रेमी की तरह गणपति खाटू श्याम मंदिर में बाबा को निशानअर्पण किया पहले शिव चौक पर बाबा श्याम की आरती की गयी उसके बाद यात्रा प्रारंभ की गई यात्रा में डीजे के साथ साथ ढोल में नासिक ढोल भी थे भक्तों ने यात्रा का खूब पुष्प वर्षा कर स्वागत किया नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर गुलाल उड़ाया गया आज की यह निशान यात्रा खाटू श्याम जी के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी निशान यात्रा बन गई समिति में से मनीष अग्रवाल ,संदीप गर्ग ,अचिन सागर गर्ग, जय भगवान बंसल, अनुज गर्ग, रिंकू गर्ग ,विकास अग्रवाल, रिंकू बंसल, राजकुमार, अचिन जिंदल, दीपांशु गर्ग नरेंद्र गर्ग शरद सिंगल, अंशुल सागर गर्ग, अभिषेक जैन ,रोहित गर्ग एवं युवा सदस्यों में श्रेय मित्तल
राघव मित्तल,अभिषेक अग्रवाल,अभिषेक तायल,शुभम गुप्ता,हर्षित अग्रवाल,अर्पित सिंगल,सावन,अनिल गर्ग,प्रिंस चावल,विपुल अग्रवाल,निक्की,गट्टू,अनुराग,अंशुल मित्तल,प्रदीप जैन,शिवम कश्यप,अनिकेत,लोकेश जी,अंकुर अग्रवाल,हर्ष गर्ग,कृष्णा गर्ग,मिथलेश मित्तल,पूनम चाहल,नीलम गर्ग,वैष्णवी मित्तल,अर्नित गर्ग,केशव गर्ग,वासु गर्ग आदि उपस्थित रहे।
पैसों के लिए ली थी दोस्त ने दोस्त की जान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बुढाना क्षेत्र में विगत ९ मार्च को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक के दोस्त ने हीं पैसे के लेनदेन के विवाद में हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ९ मार्च को बुढ़ाना मेरठ करनाल हाईवे पर निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में कुरथल निवासी सुनील पुत्र रोहताश का शव पड़ा मिला था। मृतक के भाई अनिल ने अज्ञात लोगों के विरु( मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच की, तो मृतक के दोस्त अलीपुरअटेरना निवासी सागर पुत्र ईश्वर का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया और हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व अपने खून से सने कपड़े बरामद किए। पुलिस ने बताया कि हत्या पैसों के लेन देन के विवाद में की गई थी।
होली पर्व पर रोड़वेज बसों के बढ़ाए फेरे-स्टाफ के लिए होली प्रोत्साहन योजना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) होली पर्व पर अवकाश के चलते दूर दराज से घर आने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज विभाग ने सुविधा दी है। इस सुविधा का फायदा यात्रियों के साथ ही बस के चालक-परिचालक को भी मिलेगा। बस स्टाफ के लिए होली प्रोत्साहन योजना चलाई है। इस योजना को लागू करते हुए चालक-परिचालकों का अवकाश बंद करते हुए कई प्रतिबंध भी लगाए है। बसों के फेरे भी बढ़ाए है। होली का पर्व १८ मार्च को है। पर्व मनाने के लिए नौकरी या फिर अपनों से दूर रहकर काम काज करने वाले लोग अपने घर आते है। इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों को वाहन न मिलने या भीड़ के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन भी ओवरलोड होकर चलते है। जिससे हादसा होने की आशंका बन जाती है। यह सब देखते हुए रोड़वेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के चक्कर बढ़ाए है। उन्हें एक लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए चालक व परिचालक को १३ मार्च से २२ मार्च की अवधि में तीन हजार किलोमीटर प्रति दिन बस चलानी होगी। दस दिन का यह लक्ष्य प्राप्त करने वाले बस स्टाफ को चार हजार रुपये व नौ दिन बस चलाने पर तीन हजार एक सौ पचास रुपये होली प्रोत्याहन योजना के तहत देना निर्धारित किया है। दस दिन लगातार डयूटी करने वाले कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कार्मिकों को एक मुश्त बारह सौ रुपये व नौ दिन डयूटी करने वालों को एक हजार प्रोत्साहन के रुप में दिए जाएंगे। बस स्टाफ व विभाग के अन्य कर्मचारियों पर शिंकजा भी कसा गया है।
यह नियम करने होंगे पूरे
प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने आदेश जारी किया कि बस चालक मार्ग पर पड़ने वाले सभी स्टाप से यात्रियों को बैठाएंगे। चूंकि बस अड्डों पर भीड़ रहेगी तो वरिष्ठ पर्यवेक्षक, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक बस डिपो में मौजूद रहेंगे। गंभीर बीमारी की अति विशिष्ठ परिस्थितियों को छोड़कर योजना की अवधि में पर्यवेक्षकों, बस स्टाफ व अन्य कर्मचारियों को कोई भी अवकाश नहीं मिलेगा। अनुबंधित बसों का संचालन भी शत प्रतिशत किया जाएगा।
इन रुट पर बढ़ाएं बसों के फेरे
शामली-कैराना, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, मुजफ्फरनगर-रूडकी- हरिद्वार, मुजफ्फरनगर-बिजनौर, मुजफ्फरनगर-मेरठ, मुजफ्फरनगर-बडोत-कांधला आदि मार्गो पर संचालित सभी बसों के दो-दो फेरे बढ़ाएं है।
राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, मुजफ्फरनगर डिपो। ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए है। स्टाफ से काम लेने के मद्देनजर होली प्रोत्साहन योजना लागू की है।
होली व शब ब बारात को लेकर शांति समिति की ली बैठक
पुरकाजी/छपार।(Muzaffarnagar News) होली और शब-ए-बरात पर्व को लेकर शनिवार को सीओ सदर ने पुरकाजी, छपार थाने में कस्बे और क्षेत्र वासियों की बैठक ली। उन्होंने सभी लोगों से प्यार और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
सीओ सदर हेमंत कुमार ने कहा कि दोनों पर्व एक ही दिन हैं। कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य न करे, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचती हो। उन्होंने होली पर्व पर शराब आदि का सेवन न करने व शराब पिलाकर हुड़दंग करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसी व्यक्ति ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर काजी मुफ्ती तनमीक अहमद, भारत भूषण खुल्लर, नवीन राठी, मियां मुनीर, तारिक मियां आदि ने भी लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक में गोल्डी राठी, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, लताफत खान, प्रताप सिंह, नवीन त्यागी , धीरज त्यागी, नेपाल सिंह, पीयूष राणा, हाफिज मोहसिन, नफीस फरीदी, मेघराज प्रधान, ओम सिंह प्रधान, धीर सिंह, नीटू प्रधान, आजाद फरीदी, सुशील वर्मा, नवीन गोयल, लवी अग्रवाल, संजीव गोयल, रेवती रमन, नरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
छपार थाने में आयोजित बैठक में प्रधान बबलू उर्फ जुबैर त्यागी, आशू त्यागी, अरविंद लम्बरदार, जुल्फिकार उर्फ जुल्ला, परमात्मा शरण त्यागी, मोलाना हुसैन, शक्ति मोहन, बबलू त्यागी, संजय त्यागी, राजकुमार त्यागी, प्रदीप त्यागी, राहुल तेजलहेड़ा, तेजपाल पाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।


