आईवीएफ तकनीक से पैदा हुआ चीता शावक
पहली बार सरोगेट मदर के लिए आईवीएफ तकनीक और भ्रूण ट्रांसफर के जरिए दो चीता शावकों का जन्म हुआ है।
ओहियो चिड़ियाघर के मुताबिक तीन वर्षीय मादा चीता इजी ने नर और मादा शावक पैदा किए। चिड़ियाघर की एक टीम कैमरों के जरिए इजी और शावकों की निगरानी कर रही है।
शावकों की जैविक मां 6 वर्षीय किबिबी स्वाभाविक रूप से गर्भवती होने में अक्षम थी। अधिकारियों ने बताया कि तीन बार इस प्रक्रिया का प्रयास किया गया था और यह पहली बार सफल हुआ है।
https://twitter.com/ColumbusZoo/status/1231967990062645249?s=20

