Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान

मुजफ्फरनगर। कई दिनों से पल-पल बदल रहा मौसम ने शनिवार को सुबह फिर पलटी मारी। बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। आम पर आ रहे बौर को भी क्षति हुई है। खेतों में पानी भरने से गन्ने की कटाई बाधित हुई। हालांकि सुबह दस बजे के बाद मौसम खुल गया और धूप निकल गयी।

गत दिवस से ही मौसम पल-पल रंग बदल रहा था। कभी बादल छा जाते तो कभी धूप खिल जाती। शनिवार को फिर जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ओलावृष्टि से गेहूं एवं सरसों को भारी नुकसान हुआ है। तेज बारिश और आंधी के चलते फसलें पहले से ही गिर गईं थी। ओलावृष्टि ने और ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आम पर भी इन दिनों बौर आ रहा है।

ओलावृष्टि से बौर को काफी नुकसान हुआ है। गन्ने की कटाई पूरी तरह बंद है। हालांकि सुबह दस बजे के बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकल गयी।

मौसम बारिश व ओलावृष्टि होने से गेहूं और सरसों की फसल को बेहद नुकसान हुआ है, वहीं कोल्हू बंद होने से गुड़ मंडी में गुड़ का कारोबार चौपट हो गया है।

किसान राहुल बालियान ने बताया कि जिन किसानों की सरसों की फसल कटने के बाद खेतों में है, उन्हें भारी नुकसान हुआ है। खेतों में लबालब पानी भरा होने से गन्ने की छिलाई का कार्य बंद है।

बरसात से ईंधन गीला हो जाने के कारण अधिकांश कोल्हू बंद हो गए। स्थानीय गुड़ मंडी में गुड़ की आवक नहीं हुई। यही हाल कस्बे के बाजारों का भी है , खराब मौसम के चलते देहात से लोग सामान खरीदने कस्बे में नहीं आ पा रहे हैं, जिससे व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fourteen =