समाचार
मांगा दवा व्यापारियों से सहयोग
मुजफ्फरनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद के पुरकाजी, छपार, बरला, रोहाना, कुटेसरा एवं चरथावल में औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने दवा व्यापारियों की बैठक ली। दवा कारोबारियों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सुझाव छपवाकर जन हित में प्रचार करने का आह्वान किया। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की कोरोना से संबंधित जो जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, उसके बारे में सभी दवा व्यापारियों को जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता प्रमोद मित्तल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सब देश की सरकार के साथ हैं। हमें हर स्तर पर सहयोग करना है। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चैहान ने अध्यक्षता एवं संचालन बिजेंद्र शर्मा ने किया। अरुण प्रताप सिंह, सतीश तायल, सचिन त्यागी, दिव्य प्रताप सोलंकी, मयंक बंसल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, सीपी वत्स, नीरज शर्मा एवं रजनीश शर्मा आदि दवा व्यापारी मौजूद रहे।
न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया 
मुजफ्फरनगर। आज जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा, जिलाधिकारी सेल्वा कु0जै0, एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर बैरक, रसोईघर व अन्य स्थलों को चैक किया गया। साथ ही मुलाकाती रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियो को दी जा रही सुविधाओं के बारे में ली गयी। जिसमें कोरोना वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई, मास्क, सेनिटाईजर आदि को चेक किया गया तथा जैमर-प्रणाली की भी जांच परख की। जिला कारागार पर तैनात अधिकारीयों की ड्यूटी को चेक किया गया तथा सभी पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
1. सभी अधि0ध्कर्म0गण को जिला कारागार पर ड्यूटी की महत्तवता हेतु ब्रीफ किया गया। 2. सभी को आदेशित किया गया कि कारागार में बन्द अभियुक्तों की मिलाई पर उनसे मिलने आये व्यक्तियों की सघन चैकिंग की जाए। 3. चैकिंग के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध सामानध्गलत व्यक्ति कारागार की सीमा में न जा सके। 4. यदि किसी भी प्रकार का अवैध सामान या कोई गलत व्यक्ति कारागार की सीमा तक पहुंचता है तो चैकिंग हेतु नियुक्त अधि0/कर्म0 गणों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
जेल कर्मचारियों ने मुलाकातियों को हाथ धोने के बाद ही जेल के अंदर जाने दिया
मुजफ्फरनगर। शासन के दिशा निर्देश के चलते जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना, जेलर कमलेश्वर के आदेश पर आज जेल कर्मचारियों ने मुलाकातियों को हाथ धोने के बाद ही जेल के अंदर जाने दिया ताकि घातक बीमारी क्रोना से बचा जा सके और जेल प्रशासन व बंदी को इस बीमारी से दूर रखा जा सके। जेल प्रशासन ने ये कार्यक्रम कई रोज से चला रखा हैं। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना व डॉक्टर बंदियों की समय समय पर जानकारी ले रहे हैं। और बचाओ के लिये पूरे इंतेजाम किये हैं।
हाथ धुलवाकर लोगो को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के मद्देनजर स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं रेडियो एफएम एस डी द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों पर अलग-अलग कैंप लगाए गए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल पहुंची। सर्वप्रथम शिव चैक पर पहुंचकर पालिका अध्यक्ष ने आने जाने वाले लोगों के सेनिटाइजर से हैंड वॉश कराएं और लोगों को जागरूक किया। इसके बाद मीनाक्षी चैक और फिर बाद में रोडवेज पर पहुंचकर पहले आने जाने वाले लोगों के हैंड वॉश कराएं उसके बाद रोडवेज की बसों में जाकर यात्रियों एवं ड्राइवर और कंडक्टर के भी हैंड वॉश कराएं। इस मोके पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा इस वायरस से बचने का सबसे आसान तरीका है आप हर १ घंटे बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह वॉश करें, खांसते समय अपने नाक को रुमाल या टिशू से ढके ,भीड़भाड़ वाली जगह से जाने से बचें , सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आगे बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा इन छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। इसके बाद पालिका अध्यक्ष वार्ड ४४ कच्ची सड़क पर पहुंची स्थानीय सभासद वाजिद मेंबर द्वारा बताई गई कुछ समस्याओं को मौके पर ही संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों को बुलाकर दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी, सभासद पूनम शर्मा, वाजिद मेंबर, मोहम्मद आबिद, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी सरदार बलजीत सिंह उनकी पूरी टीम एवं रेडियो एफएम एसडी की पूरी टीम एसके बिट्टू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
कोरोना को लेकर जागरूकता जरूरी
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना वारयरस को लेकर हर विभाग, हर व्यक्ति सतर्क नजर आ रहा है। हर कोई अपने-अपने स्तर से बचने के प्रयास में लगा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को जागरुक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। इसी क्रम में चरथावल सीएचसी पर कोरोना के मद्देनजर फीवर डेस्क और कोरोना १९ की समन्वय डेस्क स्थापित की। जिसका जायजा लेने खुद सीएमओ प्रवीण चोपड़ा पहुंचे। बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों का अलग वार्ड बनाया गया।
सीएचसी प्रभारी सतीश कुमार एवं आनंद कुमार ने बताया कि बहारी तरफ बुखार,खांसी, जुकाम के मरीजों के परीक्षण का बिल्कुल अलग इंतजाम किया गया। चिकित्सक एवं स्टाफ ने मास्क लगाकर डेस्क पर मरीजों का चेरअप किया। सीएचसी परिसर में लाउडस्पीकर की भी व्यवस्था की गई। जिससे आस-पास से आनें-वाले ग्रामीणों को जागरुक किया जा सके। साथ ही चरथावल ब्लॉक में वगर पालिका के द्वारा नालियों पर फॉगिंग की गई।
नगर पालिका अधीक्षक आरडी पोरवाल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर शहर में जगह-जगह नालियों में फॉगिंग की जा रही है। वायरस से बचने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जा रहे है। वहीं शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोगों को इक्ट्ठा ना होने के लिए भी आग्रह किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपा रोड स्थित शॉपिंग मॉल एवं सिनेमा हॉल के कर्मचारियों के साथ कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोगों को जागरुक किया। एवं प्रतेयेक घंटे पर मॉबिंग करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण सावधानियों के लिए जागरुक किया। साथ ही शहर एवं ग्रमीण लाकों में लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरुकता के संबध में आई. एम. ए के चिकित्सकों का संवेदीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भारतीय सेना के कमांडो की तरह बिना डरे हाई रिस्क पॉपुलेशन को सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर है। देश मे स्वास्थ्य रक्षक के रूप में कोरोना से बचाव के लिए खड़े हैं। आमजन को डर, भ्रम से बचाना हमारा कर्तव्य है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के प्रति अलर्ट है। बालरोग विशेषज्ञ ने बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि कोरोना को नियंत्रित किया जा सकता है। जरूरत है साफ-सफाई का ध्यान रखने की।
शनिधाम मंदिर का मेला स्थगित
मुजफ्फरनगर। सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर चरथावल मोड की प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि आगामी 23 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित होने वाला 16वां मेला वार्षिकोत्सव 2020 प्रशासनिक निर्देशो के चलते हुए अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मेला आयोजन स्थगित होने के पीछे कोरोना वायरस के चलते हुए सावधानी बरतना मुख्य कारण है। इस संकट और समस्या के हल होने के उपरांत ही प्रबंध समिति की बैठक में पुनः विचार कर मेले के आयेाजन के बारे में निर्णय लिया जायेगा। जो बाद में प्रसारित किया जायेगा। प्रबंध समिति ने मेला स्थगित किये जाने के कारण श्रद्धालुओं को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद व्यक्त किया है।
50 हजार का इनामी गिरफ्तार
जानसठ। पुलिस ने आपरेशन क्लीन के तहत पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। पकडे गये बदमाश पर कई संगीन धाराओं में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। जबकि एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस को इनके पास से एक तंमचा और बाइक बरामद हुए है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत जानसठ कोतवाली पुलिस गांव सिलारपुर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने सलारपुर से राजपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। सीओ शकील अहमद ने बताया घायल बदमाश का नाम प्रवेश उर्फ टाइगर उर्फ समीर पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम मकसूदाबाद थाना जानसठ है बदमाश पर हरियाणा से ५०००० का इनाम घोषित है। बदमाश पर यूपी दिल्ली हरियाणा से करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और जानसठ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बदमाश के कब्जे से एक बाइक एक तमंचा ३१५ बोर व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएससी में भर्ती कराया है।
स्वच्छता बेहद जरूरीः डीएम
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रचार प्रसार अभियान एवं सावधानियो पर विस्तृत चर्चा की गई। तथा बैठक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत सभागार मे दोपहर के समय जिला पंचायत सभागार मे कोरोना वायरस के सम्बन्ध मे जागरूकता के सम्बन्ध मे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक मे अनेक व्यापारीगण मौजूद रहे। बैठक के दौरान कोरोना से सजगता पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा ने बताया कि मुजफ्फरनगर मे कोरोना का एक भी केस संज्ञान मे नही आया है। अतः मास्क लगाने की आवश्यक्ता नही है। यदि कोई व्यक्ति मास्क का प्रयोग करता है तो यह उनकी अपनी समझ है। क्योंकिंे मास्क चार-पांच घंटे तक ही कारगर है। इससे अधिक समय तक उसी मास्क को लगाए रखना उचित नही है। मास्क की अपेक्षा उचित साफ सफाई हाथों को साबुन से धोना, बाहर का खाना ना खायें। कोरोना से बचाव को प्रचार प्रसार व सजगता बहुत जरूरी है। ड्रग इंस्पैक्टर वैभव कुमार ने कहा कि यदि कोई दवा व्यापारी अधिक रेट पर दवा अथवा मास्क बेचता पाया जाएगा तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे.सिटी मजिस्टैªट अतुल कुमार, सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा,डीआई वैभव कुमार आदि मौजूद रहे।
किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग
मुजफ्फरनगर। बारिश एवं ओलावृष्टि से किसान की फसल बर्बाद हो गई है। प्रदेश का किसान मानिसतक व आर्थिक परेशानी का दंश झेल रहा है। बकाया गन्ना भुगतान तथा असमय बारिश ने किसान की परेशानी को बढा दिया है। सरकार को किसानो की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चै.राकेश टिकैत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र मे किसानो की समस्या से अवगत कराते हुए बताया किउत्तर प्रदेश में असमय बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश ने पिछले १०० वर्ष के रिकार्ड को पार किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में विसंगति के चलते उत्तर प्रदेश के केवल ऋणी किसानों द्वारा ही फसल बीमा कराया गया है। प्रदेश दो तिहाई किसानों के पास आज भी फसल बीमा नहीं है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भारी नुकसान के कारण किसानों की सदमे के कारण मृत्यु की खबरें भी आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में आलू एवं सरसों की फसलों में भारी नुकसान है। गेंहू के उत्पादन में भी ५० प्रतिशत कमी आने की सम्भावना है। बुंदेलखण्ड में दलहन भी इसकी चपेट में है। जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने हेतु भी सरकार को वृहद कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है। प्रदेश में नुकसान का आंकलन भी तथ्यात्क तरीके नही हो पाया है। मार्च में किसान फसलें बेचकर सरकारी देय (बैंक, सहकारी समिति, बिजली का बिल) का भुगतान करता है। किसानों के पास अगली फसल की बुवाई हेतु एवं बकाये के भुगतान के लिए फसल खराब हो जाने के कारण पैसा नहीं है। सरकार के राहत दिये बिना किसानों द्वारा अगली फसल की बुवाई करना भी सम्भव नहीं है।
भारतीय किसान यूनियन सरकार से मांग करती है कि किसानों को प्रति एकड़ २५ हजार रुपये की धनराशि का तुरंत भुगतान किया जाए एंव सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई करते हुए समस्त किसानों के देय पर रोक लगाई जाए।
2 अप्रैल तक कोचिंग सैन्टर बंद
मुजफ्फरनगर। विद्यालयों के बाद कोचिंग सेंटर बंद करने के आदेश जारी हो गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रमुख सचिव, माध्यपिक शिक्षा उ.प्र.लखनऊ के निर्देशो के क्रम मे कोरोना वायरस के फैलाव के रोकने के उददेश्य से समस्त प्रकार के टयूशन, क्लासिस एवं कोचिंग सैन्टर के संचालन पर तत्काल प्रभाव से 2 अप्रैल 2020 तक रोक लगा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि किसी भी प्रकार की कोचिंग इस आदेश के निर्गत होने के बाद यदि किसी कोचिंग का संचालन होता पाया जाता है तो सम्बन्धित कोचिंग का पंजीकरण निरस्त करते हुए कोचिंग संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिसका पूरा उत्तरदायित्व कोचिंग संचालक का स्वयं का होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह भी बताया कि माध्यमिक शिक्षा की प्रमुख सचिव के आदेशानुसार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन कार्य 2 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है।
प्रसाद चढाकर मांगी मन्नते
मुजफ्फरनगर। शीतला माता (बबरे वाली) के मंदिर पर लगे हुए मेले में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मनौती मांगी। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते व्यवस्था बनाने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मान्यता के अनुसार स्वजनों ने नवजात शिशुओं के मुण्डन भी कराए। मेले के भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राली, कार, बसों और बाइकों पर सवार होकर हजारों श्रद्धालु मेले में पहुंचे तथा मंदिर में माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया तथा सुखी जीवन के लिए मनौती मांगी। भीड़ के चलते मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों व महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने स्वजनों के साथ व्यंजनों का स्वाद चखा तथा बच्चों संग मेले में खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का जमकर आनंद लिया। मेले की मान्यता के अनुसार यहां पर नवजात शिशुओं के मुंडन कराए गए तथा नव विवाहित जोड़ों ने भी माता को प्रसाद चढ़ाकर अपने सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। मंदिर में व्यवस्था बनाने वालों में अनिरुद्ध शारदा, विकास कौशिक, नवनीत शारदा, नितिन शर्मा, मा. चन्द्रपाल सिंह, नीरज शारदा, दीपक गोयल, डागा, मोनू ठाकुर, करन ठाकुर, रोहित संगल, गौरव तोमर, राम बहादुर तोमर आदि शामिल रहे।
बाइक की चपेट में आने से घायल
मुजफ्फरनगर। बाईक की चपेट मे आकर बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी शकुुल्तला पत्नि रूद्रसैन अपने घर के बाहर गली मे खडी हुई थी कि इसी बीच गली मे तेजगति के साथ निकली बाईक की चपेट मे आकर बुजुर्ग महिला घायल हो गई। वहीं आरोपी युवक अपनी बाईक समेत मौके से फरार हो गया। शोर श्राबे की आवाज सुनकर मौके पर पहंुचे परिजनो ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया।
प्रचार प्रसार अभियान की शुरूआत
मुजफ्फरनगर। नागरिको को कोेरोना वायरस से बचाव के लिए व्यापक प्रचार प्रसार आरम्भ किया गया। नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे ई रिक्शा के माध्यम से अभियान चलाया गया।
कोरोना वायरस के कारण नागरिको मे भय की स्थिती को समाप्त करने के उददेश्य से जिला प्रशासन के निर्देशो के चलते आज नगर पालिका परिषद द्वारा करोनो वायरस से बचने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कराने के लिए कर अधीक्षक आरडी पोरवाल द्वारा सभी ई रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान मे नगर मजिस्टैªट अतुल कुमार और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
पीडित महिला की करायी मदद
मंसूरपुर। साक्षी वेलफेयर टीम ने पीडित महिला की समस्या को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी से मिलकर महिला की समस्या का समाधान कराया। जानकारी के अनुसार गांव मंसूरपुर मे पति पत्नि के बीच हुए विवाद का मामला थाने तक जा पहंुचा। बताया जाता है कि पीडित महिला ने साक्षी वेलफेयर की टीम से भी मदद की गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलते ही साक्षी वेलफेयर अध्यक्ष क्रान्तिकारी शालू सैनी भी अपनी महिला टीम के साथ मंसूरपुर थाने पहंुची तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। पीडिता का अरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला से सम्बन्ध हैं। जिस कारण वह अक्सर उसके साथ झगडा करता है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने पीडित महिला की उचित मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैनी,रेखा राठी, प्रिती चैधरी, ममता मलिक,बीरमति आदि मौजूद रही।
इंजन लगे रेहडे धडल्ले से दौड रहे है
मुजफ्फरनगर। यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में दुपहिया वाहनों को इंजन लगाकर बनाए गए रिक्शा, रेहड़े भी अहम हैं। शहर की सड़कों पर बेधड़क ऐसे जुगाड़ दौड़ रहे हैं। इनकी न तो पुलिस द्वारा कभी चेकिंग की जाती और न ही संभागीय परिवहन विभाग में इनका कहीं पंजीकरण ही होता है। मोटर अधिनियम का धड़ल्ले से मखौल उड़ाया जा रहा है।
शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था में रेहड़ों में दुपहिया वाहनों का इंजन जोड़कर बनाए जा रहे जुगाड़ नासूर साबित हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर दिन भर ऐसे जुगाड़ भारी भरकम सामान और बाहर निकले हुए लोहे के एंगल एवं पाइप लिए दौड़ते नजर आते हैं, लेकिन कहीं भी इन्हें रोका नहीं जाता। पुलिसकर्मियों एवं यातायात कर्मचारियों की आंखों के सामने से ही ये हादसों को न्योता देते हुए फर्राटा भरते निकल जाते हैं। कम खर्च के चलते कुछ व्यापारी ऐसे रेहड़े से ही अपने माल को मंगवाने अथवा भिजवाने में प्रयोग कर रहे हैं। न सिर्फ ऐसे वाहनों से जाम लग रहा है, बल्कि दुर्घटना होने का भी खतरा रहता है। खटारा वाहनों के इंजन एवं पुर्जों से बनाए जाने के कारण कई बार अनियंत्रित होकर दुर्घटना को अंजाम भी दे चुके हैं।
कोरोना वायरस के कारण नगला राई में खत्म ए बुखारी शरीफ कार्यक्रम रद्द
जामिया अल हिदाया के वार्षिकोत्सव के भी रद्द होने की सूचना
चरथावल। कोरोना वायरस के मद्देनजर चरथावल क्षेत्र में होने वाले कई कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए 1 अप्रैल को नंगला राई के जामिया आयशा सिद्दीका के खत्म ए बुखारी शरीफ,जामिया अल हिदाया हिदाया के वार्षिकोत्सव को रदद् कर दिया गया। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम नगला राई स्थित जामिया आयशा सिद्दीका लालबनात में एक अप्रैल को होने वाले खत्म ए बुखारी शरीफ का प्रोग्राम के कोरोना वायरस के कारण रदद् होने की सूचना है इस कार्यक्रम के मुख्य अथित मौलाना मुफ्ती सैयद मोहम्मद अफ्फान मनसूर पूरी मुख्य अतिथि थे ,और अन्य कई दिग्गज उलेमा भी भाग लेने वाले थे, इसके अलावा जामिया नगर स्थित जामिया अल हिदाया के वार्षिकोत्सव के भी रद्द होने की सूचना है। प्रबंधक मौलाना मूसा कासमी ने बताया कि दोनों कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है दोनों कार्यक्रम की नई तिथि घोषित की जाएगी गौरतलब है कि दोनो कार्यक्रमों की तैयारी जोरो शोरो से चल रही थी निमंत्रण पत्र प्रचार प्रसार भी कर दिया गया था अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन
चरथावल। ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवो की कोरोना से बचाव व आवश्यक सावधानियां बरतने संबन्धी जन जागरूकता बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्राम प्रधानो व ग्राम सचिवो को कोरोना वायरस से बचाव सम्बन्धी जानकारी दी गयी तथा कोरोना वायरस से रोकथाम हेतु गांवो में ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव के निर्देश दिए गए। चरथावल विकास खंड सभागार में कोरोना वायरस को लेकर जन जागरुकता बैठक का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवो ने भाग लिया बैठक में चरथावल सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सतीश कुमार ने कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके अलावा एडीओ पंचायत सन्दीप चैधरी व कार्यवाहक बीडीओ राजेन्द्र कुमार ने ग्राम प्रधानों को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अपने गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की साथ ही साथ उन्होंने गांव गलियों में ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव के निर्देश दिए इस मौके पर डॉक्टर सतीश कुमार,संदीप चैधरी,राजेन्द्र कुमार,मोहसीन,कुलवंत सिंह चंद्रा, नीरज शर्मा,कुलदीप,अनंगपाल,गौरव बालियान, मोहन प्रधान,दानिश प्रधान,भूपेंद्र,अनंगपाल आदि मौजूद रहे।

