Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हास्पिटल के विस्तारीकरण हुआ, नवजात शिशु व बालरोग प्रकोष्ठ का उदघाटन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित वशिष्ठ हॉस्पिटल की सेवाओं के विस्तारीकरण के क्रम मे मंन्त्री कपिलदेव अग्रवाल ने नवजात शिशु व बालरोग प्रकोष्ठ का उदघाटन किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने वशिष्ठ हॉस्पिटल की मल्टी स्पेशिलिटी सेवाओं के विस्तारीकरण का शुभारम्भ करते हुए कहा कि चिकित्सा जगत मे वशिष्ठ हॉस्पिटल की सेवाएं मील का पत्थर साबित होंगी।

इस अवसर पर नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन सतपाल पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उद्योगपति अशोक अग्रवाल,भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, ब्राहमण नेता अक्षय शर्मा, प्रमोद शर्मा, विकास प्राधिकरण से संजीव जैन,भाजपा नेता पं.ब्रहम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

बाद मे पत्रकारां से बातचीत करते हुए नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञा डा.अनीका कृष्णात्रेय ने कहा कि सामान्यतः माताऐ एवं बहने जब बच्चा बीमार होता है तभी उसे डाक्टर के पास ले जाते हैं। जबकि वर्ष मे एक बार बच्चे का पोषण एवं टीकाकरण के लिए उसे चिकित्सक को अवश्य दिखाना चाहिए। भले ही बच्चा स्वस्थ क्यों ना हो।

डा.अनिका ने बताया कि आज से उनके चिकित्सालय मे बच्चों के लिए वैन्टीलेटर,सी थैरेपी, आईसीयू, ओपीडी और टीकाकरण की सुविधाएं औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर अतिथियां का स्वागत डायरेक्टर डा.वागीश चन्द्र शर्मा,एवं डा.आशीष वशिष्ठ ने अपने सहयोगियों के साथ किया।

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
खतौली। (Muzaffarnagar News) ट्रेन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र के सफेदा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको क ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 15 =