समाचार
पत्रकारों और पुलिस कर्मियों को मास्क व सेटिनाइजर वितरित किये
चरथावल। मुख्यसमाजसेवी सुशील कश्यप ने अपने साथियों के साथ चरथावल कोतवाली पहुँच कर पत्रकारों और पुलिस कर्मियों को मास्क व सेटिनाइजर वितरित किये वही कोतवाली प्रभारी सुबेसिंह यादव ने सुशील कश्यप की टीम की भूरी भूरी प्रंशसा की निखिल कंसल, विपुल गर्ग आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर की सीमा के थाना क्षेत्रों सहित मुख्य स्थानों का भ्रमण 

मुजफ्फरनगर। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-१९) की रोकथाम के लिए डीएम सैल्वा कुमारी जै० तथा एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा के थाना क्षेत्रों सहित मुख्य स्थानों का भ्रमण किया तथा ड्यूटी में सभी कर्मचारियों को बिना वजह घूम रहे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा सभी को प्राप्त होने वाली सूचना से अधिकारीगणों को तत्काल सूचित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है, जिससे कोरोना वायरस को रोका जा सके तथा जनपदवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे।
जिला परिषद मार्किट का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जिला परिषद मार्किट का निरीक्षण किया गया। जिला परिषद मार्किट में मौजूद सभी दवाईयों के थोक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वह रिटेलर्स/मेडिकल स्टोर स्वामियों को ही दवाई दे, जिससे वहां भीड एकत्रित न हो तथा कोरोना वायरस से बचाव हो सके। सभी जनपदवासियों को भी सूचित करना है कि जनपद में मेडिकल स्टोर हर समय खुले रहते है इसलिए अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से ही दवाई ले न की थोक विक्रेताओं से। जिला परिषद मार्किट या अन्य कोई भी थोक विक्रेता फुटकर में दवाई नही बेचेगा । अनावश्यक भीड न करे, नजदीकी मेडिकल स्टोर से ही दवाई ले, पुलिस/प्रशासन का सहयोग करें।


मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने रुड़की रोड पर जो झोपड़ी में पड़े परिवार हैं उन सबको अपने हाथों से किया खाना वितरण एसएसपी ने कहा कि किसी भी गरीब को भूखा देखना नहीं चाहते झोपड़ियों में कुछ परिवार ने एसएसपी को कहा कि बच्चों के लिए दूध नहीं है तो एसएसपी को उन परिवार वालों के लिए थाना सिविल लाइन थाना अध्यक्ष डीके त्यागी को कहा के इन परिवार वालों के लिए तुरंत दूध भिजवाया जाए एसएसपी के साथ सीओ हरीश भदोरिया थाना अध्यक्ष डीके त्यागी थाना कोतवाली अनिल कपूर वाली इस क्षेत्र में पड़ने वाले सभी चौकी इंचार्ज साथ रहे।
ट्रक ठीक कराकर कुछ रुपये देकर गंतव्य की तरफ रवाना किया


लोगों को घर में रहने की अपील




मुजफ्फरनगर-लोकडॉउन के बाद गरीब लोगो को खाने की दिक्कत न हो जिसको देखते हुए एबीवीपी के प्रदेशों के मंत्री सुनील वार्ष्णेय भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन खटीक ने एस पी ट्रैफिक बी बी चौरसिया व कंवरपाल वर्मा के साथ गरीब लोगों को खाना वितरित किया भाजपा नेताओ व प्रसासन ने गरीब लोगों का पेट भरने की सराहनीय पहल की है जिससे कोई भी भूखा ना सोए इसी पहल के साथ सुनील वार्ष्णेय जी के मार्गदर्शन में सुनील दर्शन खटीक कंवरपाल वर्मा स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार खाना वितरित कर रहे है जो कि सराहनीय पहल है और कोई भी भूखा ना रहे एक अच्छा प्रयास।
कोरोना वायरस से बचने के लिए सिपाही ने बांटे मास्क
जिससे हम करोना से जग जीत सके पुलिस कर्मी डॉक्टर अपनी जान पर खेलकर हमारे लिए अपना फर्ज निभा रहे है ऐसे ही क्षेत्र के लोग भी जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाए
ट्रैक्टर से सैनिटाइजर का छिड़काव
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भाकियू के जिला महामंत्री नीरज पहलवान के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता डा. देवेन्द्र, सुनील बालियान, संदीप, इमरान और अब्दुल्ला आदि ने पुरबालियान गांव में ट्रैक्टर से सैनिटाइजर का छिड़काव किया। उन्होंने ग्रामीणों को गांव में स्वच्छता बनाए रखने और घरों से बाहर न निकलने को लेकर जागरूक भी किया। कोरोना से बचाव के लिए पिछले पांच दिनों से ग्रामीण लगातार यज्ञ कर रहे हैं, जो ३१ मार्च तक चलेगा। क्षेत्र के गांव बोपाड़ा में भी ग्राम प्रधान अजयवीर सिंह ने पूरे गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।
कई जगह लाकडाउन में लापरवाही

मुजफ्फरनगर। लोग लॉकडाउन की अहमियत समझने लगे हैं। शुरुआत में कई जगह लाकडाउन में लापरवाही दिखाई दी थी, लेकिन अब इन क्षेत्रों में भी गंभीरता बरती जाने लगी है। बचाव के लिए लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। कई गली-मोहल्लों में रस्सियां बांधकर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरे देश में २१ दिन का लॉकडाउन है। हालांकि, मुजफ्फरनगर जनपद में अभी तक कोरोना पाजिटिव का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी एहतियातन पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सख्ती बरत रहा है। बाहर से आए लोगों की जांच हो रही है और उन्हें घरों से बाहर निकलने से रोका जा रहा है।
सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस का प्रयोग
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान बेहद जरूरी सोशल डिस्टेंस का नवीन मंडी स्थल कूकड़ा में बखूबी इस्तेमाल किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर नवीन मंडी में फल-सब्जी खरीदने पहुंचे फुटकर विक्रेताओं को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए सब्जी खरीदवाई गई। शनिवार सुबह जो भी फुटकर दुकानदार व ठेली-रेहड़ी वाले विक्रेता फल-सब्जी खरीदने नवीन मंडी में पहुंचे, उन्हें नवीन मंडी के बाहर ही एक-एक मीटर की दूरी का सोशल डिस्टेंस रखते हुए लाइन में लगाया गया। इसके बाद एक-एक कर खरीदारों को नवीन मंडी में भेजकर फल-सब्जी खरीदवाई गई। एसएसपी ने बताया कि यह व्यवस्था जल्द ही शहर में स्थित चुंगी नंबर-दो व ईदगाह सब्जी मंडी में भी कराई जाएगी।
पुलिस-प्रशासन की टीम करेगी राहत सामग्री वितरित
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में बंद बेसहारा लोगों की मदद के लिए जनपद में बड़ी संख्या में लोग सामने आए हैं। ऐसे लोगों को एसएसपी अभिषेक यादव ने बिना पुलिस-प्रशासनिक टीम के खाना व राहत सामग्री वितरण नहीं करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि जो भी व्यक्ति या संगठन राहत सामग्री व खाने का वितरण करना चाहते हैं, वे हेल्पलाइन नंबर 9690112112 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें। इसके बाद पुलिस-प्रशासनिक टीम उनसे उन्हीं के घर से सामान एकत्रित करेगी और उसे जरूरतमंदों को वितरित भी करेगी। हर समस्या का हल, हेल्पलाइन नंबर 9690112112
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9690112112 जारी करते हुए लॉकडाउन के दौरान घरों में रह रहे लोगों को किसी भी तरह की समस्या होने पर इस नंबर पर कॉल करने की अपील की है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस नंबर पर कॉल करने वाले व्यक्ति को समस्या बताने के बाद उसी के घर पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी तरह की शिकायत है तो उसका भी घर बैठे हुए ही संबंधित थाना पुलिस या डायल-112 पीआरवी की सहायता से तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।
गली-मोहल्लों में 100 रुपये किलो बिक रहा है भिंडी
मुजफ्फरनगर। जिले में लॉकडाउन के चलते सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। सुबह छह से नौ बजे तक सब्जियों की दुकानें खुलने के साथ ही गली मोहल्लों में जाकर ठेले एवं रेहड़ी संचालक सब्जियां बेच रहे हैं। 20 रुपये किलो बिकने वाले आलू के दाम 30 रुपये हो गए हैं, जबकि गोभी के दाम भी दस रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा महंगाई की मार भिंडी पर है। भिंडी बाजार में एक सौ रुपये किलो बिक रहा है। 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है। इसके चलते जरूरत की चीजों की सप्लाई में परेशानी होने लगी है। प्रशासन ने सुबह छह से नौ बजे तक किराना, सब्जियों एवं फलों की दुकानें खुलने की छूट दे रखी है। लॉकडाउन के चलते दिनोंदिन सब्जियों के दाम में इजाफा हो रहा है। जाट कॉलोनी में सब्जी बेच रहे मुस्तकीम ने बताया कि मंडी से ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं। इसलिए उन्हें महंगी बेचनी पड़ रही हैं। सब्जियों के दाम
सब्जी एक सप्ताह पहले दाम वर्तमान दाम
आलू 20 30
मटर 30 35
टमाटर 30 40
गोभी 20 30
पत्ता गोभी 20 30
लौकी 30 35
पालक 20 30
भिंडी 80 100
फलों के दाम में हुआ इजाफा
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में सब्जियों के साथ ही फलों के दाम में भी इजाफा हुआ है। संतरा और पपीता 40 रुपये किलो बिक रहे हैं। केला 50 रुपये दर्जन तथा अंगूर 100 रुपये किलो बिक रहे हैं।
पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों पर लाठियां फटकारी
जानसठ/रतनपुरी। पुलिस ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने तथा बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोगों पर लाठियां फटकार करके उनको घेर भेजा। सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने कस्बे में लॉकडाउन को लेकर गश्त किया। सीओ ने चेताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, रतनपुरी पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सिकंदरपुर निवासी छह लोगों के विरुद्ध धारा मुकदमा पंजीकृत किया। इसके अलावा 7 बाइक सीज की और 15 बाइकों के चालान भी किए। रतनपुरी पुलिस ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। पुलिस ने सिकंदरपुर निवासी छह लोगों कय्यूम, राजू, परवेज, सुभाष, सागर एवं राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिना किसी कारण बाहर घूम रही सात बाइकों को सीज किया गया। उधर, खतौली डिपो की कुछ रोडवेज बसें लॉकडाउन के समय डिपो से बाहर ही रुकी हुई थी। ऐसी ही तीन बसों को उनके स्थानों से खतौली डिपो में लाकर खड़ा किया गया।



