कोरोना से बचाव हेतु की गयी व्यवस्था का किया गया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण देश में लागू लाँकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा में तैनात पीआरवी पुलिस बल के कोरोना से बचाव हेतु की गयी व्यवस्था का किया गया निरीक्षण।
एसएसपी अभिषेक यादव ने सम्पूर्ण देश में लागू लाँकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा में लगी जनपद की पीआरवीपुलिस बल हेतु कोरोना से बचाव के लिए की गयी निम्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया
जहां सभी पीआरवी गाड़ियों में सेनेटाइजर साबुन तथा पीआरवी पर तैनात सभी कर्मचारिगणों के पास मास्क की उपलब्धता को चौक किया गया । सभी पीआरवी कर्मचारिगणों को सोशल डिस्टेन्स के बारे में जानकारी देते हुए तथा सभी से एक-दूसरे के बीच सोशल डिस्टेन्स बनवाया गया ।
तैनात सभी कर्मचारिगणों को अपनी पीआरवी एवं अपने हाथो को भी लगातार सेनेटाइज करने के लिए भी कहा गया ।एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सभी कर्मचारिगणों से ड्यूटी के अतिरिक्त किसी भी होने वाली समस्या के बारे में भी पूछा गया ।
एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद की समस्त क्कक्रङ्क पुलिस बल हेतु ’कोरोना से बचाव हेतु की गयी व्यवस्था का बहुत की बारीकी से निरीक्षण किया गया, कि कही पर भी किसी भी प्रकार की कोई कमी तो नहीं है। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा, संकल्प हमारा है।
