News
खबरें अब तक...

समाचार

दुर्गाष्टमी का पर्व घरों पर सादगी के साथ मनाया9 Min |
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के चलते आज नगर में दुर्गाष्टमी का पर्व बड़ी सादगी के साथ मना कोरोना वायरस के बचाव को लेकर देश भर में लागू किए गए लॉक डाउन के चलते मां दुर्गा के नवरात्रों में इस बार कोई रोनक देखने को नहीं मिली । इस दौरान सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालय, मंदिर, मस्जिद, अन्य धार्मिक स्थल पूर्ण रूप से बन्द रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लोगो के घरों में ही रहने की अपील । इस संकट की घड़ी में व्रत रख रहे श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना ना करके अपने घरों में ही में ही अष्टमी पूजन कर माता रानी से सभी देशवासियों के स्वस्थ रहने व इस कॉरोना वायरस के प्रकोप को समाप्त करने की प्रार्थना की मोहल्ला अबुपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी श्री विनय शास्त्री जी ने बताया इस बार दुर्गाष्टमी पर्व पर कोई श्रद्धालु मंदिर नहीं आया पंडित जी परिवार वालो ने ही हवन पूजन कर माता रानी को भोग लगाकर पूजा की।

दुकानो पर हो रहे राशन वितरण का मौके पर जाकर निरीक्षण1 Min |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आज उचित दर की दुकानो पर हो रहे राशन वितरण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा लागातार सोशल डिस्टैंंसग का प्रयोग करने के निद्रेश दिये जा रहे है। उन्होने राशन डीलर को निर्देश दिये सोशल डिस्टैंसग का पालन कराया जाये। राशन वितरण ई-पाश मशीनो के माध्यम से ही किया जाये। उन्होने कहा कि यह वितरण प्रातः ६ बजे से रात्रि ०९ बजे तक किया जायेगा। उन्होने कोटेदारों से कहा कि ई पोस मशीने प्रातः ६ बजे से रात्रि ०९ बजे तक खुली रहेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि राशन का वितरण सोशल डिस्टैंसिंग का प्रयोग कर किया जाये। किसी भी स्थिति में दुकान पर कोई भीड इक्कठी न होने पाये। उन्होने बताया कि जनपद में प्रचलित राशन कार्डधारकों में से समस्त अन्त्योदय कार्डधारक, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में सम्मिलित मनरेगा जॉब कार्डधारक,पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में सम्मिलित श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों में सम्मिलित दिहाडी मजदूर, जो नगर निकाय विभाग में पंजीकृत है। ऐसी श्रेणी के व्यक्तियों को एक माह का निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। उन्होने बताया कि उपरोक्त श्रेणियो के अतिरिक्त अन्य पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारको को पूर्व की भांति निर्धारित मात्रा व मूल्य पर ही राशन वितरित किया जायेगा।
उन्होने कहा कि दिहाड़ी मजदूर, जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, पात्रतानुसार उनका राशन कार्ड बनाया जाना है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत प्राप्त खाद्यान्न उक्त माह में उपलब्ध होने की स्थिति में नये राशन कार्डधारकों को अनुमन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकता है। वितरण के समय ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने से पहले राशन लेने वाले व्यक्ति का अंगूठा अच्छे से साबुन से हाथ धुलवाये जाने के पश्चात् ही मशीन पर अंगूठा लगाया जाये। दुकान पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। कोई भी व्यक्ति एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। इस अवसर पर लोगों से घरों में ही रहने की अपील भी की गई।

2 Min | टैंकर से पावर स्प्रे कराते हुए वार्ड को सैनिटाइज कराया
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड संख्या २७ श्रीमती सपना मलिक के वार्ड में ब्लीचिंग एवं क्लोरीन युक्त पानी के टैंकर से पावर स्प्रे कराते हुए वार्ड को सैनिटाइज कराया गया द्य इस अभियान में माननीय वार्ड सभासद के पति मोहित मलिक पूरे समय मौजूद रहे द्य इसके बाद वाह २३ मोहल्ला प्रेमपुरी में मच्छरों के उन्मूलन हेतु पालिका अध्यक्ष द्वारा क्षेत्रीय वार्ड सभासद प्रवीण पीटर के साथ फोगिंग कार्य कराया गया। क्षेत्रीय नागरिक काफी खुश नजर आए। अभियान में पालिका अध्यक्ष के साथ प्रथक प्रथक प्रथक स्थलों पर प्रवीण पीटर ,मोहित मलिक, अहमद अली ,मोहम्मद राहत, पूरन चंद पाल प्रभारी कार्यालय अधीक्षक ,चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ,संजय पुंडीर सेनेटरी इंस्पेक्टर ,गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष ,पारुल गोयल एवं एसके बिट्टू तथा संबंधित पालिका कर्मी मौजूद रहे।

होम क्वारंटाइन के आदेश

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशासन द्वारा चिन्हित व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए उनके घर पर होम क्वारंटाइन के स्टीकर भी लगाए गए हैं होम क्वारंटाइन में संबंधित व्यक्ति को १४ दिनों तक अपने घर पर ही रहना है एवं किसी से संपर्क में नही आना है। ये उनकी अपनी एवं सभी गांवध्नगरवासी एवं उनके परिवार की सेहत एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत जरूरी है। इसके लिए जरूरी हैं कि जिम्मेदार नागरिक की तरह हम सभी भी ये ध्यान रखें कि हमारे आस पास होम क्वारंटाइन होने वाले व्यक्ति (जिनके घर ये स्टीकर लगा हो) बाहर न आएं।

कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव के लिए जारी मुहिम

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के बचाव से प्रभाव के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते अधिकारियों द्वारा कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव के लिए जारी मुहिम के तहत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है जिसके चलते नागरिकों को घर पर ही रहने तथा बहुत जरूरी कार्य पर घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गयी है ताकि कोविड 19 के प्रभाव से निष्फल किया जा सके। वहीं दूसरी ओर इस मुहिम के अंतर्गत सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजीपुरा में मस्जिद में १२ जमातियों को किया क्वरन्टीन।

3 Min |२५० फूड पैकेट वितरित कराए
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के मद्देनजर व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जरूरतमंद लोगों को २५० फूड पैकेट वितरित कराए। पैकेट वैन को गांधी कालोनी स्थित अपने आवास से रवाना किया।
समाजसेवी संगठनों के सहयोग से रामपुरी, जनकपुरी, गांधीनगर, हरिपुरम, कृष्णापुरी, खदरवाला आदि जगह पर पैकेट वितरित किए गए। राज्यमंत्री ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सूचीबद्ध कर राशन व जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोरोनो वायरस तेजी से भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। इससे बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

 

पुरकाजी-उत्तराखण्ड(अंतर्राज्यीय बार्डर)  अभिषेक यादव द्वारा किया गया निरीक्षण
4 Min |पुरकाजी। थाना पुरकाजी अंतर्गत पुरकाजी-उत्तराखण्ड(अंतर्राज्यीय बार्डर) का आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा किया गया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान चौकिंग पवाईंटस पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से स्वंय को सुरक्षित रखने के साथ ही डियूटी करने हेतु निर्देशित भी किया गया। ाथ ही साथ बिना अनावश्यक कार्य के आने वाले दो पहियां ,चार पहिया वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा फल,सब्जी,दूध,मेडिकल ,एम्बुलेंस व अन्य जरुरी सामान लाने वाले वाहनों को न रोकने हेतु निर्देशित किया गया जिससे जनपदवासियों को आवश्यक सामान की कमी न होंने पाये। बता दें सम्पूर्ण देश में लागू लॉकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा में लगी जनपदीय पुलिस (थाना पुरकाजी) में तैनात पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए की गयी व्यवस्थाओं का भी एस एस पी ने निरीक्षण किया। यहां प्रत्येक कर्मचारीगण के पास में सेनेटाइजर साबुन तथा मास्क की उपलब्धता को भी चौक किया गया तथा सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने व हाथों को लगातार साबुन से धोने/सेनिटाईज करने हेतु एस एस पी ने निर्देशित किया ।।

मुफ्त में राशन बांटकर मानवता की मिशाल पेश की

मीरापुर। ड्यूटी से वक्त निकालकर गरीबों को भूखे रहने से बचाने के लिए सम्बलहेड़ा चौकी इंचार्ज करण नागर व का० अनुज कुमार व शाहआलम ने छेत्र गरीब बस्तियों में जाकर गरीबो को मुफ्त में राशन बांटकर मानवता की मिशाल पेश की हैलॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक ओर पुलिस सख्ती से पेश आ रही है तो दूसरी ओर कड़ी ड्यूटी के बीच पुलिसकर्मी असहाय गरीब और जरूरतमंदों का सहारा बनकर उनको मुफ्त राशन भिजवा रही है।ऊपर से जितनी सख्त,अंदर से उतनी नर्म.. ये पुलिस भी कुछ ऐसी ही है। लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को डंडे मारती पुलिस की तस्वीरें और विडियो देखे होंगे। अब इसी पुलिस का दूसरा रूप भी देखिए. लॉकडाउन के दौरान गरीबों और बेघरों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में पुलिस गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना परोस रही है ताकि कोई भूखा न रह जाए इसी कड़ी में थाना मीरापुर की सम्बलहेड़ा चौकी इंचार्ज करण नागर व का० अनुज कुमार व शाहआलम व समस्त चौकी स्टाफ ने अपना कर्तव्य पालन करने के साथ-साथ मानवता की मिसाल भी पेश कर रही है। टीम ने गरीबों के घर-घर जाकर उन्हें दाल, चीनी आटा आदि देकर उनके चूल्हे जलाने का इंतजाम कर रहे हैं।गरीबो ने भी पुलिस का धन्यवाद दिया है।

तिसंग प्रधान द्वारा सफाई व्यवस्था के साथ मच्छरों को मारने के लिये कीटनाशक दवा व फागिंग 

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस को लेकर शासन, प्रशासन पूरी तरह से जागरूक है. जहां इस कड़ी में जानसठ के ग्राम तिसंग प्रधान द्वारा सफाई व्यवस्था के साथ मच्छरों को मारने के लिये कीटनाशक दवा व फागिंग मशीन चलायी जा रही है. ग्राम प्रधान द्वारा कर्मियों को निर्देश भी दिये गये है. ग्राम प्रधान के साथ उनके प्रतिनिधि ने कस्बे की सफाई व कीटनाशक दवा के अलावा फॉगिंग मशीन चलाने के लिये अलग-अलग टीम लगायी गयी है. लॉकडाउन का पालन करने के लिये सभी से अपील की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि पूरे कस्बे में सफाई के साथ नालियों में कीटनाशक दवा व फागिंग मशीन चलायी जा रही है.
इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है सभी टीमें कस्बे में घूम-घूम कर वाहनों से कीटनाशक दवा का छिड़काव करा रहे है तथा सभी क्षेत्रों में फागिंग मशीन भी घुमाई जा रही है. प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, उधर लॉक डाउन के दौरान बाहर के जनपदों व राज्यों ,शहरों से आये लोगो को शासनादेश अनुसार एक स्कूल में रखा गया है जहाँ उनकी देख रेख की जा रही है हर २ से तीन घण्टे बाद मेडिकल चेकअप किया जा रहा है सभी जो २ मीटर दूरी पर रखा गया है।ग्राम प्रधान इन लोंगो की सेवा में दिन रात जुटे है। अब मुश्किल संकट में ग्राम प्रधान अपना वास्तविक फर्ज निभाते नजर आए जिसकी सराहना ग्रामीणों ने भी की।

दधेडू कला में सुबह से राशन वितरण
चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव दधेडू कला में सुबह से राशन वितरण किया जा रहा है वितरण के दौरान कुछ लोग पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए गोल घेरा का प्रयोग नहीं कर रहे थे अचानक से पहुंचे चौकी इंचार्ज राजकुमार ने लोगों को हड़काया डिस्टेंस पर बने गोल घेरे में खड़े होने को कहा बिना वजह घर से बाहर निकलने पर कानूनी कार्रवाई होगी नहीं मानने वालों के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज

राहत सामग्री बाटी-२५ परिवारों को १५ दिन का राशन  वितरित

मुजफ्फरनगर।ं लगातार दिन-रात मुजफ्फरनगर प्रशासन कोरोना वायरस कि वजह से देश में लोक डाउन के मद्देनजर मुजफ्फरनगर में लगातार सभूखों और मजदूरों के लिए राहत सामग्री बटवा रहा है वही कृष्णा पुरी मोहल्ले में एसडीएम दीपक कुमार ने मजदूरों परिवारों को १५ दिन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी के आदेश से राहत सामग्री बाटी जिसमें २५ परिवारों को १५ दिन का राशन आटा चावल दाल तेल बिस्किट आलू नमक हल्दी मिर्च आदि रसोई का सामान वितरित किया और यह सामान उन लोगों को वितरित किया जिनको हकीकत में इस सामान की जरूरत थी और जो लोग रोज कमाते हैं रोज खाते हैं उन मजदूर परिवार को यह राहत सामग्री एसडीएम दीपक कुमार ने समाजसेवी गीता ठाकुर के साथ मिलकर कृष्णा पुरी में बाटी राहत सामग्री पाकर परिवार खुश हो उठे और ढेरों दुआएं सरकार प्रशासन व एसडीएम दीपक कुमार को दी वई एसडीएम दीपक कुमार ने कहा कि जिसको भी खाने का सामान चाहिए और वाकई जिसको जरूरत है वह हमें समाजसेवी के द्वारा एक लिस्ट बनवा कर और अपने नाम पता और मोबाइल नंबर लिखकर दे हम उन्हें फिर राहत सामग्री देंगे।

५० हजार का चेक पीएम राहत कोष में दिया
मुजफ्फरनगर के गाँव तेजहलेहड़ा निवासी कपिल शर्मा ने पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर डीएम सेल्वा कुमारी जे को एक ५० हजार का चेक पीएम राहत कोष में दिया ।कपिल के अनुसार इस समय देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और प्रधानमंत्री जी ने अपील भी की है कि हर देश वासी इस देश के लिए कुछ ना कुछ करे ।हम देहात क्षेत्र से आते है और हम स्वंय सेवक है इस लिए मैने अपनी तरफ से जो बन पड़ा वो दे दिया अब देश के लिए हर व्यक्ति को कुछ ना कुछ करना चाहिए ।

7 Min |

बेहडा सादात में आज राशन वितरण

मुजफ्फरनगर। ग्राम बेहडा सादात में आज राशन वितरण हो रहा है जिसमें राशन डीलर शाहजहां बेगम पत्नी मुस्तकीम ने राशन वितरण के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष प्रबां किया है। जिसमें गोल चक्र बनाए हुए हैं कार्ड धारको के राशन लेने से पहले हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं इस व्यवस्था को देखकर गांव में तारीफ हो रही है राशन डीलर या गांव में किसी को परेशानी ना एसआई लाल सिंह और जावेद खान थाना काकरोली पुलिस भी इसमें अपना पूरा सहयोग दे रही है। एस आई लाल सिंह और राशन डीलर कार्ड धारकों से बार-बार अपील कर रहे है व्यवस्था बनाए रखें और धैर्य रखें।

श्री भगवान शर्मा ने लाकडाउन का पालन करते हुए लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की

मुजफ्फरनगर। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लाकडाउन लगने के बाद से ही लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। आज वरिष्ठ भाजपा नेता व सरवट ग्राम प्रधान पति पंडित श्री भगवान शर्मा ने लाकडाउन का पालन करते हुए लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए घर से बाहर न निकलें। यह बीमारी छूने से फैलती हैं। पं. श्रीभगवान शर्मा ने आज सैनेटाइजर का छिड़काव भी कराया है। अपने क्षेत्र में टीम के साथ मिलकर मशीन से सभी घरों पर छिड़काव किया गया है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
इस अवसर पर बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा, सचिव आलोक कुमार, पं. श्रीभगवान शर्मा, सुरेश शर्मा, रमेश ठाकुर, ऋषभ शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 15 =