Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-२०२० लागू किये जाने एवं अबेकस-यूपी पोर्टल के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) परास्नातक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-२०२० लागू किये जाने एवं अबेकस-यूपी पोर्टल के संबंध में श्रीराम कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया।परास्नातक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-२०२० लागू किये जाने एवं अबेकस-यूपी पोर्टल के संबंध में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर एवं श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रूप से श्रीराम कॉलेज के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

जिसमें माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से सम्बद्ध जनपद सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर के २०० से अधिक महाविद्यालयों के प्राचार्योध्प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला की अध्यक्षता माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति प्रो० एच०एस०सिंह ने की। कार्यशाला में डॉ० दिनेशचन्द शर्मा, सदस्य, उ०प्र० राज्य स्टेरिंग कमैटी एनईपी-२०२० मुख्य वक्ता, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलसचिव वी०के०मोर्य मुख्य अतिथि तथा डॉ० भूपेन्द्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, डॉ० ओंकार सिंह, समन्वयक एनईपी, मुकेश त्यागी सदस्य एनईपी, डॉ० नरेश मलिक प्राचार्य चौ० छोटूराम महाविद्यालय, डॉ० सुधीर पुण्डीर प्राचार्य सनातन धर्म महाविद्यालय विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी।

सर्वप्रथम श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के संस्थापक चेयरमेन डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ द्वारा सभी अतिथियों का श्रीराम कॉलेज सभागार में स्वागत करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में आज की शिक्षा व्यवस्था की पुरानी सभी खामियों को हटाने का प्रयास किया गया है। नई नीति के तहत इसे उत्कृष्ट और सार्वभौमिक बनाने पर भी ध्यान दिया गया है। पहले शिक्षा नीतियों में त्रुटि का जिक्र तो किया जाता था परन्तु बदलाव नहीं आया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बदलाव आया है।

विद्यार्थियों के लिए नये तरीके से डिग्री पूरी करने के मार्ग खुले है। इस नयी एजुकेशन पालिसी के तहत छात्रों के ज्ञान के साथ साथ उनके स्वास्थ्य और कौशल विकास पर भी ध्यान दिया गया है। नयी शिक्षा नीति के तहत अब छात्रों को अपने विषय का चुनाव स्वयं करने का अधिकार होगा। छात्रों को पहले की तरह आर्ट्स , साइंस और कॉमर्स में से किसी एक को नहीं चुनना पड़ेगा। वो चाहे तो इन तीनो ही स्ट्रीम्स से विषय चुन सकते हैं।

मुख्य वक्ता डॉ० दिनेशचन्द शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि २०० से ज्यादा ऑनलाइन मीटिंग होने के बाद आज हम इस कार्यशाला में उपस्थित हैं। उन्होंने पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहले का पाठ्यक्रम बहुत ही निम्न स्तर का है, इसलिए नए पाठ्यक्रम का निर्माण किया जाएगा और विश्वविद्यालय बाद में इस पाठ्यक्रम में संशोधन कर सकती है।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में तीन वर्ष की डिग्री के प्रथम दो वर्षों में विद्यार्थियों के कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा और अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रम में शौध का होना अनिवार्य होगा। नई शिक्षा नीति में दो विषय पाठ्यक्रम से जुड़े होंगे जबकि तीसरा विषय किसी अन्य पाठ्यक्रम से जुड़ा हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम की प्रथम यूनिट में प्राचीन भारत के बारे में पढ़ाना अति आवश्यक होगा। इसी के साथ उन्होंने कार्यशाला के दूसरे सत्र में सभी को अबेकस-यूपी एप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्र २०२१-२२ से नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए सबसे जरूरी प्लेटफार्म तैयार कर लिया गया है।

अबेकस-यूपी के नाम से तैयार किए राज्य स्तरीय पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी प्रकार के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्रों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। इस पोर्टल के माध्यम से ही उनकी डिग्रियां व अंकपत्र भी मिलेंगे। साथ ही संस्थान बदलने और पढ़ाई छोड़ देने के बाद दोबारा प्रवेश लेने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

इस प्लेटफार्म पर उच्च शिक्षा संस्थानों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, उपकरणों व शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अगले शैक्षिक सत्र से प्रवेश पाने वाले छात्रों का डाटाबेस भी तैयार किया जाएगा।
माँ शाकम्भरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० एच०एस० सिंह ने कहा कि वैदिक शिक्षा गुरूकुल के अधीन थी, मुगल काल में मदरसे तक सीमित, ब्रिटिश काल में शिक्षा का विकास नहीं हुआ। आज के युग में शिक्षा बहुत आगे है। नयी शिक्षा नीति में अब छात्र अपनी भाषा में पढ़ पाएंगे और एग्जाम भी उसी भाषा में दे पाएंगे। भारत की अन्य प्राचीन भाषा जैसे संस्कृत को पढ़ने का भी ऑप्शन दिया गया है। अंग्रेजी की अनिवार्यता खघ्त्म कर दी गयी है। अब से शैक्षिक सत्र में छात्रों को तकनीकी ज्ञान देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० में विद्यार्थियों का बोझ कम करने और पढाई में उनकी रूचि बढ़ाने के लिए शिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे रटने की जगह उनकी समझ बढ़ाने पर ध्यान दिया जा सकेगा। स्वस्थ शरीर के साथ ही स्वस्थ मस्तिष्क होना भी जरुरी है इसलिए पाठ्यक्रम में पढाई के साथ ही खेल-कूद, कला इत्यादि ज्ज्एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीजज्ज् को भी अनिवार्य किया गया है।

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव वी०के०मौर्य ने कहा कि भविष्य में सभी कार्य ऑनलाईन होंगे इसलिए सभी को अपडेट होना जरूरी है। उन्होने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यो से आवश्यक सुविधाओं की स्थापना में सहायोग करने को कहा, साथ ही मंच प्रदान करने के लिए श्रीराम कॉलेज के प्रबन्धतंत्र को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में सफल बनाने में श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ० प्रेरणा मित्तल, निदेशक डॉ० निशांत कुमार राठी, श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ० आलोक गुप्ता, श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ० गिरेन्द्र गौतम, निदेशक प्लानिंग एण्ड डवलपमेंट डॉ० पंकज गर्ग, डीन एकेडमिक्स डॉ० ओमवीर चौधरी, डीन मैनेजमेन्ट डॉ० पंकज कुमार, आन्तरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ० विनीत कुमार शर्मा, डॉ० मनोज धीमान, डॉ० पूजा तोमर, डॉ० सौरभ मित्तल, डॉ० रवि गौतम, रूपल मलिक, डॉ० मनोज मित्तल, पूजा रघुवंशी, गरिमा आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =