वैश्विक

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दिल्ली में मुलाकात की Rakesh Tikait समेत कई किसान नेताओं ने

Rakesh Tikait समेत कई किसान नेताओं ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। हुड्डा को कांग्रेस द्वारा चिंतन शिविर के लिए गठित किसान एवं कृषि समिति का संयोजक बनाया गया था।भूपेंद्र हुड्डा ने शनिवार (7 मई 2022) को कृषि संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनके आवास पर एक अहम बैठक बुलाई थी।

इस बैठक में भूपेंद्र हुड्डा, Rakesh Tikait, अखिलेश प्रसाद सिंह, युद्धवीर सिंह और अन्य किसान नेता मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के हक की बातें की। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर किसानों को और इंतजार नहीं करा सकते। हम आवाज उठाएंगे। एमएसपी की गारंटी देनी होगी। किसानों के दूसरे मुद्दे भी सुलझाने होंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश भर से कई राज्यों से किसान नेता यहां मुलाकात के लिए आए और अपने सुझाव दिए। MSP से कम फसल को कोई भी खरीदता है तो उसके लिए सजा का प्रावधान होना चाहिए। MSP की गारंटी मिले। इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं।

मीटिंग के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 13-15 मई तक होने वाले ‘नव-संकल्प चिंतन शिविर’ के लिये आज दिल्ली निवास पर किसान नेता राकेश टिकैत जी समेत कई वरिष्ठ नेताओं से ‘किसान एवं कृषि के उत्थान’ हेतु गहन चर्चा कर उनके महत्त्वपूर्ण सुझाव लिये। सभी किसान नेताओं का आभार।”

https://twitter.com/BhupinderShooda/status/1522887251046264833?ref_src=twsrc%5Etfw

मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हुड्डा ने कहा कि किसान एक साल तक सीमा पर बैठे। उन्होंने शुरू से ही कहा था कि तीन कानून किसानों के हित में नहीं हैं। मैंने कहा था कि अगर वे 3 अध्यादेश लाते हैं तो चौथा भी लाएं कि अगर कोई एमएसपी से कम कीमत पर खरीदता है तो उसे दंडित किया जाना चाहिए। भूपेंद्र हुड्डा ने इससे पहले भी एक बैठक बुलाई थी, जिसमें कृषि संबंधी मुद्दों पर पार्टी नेताओं से चर्चा की गई थी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मीटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते ही लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। कई लोगों ने जहां इसे एक अच्छी खबर बताया, वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने इसे महज राजनीति करार दिया। 

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − five =