Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ग्रीन फील्ड मार्डन स्कूल मे सम्पन्न हुइ्र्र। बैठक की अश्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने व संचालन रा.महासचिव वारिस अहमद ने किया।

पार्टी संविधान के अनुसार डा.ओमपाल सिंह,राजेन्द्र गुर्जर, पीताम्बर सिह, अनिल चौधरी को केन्द्रीय उपाध्यक्ष, रघुनाथ त्यागी, अमित राठी,श्रीमति बीना शर्मा, रकम सिह गुर्जर को केन्द्रीय महासचिव, संजीव मलिक, आशीष मैसी को संगठन सचिव, विपिन गंगानिया, इमरान राव को रा.सचिव बनाया गया।

डा.शीराज ताजवार प्रदेश उपाध्यक्ष, सतेन्द्र राठी प्रदेश उप सचिव बनाया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए डा.सतेन्द्र सिह ने कहा कि अलग राज्य के गठन की मांग को लेकर वर्ष 2018 मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन का रजिस्ट्रेशन कराया था। पिछले साढे चार सालो मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21 जनपदो मे धरना, प्रदर्शन रैली और ज्ञापन दिए गए।

अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए पश्चिमांचल पार्टी का गठन किया गया है। उन्होने कहा कि पार्टी नवम्बर 2022 मे नगर पालिका और नगर पंचायतो के चुनाव लडायेगी और 2024 मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 21 सीटो पर चुनाव लडवाया जाएगा। बैठक मे रामपाल सिह पुण्डीर,डा. विपिन शर्मा, ललित राठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

बैठक मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली से आशीष मैसी,मुरादाबाद से चौ.कुलबीर सिह,गाजियाबाद से डा.विपिन शर्मा, मेरठ से विपिन राठी, सहारनपुर से डा.राजेश, शामली से इख्तार अली के अलावा बागपत,बिजनौर, हापुड,बुलन्दशहर, अलीगढ, रामपुर हाथरस, पीलीभीत आदि से आए प्रतिनिधियो ने भाग लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =