Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सम्राट शाखा द्वारा शीतल जल सेवा का २ स्थानों पर उदघाटन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  सम्राट शाखा हमेशा सामाजिक सेवा के कार्यक्रम करने में सदैव अग्रिम पंक्ति में रहती है । उसी श्रृंखला में शाखा ने शीतल जल सेवा का दो स्थानों पर उदघाटन किया। एक शीतल जल सेवा का उदघाटन बालाजी चौक, टाउन हॉल रोड,मु,नगर पर दिनांक व दूसरा शीतल जल सेवा का उदघाटन सिंघल जनरल स्टोर , साउथ सिविल लाइन पर किया गया।

दोनों शिविर पूरी गर्मियों चलेंगे। उल्लेखनीय है कि शाखा द्वारा मूल रूप से एक शीतल जल सेवा कार्यक्रम विगत ४ वर्षों से बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पूरी गर्मी चलाया जा रहा है। गर्मी की अधिकता व राहगीरों की परेशानियों को देखते हुए ऐसे समय में जबकि पक्षी भी बेहोश होकर नीचे गिर रहे हैं और डॉक्टर उन्हें ड्रॉपर से पानी पिला रहे हैं ऐसी गर्मी की तीव्रता को देखते हुए शाखा ने दो और शीतल जल सेवा के विस्तार का निर्णय लिया था।

अमित तायल(प्रांतीय चेयरमैन) एवं मनोज सेठी ( प्रांतीय चेयरमैन) का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर पी के गुप्ता एवं प्रीतम सिंघल ने कार्यक्रम का संयोजन बहुत ही सुंदर ढंग से किया एवं सहयोग दिया।

यह दोनों शीतल जल सेवा कार्यक्रम प्रीतम सिघल , सिंघल जनरल स्टोर वालों के सहयोग से चलाया जा रहा है जो पूरी गर्मियों चलेगा।शाखा उनको हृदय से धन्यवाद देती है। दोनों कार्यक्रमों में संस्थापक परम कीर्ति शरण, अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सचिव कीमती लाल जैन, प्रवीण कुमार, इंजीनियर पीके गुप्ता, प्रीतम सिंघल, डॉक्टर नितिन जैन, गोपाल कंसल, डॉक्टर बी डी भारद्वाज, अजय अग्रवाल एडवोकेट,संजीव अग्रवाल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, वीके सूर्यवंशी, के के बंसल आदि एवं मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती प्रभा अग्रवाल, सोनिया जैन, सुमन अग्रवाल एवं अनुराधा सिंघल ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के बाद सुक्ष्म जलपान की व्यवस्था,सिंघल जनरल स्टोर पर प्रीतम सिंघल द्वारा की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − five =