Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोडवेज बसों का मार्ग बनाकर जिले में ठहरे श्रमिकों को घर भेजने की तैयारी

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते अपने घर नहीं जा सके अन्य जनपदों के श्रमिकों को प्रशासन उनके घर भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। पहले इन लोगों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

इसके लिए रोडवेज बसों का मार्ग बनाकर श्रमिकों को उनके गृह जनपद तक भेजा जाएगा। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते मुजफ्फरनगर में रह रहे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के श्रमिकों को चिह्नित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ऐसे श्रमिक एआरएम रोडवेज के मोबाइल नंबर 9412784204, कंट्रोल रूम नंबर 0131-2436918 तथा जिला सूचना अधिकारी के मोबाइल नंबर 9453005439 कर कॉल कर अवगत करा सकते हैं।

इन लोगों को चिह्नित करने के बाद एक सूची तैयार की जाएगी। फिर उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। लॉकडाउन को 21 दिन बीत चुके हैं। जिले में बड़ी संख्या में प्रदेश के अन्य जनपदों के श्रमिक फंसे हुए हैं। अब लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ गया है।

एआरएम ने जारी किए निर्देश
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो के एआरएम संदीप अग्रवाल ने वीडियों कांफ्रेस कर सभी कर्मचारियों को डयूटी पर आने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए है। कहा कि सभी कर्मचारी जिला मुख्यालय पर रहे तथा आपातकालीन डयूटी के लिए तैयार रहेंगे।

 

जिले में ठहरे श्रमिकों को घर भेजने की तैयारीजिले में ठहरे श्रमिकों को घर भेजने की तैयारीमुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते…

Posted by News & Feature Network: Regional News on Tuesday, April 14, 2020

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 1 =