News
खबरें अब तक...

समाचार

51000 रूपये का चैक प्रधानमन्त्री राहत कोष में दिया
भोपा। पौराणिक तीर्थ स्थली एवं श्रीमद भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम के स्वामी गुरूदेवश्वराश्रम जी महाराज ने अपने आश्रम कोष से 51000 रूपये का चैक प्रधानमन्त्री राहत कोष के लिए सीओ भोपा राममोहन शर्मा को सौपा। इस दौरान इंस्पैक्टर भोपा संजीव कुमार भी मौजूद रहे।

 

एसएसपी अभिषेक यादव ने किया भंगेला बॉर्डर का निरीक्षण1 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा भंगेला बॉर्डर (मुजफ्फरनगर-मेरठ, जनपदीय बार्डर) का निरीक्षण किया गया। चैकिंग पवाईंटस पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से स्वंय को सुरक्षित रखने के साथ डयूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। बिना अनावश्यक कार्य के आने वाले दो/चार पहिया वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा फल, सब्जी, दूध, मेडिकल, एम्बूलेंस व अन्य जरुरी सामान लाने वाले वाहनों को न रोकने हेतु निर्देशित किया गया जिससे जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हों। सम्पूर्ण देश में लागू लॉकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा में लगी जनपदीय पुलिस को कोरोना से बचाव के लिए की गयी व्यवस्थाओं (प्रत्येक कर्मचारीगण के पास में सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता) को चैक किया गया तथा सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोने/सेनिटाईज करने हेतु निर्देशित किया गया।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 11 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज2 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। गलियों व मोहल्लों में लोकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मुजफ्फरनगर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर उसकी होम डिलीवरी लॉकडाउन तोडने वाले व्यक्तियों के घरों पर चस्पा कर रही है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोहल्ला किदवईनगर में ड्रोन कैमरे की विडियो के आधार पर लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले ११ व्यक्तियों पर एफआईआर पंजीकृत की गयी तथा सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों द्वारा मेडिकल किट पहनकर एफआईआर की कॉपी, उल्लंघन करने वालो के घर पर चस्पा की गयी। सभी जनपदवासियों से अपील की जाती है कि अपने-अपने घरों में रहें, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों से निकरानी की जा रही है, उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत कर उसकी होम डिलीवरी की जाएगी।

3 Min 4 |क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर-एसपी सीटी सतपाल अंतिल,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह , सीटी मजिस्ट्रेट अतुल सिंह ने क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा जनपद में बाहर (अन्य जनपद/राज्य/देश) से आये सदस्यों को क्वारंटाइन कराने हेतु जनपद में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया, साथ ही क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किये गए व्यक्तियों हेतु की गयी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। अधिकारियो ने हॉट स्पॉट पर जाकर अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ क्षेत्र के हॉट स्पॉट एरिया किदवई नगर, 40 फुटा रोड, दक्षिणी कृष्णापुरी तथा प्रेमपुरी आदि का भ्रमण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के अनेक लोगो का स्वास्थ्य की जांच की। एडीएम अमित कुमार ने मौके पर तैनात अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। किदवईनगर क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात ये सभी अधिकारी नई मन्डी जानसठ रोड के गांव शेरनगर पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा, इस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी, एसएसआई संजय कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

51 सौ रूपये का चैक सौपा
चरथावल। भाजपा नेता के परिजनो ने कोविड 19 के कारण देश मे चल रहे संकट के दौर के बीच पीएम केयर फंड के लिए 51 सौ रूपये का चैक सौपा। भाजपा चरथावल मंडल के अध्यक्ष मनीष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके चाचा तथा ज्योति ट्रेडिंग कम्पनी के स्वामी पवन गर्ग ने पीएम केयर फंड के लिए 5100 रूपये सहायता राशि का चैक सौपा। पीएम केयर फंड के लिए सौपी गई उक्त धनराशि के संचय मे विपुल गर्ग,काम्या गर्ग, दक्ष गर्ग आदि परिवारजनो का सहयोग रहा। व्यापारी पवन गर्ग के परिजनो का कहना है कि कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण देश व प्रदेश मे संकट की स्थिती है। ऐसी परिस्थिती मे हम सभी का दायित्व बनता है कि राष्ट्रहित मे एक जुटता तथा समर्पण भावना से काम करें।

गरीबो को राशन वितरण किया
रोहाना। पुरकाजी विधान सभा के विधायक प्रमोद ऊँटवाल जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहडी बीजेपी के पूर्व जिला मंत्री सुशील त्यागी रोहाना ने गरीबो को राशन वितरण किया। विधान सभा के अंतर्गत चरथावल विकास खण्ड के ग्राम बहेड़ी ,रोहाना कला, रोहाना खुर्द में विधायक प्रमोद ऊँटवाल पूर्व जिला मंत्री भाजपा सुशील त्यागी जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी ने संयुक्त रूप से गरीब लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाकर राशन वितरण किया।
उन्होंने सरकार की योजना से अवगत कराया कि किसी भी गरीब को भूखा नही रहने दिया जायेगा।सरकार हर पीड़ित व्यक्ति की मदद कर रही है।गरीबो को खाद सामग्री पहुँचायी जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधानपति चंद्रशेखर त्यागी, दिलशाद भूरा, संदीप शर्मा, नित्यानंद, संजय त्यागी , नवीन त्यागी, प्रवेश बहेड़ी, तहसीलदार सदर पुष्कर चौधरी,लेखपाल बालकिशोर शर्मा, अनिल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

कोरोना संदिग्धो को जिला अस्पताल भिजवाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संदिग्धो को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस दौरान सख्ती बरतते हुए कई वाहनो के चालान भी कांटे। पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड 19 के प्रभाव के दृष्टिगत 3 मई तक लॉक डाउन की अवधि बढा दी है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा के निर्देशन मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कूकडा ब्लॉक चौक पर सब्जी खरीदने के लिए आने वाले व्यक्तियो का थर्मल स्कैनिग कराया। मेडिकल टीम ने 9 कोरोना संदिग्धो को जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि बुखार की शिकायत पर उक्त 9 संदिग्धो को अस्पताल भिजवाया गया। इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी के निर्देशन मे बागोवाली चौकी प्रभारी रामबीर सिह ने बिना किसी जरूरी कार्य के वाहन लेकर घूम रहे वाहन चालको के चालान काटे। इस दौरान का.ललित नागर, का.मनोज, महिला का.निशा चौधरी आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणImg 5Qrr7B Min |
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन २.० के दूसरे दिन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. लोगों के बीच विश्वास जगाने के लिए सक्रिय नजर आये, खासकर किसानों के बीच पहुंचकर उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और गेहूं की कटाई से लेकर गेहूं की खरीद तक निरीक्षण करते हुए हर व्यवस्था को परखा। उन्होंने राशन वितरण के लिए कोटेदारों की दुकानों का जायजा लिया तो वहीं भोजन वितरण के लिए कम्युनिटी किचन में पहुंचकर साफ सफाई को भी परखा।
गुरूवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. किसानों के बीच पहुंची और गेहूं की तैयार फसल को सुरक्षित करने की चिंता में फंसे किसानों का हौसला बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को देखते हुए सील किये गये गांव शेरनगर के जंगल में पहुंचकर वहां पर अपने खेतों में गेहूं की कटाई के लिए लगे किसानों को सरकार के द्वारा उनके लिए दी गयी छूट के बारे में बताया। उनकी फसल की खरीद के लिए की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी उनको दी। डीएम ने किसानों को बताया कि १५ अपै्रल से जनपद में ४८ गेहूं क्रय केन्द्र खुल चुके हैं। वहां पर किसान अपने गेहूं को १९२५ रुपये प्रति कुन्तल की दर से बेच सकते हैं। इससे पहले उनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, जोकि वह अपने गांव के ही सीएससी पर करा सकते हैं। यहां पर उन्होंने किसानों की फसल का भी जायजा लिया। यहां से वह शहर के गाजावाली पर कम्युनिटी किचन पर पहुंची। वहां राशन एवं भोजन वितरण व्यवस्था के नोडल अधिकारी डीएफओ सूरज ने उनका स्वागत किया। यहां पर डीएम सेल्वा ने तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता और किचन में साफ सफाई की स्थिति को परखा। यहां पर प्रतिदिन सुबह और शाम को भोजन तैयार किया जा रहा है। डीएफओ सूरज ने बताया कि प्रतिदिन ६०० पैकेट भोजन तैयार किया जा रहा है। भोजन तैयार करने के बाद उसको पुलिस थानों और प्रशासनिक अफसरों को भिजवाया जाता है, ताकि जरूरतमंदों को यह भोजन वितरित किया जा सके। यहां से डीएम रामपुर गांव में गऊशाला में पहुंची और वहां पर गौवंशीय पशुओं के रखरखाव की स्थिति को परखा। इसके बाद वह छपार और फलौदा में गेहूं क्रय केन्द्रां पर भी पहुंची। डीएम ने वहां पर किसानों से गेहूं की खरीद की व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी प्रकार की तैयारी की जानकारी लेते हुए उन्होंने क्रय केन्द्र पर लगे कर्मियों को किसानों को सहूलियत के साथ उनकी फसल की खरीद के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि जो किसान अपना गेहूं इन खरीद केन्द्रों पर बेचता है तो उसको ७२ घंटे से एक सप्ताह के अन्दर उसका भुगतान बैंक खाते में करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि यह भुगतान ७२ घंटे के भीतर ही कराया जाये। डीएम ने फलौदा गांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अन्तर्गत हो रहे चावल वितरण के लिए कोटेदार की दुकान का निरीक्षण किया और सभी राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क चावल उपलब्ध कराने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत भी दी।

सफाई व्यवस्था एवं सैनिटाइजर का कार्य कराया
मुजफ्फरनगर। होम क्वॉरेंटाइन के चलते आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा एसएसपी आवास तथा रोडवेज के सामने एवं महावीर चौक से प्रकाश चौक तक के नाले की सफाई व्यवस्था कराई गई। इसके अतिरिक्त मोहल्ला खालापार मैं पुलिस चौकी से लेकर गहरा बाग तक के नाले की युद्ध स्तर पर जेसीबी एवं रोबोट मशीन के माध्यम से सिल्ट निकलवाकर नालों की सफाई कराई गई द्य साथ ही ब्लीचिंग एवं क्लोरीन तथा हाइपो क्लोराइड दवाई युक्त पानी के टैंकर से पावर युक्त स्प्रे का कार्य पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास से ईदगाह तक वार्ड २३ में सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर वार्ड संख्या २२ एवं वार्ड संख्या ६ मोहल्ला खालापार एवं खादर वाला मैं मच्छरों के उन्मूलन हेतु फागिंग कार्य कराया गया। अभियान में डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ,श्री राजीव कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक के अलावा संजय पुंडीर एवं उमाकांत सफाई निरीक्षक गण व संबंधित सफाई नायक तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्मिलित रही। पालिका अध्यक्ष ने कहां की भले ही वह क्वॉरेंटाइन में रहे परंतु नगर वासियों को पालिका स्तर की सेवाएं करने हेतु वह तत्पर रहेंगी। इस हेतु विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उनके आदेशों का अनुसरण कर रहे हैं।

चेकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस लगातार प्रयत्नशील है। आज एसपी देहात नेपाल सिंह ने मुजफ्फरनगर-शामली जिले के बॉर्डर पर स्थित लालूखेडी पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक देहात नेपाल सिंह आज सुबह मुजफ्फरनगर-शामली जिलों की सीमा पर स्थित लालूखेडी पुलिस चेकपोस्ट पर पहुंचे। इस दौरान वहां चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई। एसपी देहात ने बाद में सिसौली में भ्रमण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित
रोहाना। क्षेत्रवासी व्यापारियों ने आज रोहाना कस्बे में गश्त कर रही रोहाना पुलिस पर क्षेत्रवासियों व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित। किया स्वागत रोहाना चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने सभी क्षेत्रवासी व्यापारियों का धन्यवाद किया सभी से अपील की है कि सभी लोग अपने घरों में रहे लॉक डाउन का पालन करें किसी आवश्यक काम के लिए ही बाहर निकले साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें रोहाना चौकी के समस्त स्टाफ साथ में रहे पुष्प वर्षा में बसपा नेता विकास बेहडी कोऑर्डिनेटर सहारनपुर मंडल मणिकान्त त्यागी बेहडी गौरव त्यागी बेहडी पूर्व प्रधान राजवीर सिंह लाला प्रवीण जैन लाला अशोक जैन आदि मौजूद रहे।

सोशल डिस्टेंस का हो रहा उल्लंघन10 Min 1 |
चरथावल। एक ओर जहां देश मे कोरोना वायरस महामारी को मात देने के लिए लोकडाउन लागू है वही चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में लोगो में कोरोना का कोई खौफ नजर नही आ रहा है। ग्राम कुटेसरा में स्थित राशन डीलर की दुकान पर लोकड़ाउन व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। राशन डीलर द्वारा कोई व्यवस्था न होने कारण राशन लेने आए लोगो मे राशन लेने के लिए आपाधापी मची हुई वही राशन लेने आए लोग एक दूसरे से मिलकर खड़े हुए है। यही नही राशन लेने आए राशन धारकों के मुंह पर न तो मास्क व न ही सेनिटाइजर की कोई व्यवस्था है।

 

दस लाख क्विंटल गन्ना दूसरी शुगर मिलों में भिजवाने की मांग
मंसूरपुर। शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक ने गन्ना आयुक्त लखनऊ को पत्र लिखकर मंसूरपुर क्षेत्र का 10 लाख क्विंटल गन्ना दूसरे मिलों को भिजवाने की मांग की है।
शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने गन्ना आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि इस वर्ष मंसूरपुर क्षेत्र में गन्ने की बंपर पैदावार हुई है। शुगर मिल हर रोज अपनी क्षमतानुसार प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर रही है। इस समय क्षेत्र में 40 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। यदि दूसरी मिलों को गन्ना डायवर्ट नहीं किया गया, तो शुगर मिल अपनी पूरी क्षमता अनुसार चलने के बावजूद 20 जून तक ही पूरे गन्ने की पेराई ही कर पाएगी। उन्होंने गन्ना आयुक्त लखनऊ, जिलाधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी को पत्र लिखकर क्षेत्र का 10 लाख क्विंटल गन्ना दूसरी शुगर मिलों, जिनका पेराई सत्र मई के दूसरे सप्ताह में समाप्त हो जाएगा उनको डायवर्ट करने की मांग की है। मंसूरपुर गन्ना परिषद के चेयरमैन रुपेंद्र, डायरेक्टर जगपाल सिंह, गन्ना समिति के डायरेक्टर राजेश्वर आर्य ने भी गन्ना महाप्रबंधक से दूसरी मिलों को गन्ना डायवर्ट करने की मांग की है।

प्रधानमंत्री केयर फंड में 10 हजार का योगदान
मंसूरपुर। ज्योति भारत गैस वितरक नावला के प्रबंधक सीटू त्यागी ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु प्रधानमंत्री केयर फंड में 10 हजार रुपये का योगदान किया है।

जिला प्रशासन ने 13 नर्सिग होम अस्पताल खोलने की अनुमति दी
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के कारण मरीजों व गर्भवती महिलाओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज 13 नर्सिग होम/अस्पताल खोलने की अनुमति दे दी है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि विगत दिवस एक गर्भवती महिला को डिलिवरी कराने में हुई दिक्कत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन 13 अस्पताल/नर्सिंग होम खोलने के आदेश दिये है, उनके लिये आईएमए से भी चर्चा की गई थी और फिर उन्हें 16 अप्रैल से खोलने के आदेश जारी किये गये है। संजीवनी अस्पताल द्वारिकापुरी, हैप्पी होम मैटेरिनिटी सेंटर अंसारी रोड, एसआर हास्पिटल, अंसारी रोड़, सेवा हॉस्पिटल महावीर चौक, अनुलोक नर्सिग होम सरवट रोड, वासु हास्पिटल व रवि नर्सिग होम सदर बाजार, पारस नर्सिग होम जानसठ रोड, नीरजा नर्सिग होम न्यू मंडी, विमला मैमोरियल हॉस्पिटल अंसारी रोड, मदर एण्ड चाइल्ड हास्पिटल टाउन हाल रोड, सिद्धार्थ नर्सिग होम, सोल्जरबोर्ड के सामने व इला हास्पिटल थाना सिविल लाइन के सामने खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।

सब्जी मंडियां बंद होने से सब्जी के भाव में गिरावट, किसान परेशान
खतौली। क्षेत्र के किसानों द्वारा खतौली मंडी में अधिक सब्जी लाए जाने के कारण सब्जियों के भाव गिर गए हैं। नतीजतन किसान परेशान है।
कस्बा निवासी सब्जी की पैदावार करने वाले किसान हुकम सिंह, सोरन, बिट्टू, दीनू, राधेश्याम, रवि, राजू, ललित, गोविंद के खेत सफेदा रोड बाईपास है। ये खेत में काम करते मिले। बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से पहले सब्जी के दाम ठीक थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद लावड़, सरधना, मेरठ आदि की सब्जी मंडी बंद है। नतीजतन उन क्षेत्रों के किसान भी अपनी सब्जी खतौली मंडी में लाकर बेच रहे हैं। अधिक मात्रा में सब्जी पहुंचने के कारण सब्जी के दामों में भारी गिरावट आई है।
उधर, पुलिस कर्मी भी किसानों को खेत तक पहुंचने में परेशान कर रहे है। यदि बाइक द्वारा रेहड़ा लेकर दूर-दराज स्थित खेत पर जाते है तो हेलमेट आदि न होने पर भी काफी अभद्रता की जा रही है। यदि सब्जियों के दामों में इसी प्रकार गिरावट रही तो सब्जी किसान को उसकी फसल के दाम भी मिल पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी में थोक में भाव में फरासबीन के दाम 6-8 रुपये प्रति किलो, खीरा 3-5 रुपये प्रति किलो, हरी प्याज 12-15 रुपये प्रति किलो, लौकी 3-4 रुपये प्रति किलो, पेठा 6-8 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है, अन्य सब्जी का भी यही हाल है। जबकि यह सब्जियां गली मौहल्लों में आढत लगने के बाद 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक बेची जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 4 =