News
खबरें अब तक...

समाचार

निराश्रित लोगो के लिए खाने के पैकेट की व्यवस्था  दी गई
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की और सेेे कोविड 19 के मददेनजर आज बीसवें दिन निराश्रित लोगो के लिए खाने के पैकेट की व्यवस्था विपिन अरोरा एंकर फार्मा द्वारा दी गई। इस दौरान खाने के के 150 पैकिट कोतवाली एरिया फुड इंचार्ज मनोज कुमार को सोशल डिस्टेंसिग रखकर वितरण के लिए सौपे गए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि संकट की इस घडी मे जिन सभी के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगो की मदद की जा रही है। उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन इसके लिए आभार प्रकट करता है। पैकेट सौपने के दौरान सेतू अरोरा,सरदार बलविंदर सिह,तरूण मित्तल, मुकेश गुप्ता, अभिलक्ष मित्तल व्यापारी कृष्ण गोपाल मित्तल आदि मौजूद रहे।

 

निजी अस्पताल के नाम से घूम रही गाडी को सीज कर दिया1 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक निजी अस्पताल के नाम से घूम रही गाडी को सीज कर दिया। पुलिस गाडी मालिक के सम्बन्ध मे जानकारी हासिल करने मे जुट गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते लॉक डाउन के अनुपालन मे क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान एक निजी अस्पताल के नाम से घूम रही गाडी को सीज कर दिया। इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी का कहना है कि कोविड 19 के प्रभाव के मददेनजर व लॉक डाउन के अनुपालन मे किसी बिना किसी कार्य के इधर-उधर घूमने वाले व्यक्तियो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी संदर्भ मे विभिन्न स्थानो पर चैकिंग व तलाशी अभियान भी चलाया गया।

बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए
14 Min | देर रात तेज हवा के साथ हुई बरसात के दौरान शुकतीर्थ के गांव इच्छावाला में अचानक बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए, जिनमें से दो बच्चों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से गांव में दहशत व्याप्त हो गई।
शुकतीर्थ के गंगा खादर में कैराना निवासी शालुन अपनी पत्नी साजिदा, पुत्र १२ वर्षीय नाजिम,१३ वर्षीय जीशान आदि के साथ ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की खेती कर रहा था। तेज हवाओं के साथ आई बारिश से बचने के लिये वह झोपड़ी के अंदर सोने चले गए।
अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली झोपड़ी के ऊपर गिरने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे नाजिम और जीशान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

डयूटी करने हेतु निर्देशित किया गयाSsp |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों(थाना क्षेत्र नई मण्डी, सिखेडा आदि) का भ्रमण किया गया। चौकिंग पवाईंटस पर तैनात क्कक्रङ्क व थाना पुलिस बल को कोरोना वायरस से स्वंय को सुरक्षित रखने के साथ डयूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। बिना अनावश्यक कार्य के घुमने वाले व्यक्तियोंध् दोध्चार पहिया वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा फल,सब्जी,दूध,मेडिकल,एम्बूलेंस व अन्य जरुरी सामान लाने वाले वाहनों को न रोकने हेतु निर्देशित किया गया जिससे जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हों। सम्पूर्ण देश में लागू लॉकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा में लगी जनपदीय पुलिस को कोरोना से बचाव के लिए की गयी व्यवस्थाओं (प्रत्येक कर्मचारीगण के पास में सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता) को भी चौक किया गया तथा सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने, मास्क लगाने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोनेध्सेनिटाईज करने हेतु निर्देशित किया गया।

कवारेंटन सेंटर में किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम मुख्यालय अजय अम्बष्ट ने कवारेंटन किए गए लोगो का कवारेंटन सेंटर में किया निरीक्षण वई कवारेंटन सेंटर की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारियों को दिए दिशानिर्देश कवारेंटन सेंटर अल्लामा इकबाल युनानी मेडिकल कॉलेज और अजमत अली इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण कवारेंटन किए गए लोगों से ली जानकारी पूछा कोई दिक्कत तो नहीं वही उसके बाद अस्पताल चौराहा कच्ची सड़क आदि जगह पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से ली जानकारी और दिए दिशा निर्देश।

पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा कर  फूलमालाएं पहनाई
रामराज। लॉक डाउन के दौरान दिन-रात पुलिस के द्वारा की जा रही मेहनत के चलते मुस्लिम समाज की महिलाओं व पुरुषों ने सीओ जानसठ व रामराज एसओ सतेन्द्र नागर व पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा कर व फूलमालाएं पहनाई तथा पुलिसकर्मियो का सम्मान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दौरान सीओ जानसठ शकील अहमद, एसओ रामराज सतेन्द्र नागर, एसएसआई नीरज सिंह ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग व लॉक डाउन का पालन करने की अपील की।नागरिकों ने पुलिस को सहयोग करने की शपथ ली। इस दौरान सम्मान करने वालों में मुख्यरूप से अराफात खान, रिजवान सैफी, सलमान खान, खुर्शीद, मलिक खान, शिब्बू खान, शाहरुख, काले खा, वसीम, राहुल सैफी, मुन्ना अहमद, आशू आदि शामिल रहे।

चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।लॉकडाउन को मद्देनजर रखते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली चौकी स्टैंड प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चौराहे पर चलाया आने जाने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान ओर ली उनकी तलासी तथा वाहन स्वामियों से शहर में आने का पूछा कारण और सात ही जिला चिकित्सालय की टीम से चौकी पर सभी रहिगिरो को जाते हुए रोककर सभी के टेंपरेचर मशीन से चैक कराया।

धैर्य का परिचय देंः चंद्रमोहन
मुजफ्फरनगर। श्री परमधाम न्यास मेरठ के संस्थापक क्रांतिगुरु चंद्रमोहन ने कहा कि कोरोना रूपी संकट की इस घड़ी में सभी धैर्य का परिचय दें, अपने घर में रहें, दूरी बनाकर रखें और सभी सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करते रहें।
उन्होंने कहा कि सभी का ये प्रयास हो कि उनके आसपास कोई भूखा न सोए। इसके लिए उन्होंने आह्वान किया कि सभी अपनी भूख से आधा भोजन ग्रहण करें जिससे जरूरतमंदों की सहायता की जा सके। उन्होंने कहा कि कोशिश करें, ज्यादा से तरल पदार्थों जैसे नींबू पानी, संतरा का रस इत्यादि का सेवन करें। इसके अतिरिक्त हल्दी, लहसुन, अदरक, सफेद प्याज इत्यादि का सेवन अधिक मात्रा में करते रहें। उनके सहयोगी जितना संभव हो पा रहा है प्रतिदिन जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं। गांव, मोहल्लों व कॉलोनी में सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं। यदि हम सभी नियमों का सही ढंग से पालन करेंगे तो हम निश्चित रूप से इस कोरोना संकट से विजय प्राप्त करेंगे।

 

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीपीई किट पहनकर फूल बरसाए9 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीपीई किट पहनकर फूल बरसाए। जो किट खुद पहनी उसे कोरोना योद्धाओं को देने की जहमत नहीं उठाई। इसके फोटो वायरल हो रहे हैं।
मोहल्ला बाहरी मल्हूपुरा, केवलपुरी, आनंदपुरी, इंदिरा कालोनी में भाजपाईयों ने कोरोना रोकने में सहयोग कर रहे पुलिस कर्मियों का स्वागत किया। यह स्वागत पूरे शहर में चर्चाओं का विषय बना। इसका कारण है कि समस्त भाजपा कार्यकर्ता पीपीई किट पहने हुए थे लेकिन जिन पुलिस कर्मियों का स्वागत किया किया वह अपनी वर्दी में थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा करने वाले चिकित्सकों, सफाई कर्मियों और पुलिस कर्मियों को पीपीई किट देने की जहमत नहीं उठाई। भाजपा नेताओं के ये फोटो वायरल भी हो रहे हैं। इस संबंध में जब भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकरण में जानकारी नहीं है।

आवश्यक राशन किट वितरण किया गया
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से जिन ७ बातों में साथ मांगा था उनमे से एक है अपने आस पास गरीब लोगों के खाने का ध्यान रखना यही इस्लाम का भी पैगाम है अगर आपका पड़ोसी भूखा है और आप खाना खा रहे है तो आपका खाना आप पर हराम है,
इसी संदेश को ध्यान में रखते हुए हमारा नारा भाई चारा मिशन के प्रचारक मास्टर इसरार,डॉ फुरकान मलिक व डॉ शाहवेज राव द्वारा प्रशासन के सहयोग से गरीब,मजदूर,जरूरत मन्द लोगो को लिए उनके जीवन निर्वाह हेतु उन परिवारों को आवश्यक राशन किट वितरण किया गया,जिससे वो परिवार १५ दिन तक घर में रहकर आराम से भोजन कर सके।
मिशन की ओर से दोनों समुदाय के सैकड़ो परिवारों को राशन किट दी गयी जिसमे,आटा,चावल,दाल,तेल,नमक,आलू, हल्दी,धनिया,मिर्च,चीनी, चाय पत्ती,बेसन,गरम मसाला,डिटर्जेंट पॉउडर, कपड़े धोने की साबुन,नहाने की साबुन आदि सामग्री वितरित की गयी।इस मौके पर रोग मुक्त समाज एवं कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर फुरकान मलिक ने भी राशन किट के साथ सभी लोगो को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये ,इसके तथपश्चात गली में सब्जी व फल बेचने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया गया तथा उन सभी को मास्क भी दिए गए।

थर्मल स्क्रीनिंग जांच तेजी से की जा रही
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग जांच तेजी से की जा रही है। नगर के हर चौराहे पर कर्मचारियों ने नागरिकों की जांच की और ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया।
लॉकडाउन के दौरान सवेरे छह से नौ बजे तक लोगों को खरीदारी के लिए छूट दी गई है। इस दौरान केवल पैदल ही आने की अनुमति है, लेकिन लोग दुपहिया वाहनों से भी खूब आते हैं। पुलिस ने दुपहिया वाहनों की भीड़ को खत्म करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। साथ ही सड़कों पर आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। शिव चौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर थर्मल स्क्रीनिंग होती है। प्रत्येक चौराहे पर दो-दो कर्मचारी लगाए गए हैं। ये आने-जाने वालों का तापमान चौक करते हैं और फिर उसे रजिस्टर में दर्ज किया जाता है।

12 Min 1 | २२००० रुपए (पीएम केयर )के लिए  मोहित गर्ग को सौंपा
चरथावल। साम्प्रदायिक सौहार्द मिसाल बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रिया भाजपा नेता मनीष गर्ग को भारत ईट उद्योग व भारत ब्रिक्स सैन्टर चरथावल मुजफ्फरनगर के स्वामियो ने भाजपा नेता मनीष गर्ग को फोन करके अपने भट्टे पर बुलाया मोहम्मद तसलीम त्यागी सतीश गर्ग, दिलशाद खान, सक्षम सिंगल, सलीम अंसारी ने अपनी अपनी फर्म से ११-११ हजार रुपए का कंपनी के नाम से प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर )के लिए कुल २२००० रुपए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघल के नेतत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिया भाजपा नेता मनीष गर्ग व चरथावल मंडल उपाध्यक्ष मोहित गर्ग को सौंपा! प्रधानमंत्री राहत कोष कोविड-१९ हेतु प्रदान किए गए इस अवसर पर मोहम्मद तसलीम त्यागी ने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी के नेत्र में करो ना हारेगा- देश जीतेगा बीजेपी चरथावल मंडल अध्यक्ष हमारे प्रिय भाजपा नेता युवा मनीष गर्ग ने कहा है कि पीएम केयर फंड में दान देने के लिए जो लोग आगे आ रहे हैं मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

किदवई नगर को निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली क्षेत्र के सील किए गए किदवई नगर में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार वह ईओ नगरपालिका विनय मणि त्रिपाठी पहुंचे वे दोनों अधिकारियों ने कोरोना वायरस के पोजेटिव मरीज मिलने के बाद सिल किये गए किदवई नगर को निरीक्षण किया और पूरे क्षेत्र को सैनिटाइजर कराया सड़कों पर पड़ा कूड़ा गंदगी सब साफ सफाई कराई और सेनेटाइजर कराया लगातार मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन मुजफ्फरनगर को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु दिन-रात एक किए हुए हैं घरों में कम रहते हैं सड़कों पर ज्यादा रहते हैं सभी मुजफ्फरनगर जनपद के आला अधिकारी इसलिए घरों में रहें सुरक्षित रहें

विजय व्यापार चैम्बर की ओर से सहायता राशि चैक सौंपा गया
मूजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। आज वहीं मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को पीएम केयर फंड के लिए विजय व्यापार चैम्बर की ओर से सहायता राशि चैक सौंपा गया। देश में संकट के समय मे विभिन्न संगठनो द्वारा राष्ट्रहित मे पीएम केयर फंड के लिए सहायता राशि का चैक सौपना बहुत सराहनीय है।
नई मन्डी मे विजय व्यापार चैंबर लिमिटेड की और से मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को पीएम केयर फंड के लिए 2 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि का चैक विजय व्यापार चैबर लि.के निदेशक मनोहर लाल कालरा एवं राजेन्द्र सिंघल तथा विशाल कालरा को सौपा गया। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने संस्था के पदाधिकारियो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संकट के इस दौर मे विजय व्यापार चैंबर लि. की और से किया गया सहयोग वास्तव मे बहुत सराहनीय है। सभी के सहयोग व एकजुटता से देश जल्द ही इस समस्या से उभर सकेगा। इस अवसर पर व्यापारी नेता सुभाष चन्द गुप्ता,नवीन गोयल,प्रदीप सिंघल आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 12 =