Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: परिषदीय विद्यालयों का बीएसए ने निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर मायाराम द्वारा विकास खंड सदर व मोरना के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में पाई गई स्थिति निम्नवत है -कम्पोजिट विद्यालय जट मुझेडा विकास क्षेत्र सदर के निरीक्षण के समय कार्यरत स्टाफ प्र०अ० सहित १० शिक्षक/शिक्षिकाएं व ४ शिक्षामित्र के सापेक्ष सभी उपस्थित मिले।

पंजीकृत कुल ३१६ बच्चों के सापेक्ष १७२ बालक बालिकाएं उपस्थित पाई गई, विद्यालय बिजली, पानी आदि समस्त सुविधाओं से युक्त है, विद्यालय का शैक्षिक स्तर एवं भौतिक वातावरण संतोषजनक है। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बनाया जा रहा है। किचन गार्डन बना है, जिसमें मौसम के अनुकूल साग सब्जियों के पौधे लगाए गए है

रसोईया मानदेय मार्च,२०२२ तक का भुगतान हुआ है, विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पूर्ण हैं। प्रेरणा लक्ष्य कक्षाओं में चस्पा हैं। एआरपी श्रीमती संगीता से मोबाइल पर वार्ता कर आधार ऑथेंटिकेशन व छात्र नामांकन में वृद्धि के लिए पूर्ण प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया। सफाई कर्मी नियमित रूप से विद्यालय की सफाई का कार्य कर रहा है। गत वर्ष के नामांकन ३५४ के सापेक्ष ३४६ बच्चों की डीबीटी का कार्य पूर्ण हो चुका है।

प्राथमिक विद्यालय रहकड़ा नंबर-१ विकास क्षेत्र मोरना के निरीक्षण के समय कार्यरत प्रधानाध्यापक सहित कुल ०४ शिक्षक शिक्षिकाएं व ०१ शिक्षामित्र सहित समस्त उपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल नामांकित १६८ बच्चों के सापेक्ष ९१ छात्र छात्राएं उपस्थित पाई गई। मध्यान्ह भोजन मैंन्यू के अनुसार बना है।

विद्यालय में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था है।शौचालय में टायलीकरण हेतु स्कूल कंपोजिट ग्रांट का उपयोग करने हेतु प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया। गत वर्ष के नामांकन के सापेक्ष १०३ बच्चों की डीबीटी का कार्य पूर्ण हुआ है। प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि विद्यालय की छत पर बरसात में पानी भरने से सीमेंट जगह-जगह से टूट कर गिर गया था जिसकी मरम्मत कराई गई है। विद्यालय का शैक्षिक वातावरण संतोषजनक है परंतु भौतिक वातावरण में सुधार की आवश्यकता है जिसके लिए प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया। प्रधानाध्यापिका को आधार ऑथेंटिकेशन पूर्ण कराए जाने व नामांकन बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय रहकड़ा विकास क्षेत्र मोरना के निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक सहित कुल ३ शिक्षक शिक्षिकाओं के सापेक्ष श्रीमती प्रीति बघेल सहायक अध्यापिका दिनांक २१ मार्च २०२२ से मातृत्व अवकाश पर है। विद्यालय में कुल नामांकित ७५ बच्चों के सापेक्ष २४ बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, कम नामांकन के प्रति अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि नामांकन बढ़ाने हेतु प्रयास करें। विद्यालय का भौतिक वातावरण संतोषजनक नहीं है, प्रधानाध्यापक को ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान से संपर्क कर विद्यालय की मरम्मत, फर्श की टाइल करण, तथा रंगाई पुताई, पौधारोपण आदि कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया।

कम्पोजिट विद्यालय कासमपुरा विकास क्षेत्र मोरना के निरीक्षण के समय कार्यरत स्टाफ ६ अध्यापक व १ शिक्षामित्र के सापेक्ष श्रीमती मीनाक्षी सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर तथा अंजू वालिया शिक्षामित्र दिनांक २३ जून २०२२ व २४ जून २०२२ के आकस्मिक अवकाश पर पाई गई जिनका अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र नहीं हैं। प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया की उक्त शिक्षा मित्र द्वारा दूरभाष पर उन्हें मौखिक रूप से सूचित कराया गया है।

विद्यालय में नामांकित कुल २७३ बच्चों के सापेक्ष १७७ बालक बालिकाएं उपस्थित पाई गई। प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि गत वर्ष के नामांकन २५२ के सापेक्ष १९० बच्चों की डीबीटी का कार्य पूर्ण कराया गया। सफाई कर्मी नियमित रूप से विद्यालय की सफाई हेतु नहीं आता है, विद्यालय का शैक्षिक वातावरण संतोषजनक है विद्यालय की भौतिक वातावरण में सुधार हेतु प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मैंन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय जटमुझेडा विकास क्षेत्र सदर के निरीक्षण के समय कार्यरत स्टाफ ३ के सापेक्ष सभी उपस्थित पाए गए, विद्यालय में नामांकित ८४ बच्चों के सापेक्ष ३२ बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए, विद्यालय में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था है, बालक बालिका शौचालय अलग-अलग क्रियाशील अवस्था में है, विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक परिवेश संतोषजनक है भौतिक परिवेश को और अधिक सुंदर व सुदृढ बनाए जाने के लिए शिक्षिकाओं को को निर्देशित किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 10 =