Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्थान के उदयपुर में दुकान में घुसकर हिंदू व्यापारी कन्हैया लाल की हत्या की है इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जब से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से ही हिंदू विरोधी कार्य हो रहे हैं

राजस्थान के प्रत्येक हिंदू की रक्षा करना केंद्र सरकार का फर्ज क्योकि वहां के लोगो ने आपको भी वोट दी है आप तुरंत राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। आज पूरे देश मे इस्लामिक जिहादियों द्वारा ऐसी घटनाएं की जा रही है। लगभग ६ माह के अंतराल में देश के कोने कोने में इस छोटी छोटी घटना को अंजाम देकर विकराल रूप दिया जा रहा है

इसमें कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्या, कश्मीर में हिंदुओं की हत्या, हिन्दुओ की शोभायात्रा पर पथराव जैसे मामले हो रहे है। अब सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाने की जरूरत है। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता सरकारी नौकरी एक मकान और आरोपियों को १५ दिन के अंदर फासी की सजा होनी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने में मौजूद रहे विभाग अध्यक्ष ललित महेश्वरी, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता,पंकज सह जिला सयोजक, विकास अग्रवाल नगर अध्यक्ष,भूपेंद्र सिंह जिला प्रचार प्रमुख,अनूप विभाग संगठन मंत्री, मोहित बंसल,ललित मचल,युगांतर पुंडीर नगर सयोजक,शिवम तायल,विशाल पाल, शिवम चौधरी,सचिन गुप्ता,रुपेश त्यागी,सर्वेश कुमार, मनोज मोघा,नवनीत सैनी,शिवम मेघलान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 16 =