समाचार
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल
मुजफ्फरनगर। मई के माह खत्म होने को और भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। गर्मी के चलते बाजार में पेय पदार्थों और जूस आदि की डिमांड बढ़ी है। लोग अपने घर के लिए बेल और आम खरीदकर ले जा रहे हैं।
कोरोना महामारी से जूझ रही जनता को अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक बढ़ी गर्मी से जनजीवन पर असर पड़ा है। बीते सात दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल यह है कि पारा ४२ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान लगातार २५ डिग्री से ऊपर चल रहा है। दिन में १२ बजे से लेकर पांच बजे तक तो ऐसा लगा मानों आकाश से आग बरस रही हो। गर्म हवा लू बन कर शरीर को झुलसा रही है। गर्मी के चलते बाजार में पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ी है।
कोरोना मरीजो की देखभाल मे कोई कमी ना रहेः मंडलायुक्त
लॉकडाउन के पालन मे किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगीः डीआईजी
मुजफ्फरनगर। नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत कोविड-19 से सम्बन्धित व्यवस्थाओं मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। कोरोना मरीजों का विशेष ध्यान रखा जाए। तथा क्वारंटाइ्रन सैटरो पर उचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रहे।
सहारनपुर से चलकर आज दोपहर के वक्त जिला मुख्यालय पहुंचे सहारनपुर मंडलायुक्त व डीआईजी ने कलैक्टै्रट सभागार मे अधिकारियो के साथ आयोजित समीक्षा बैठक मे विभिन्न व्यवस्थाओ पर बिन्दुवार समीक्षा की तथा बैठक मे मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलैक्टै्रट सभागार मे आयोजित बैठक के दौरान मंडलायुक्त संय कुमार ने निर्देशित किया कि सभी क्वारन्टाईन सैन्टरो पर सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओ का विशेष ध्यान रखा जाये। क्वारंटाइन किए गए लोगो के भोजन आदि का भी पूरा ख्याल रखा जाए। कोरोना मरीजो की देखभाल मे कोई कमी ना रहे। बैठक के दौरान डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन के पालन मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी स्थान/बाजार मे अधिक भीड ना हो। सोशल डिस्टेसिग का पूरा ख्याल रखा जाए। कोई भी व्यक्ति जब घर से बाहर किसी जरूरी कार्य से बाजार जाए तो मास्क अवश्य लगाए। दुपहिया वाहन पर एक दो तीन सवारियां ना बैठें। कोविड-19 के प्रभाव तथा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव आईएएस, एडीएम आलोक कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, एसडीएम कलैक्ट्रेट सहित विभिन्न पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त व डीआईजी ने बेगराजपुर मैडिकल कालेज का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर स्थित मैडिकल कालेज का सहारनपुर मंडल के आयुक्त संजय कुमार एवं डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये। इस दौरान चिकित्सकों से कोरोना पीडित मरीजों का हाल भी जाना।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय सहारनपुर मंडल के आयुक्त संजय कुमार, सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कोविड-१९ के अन्तर्गत कोरोना पाजिटिव मरीजों के लिये बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मैडिकल कालेज में बनाये गये सेंटर भ्रमण एवं निरीक्षण किया तथा कोरोना मरीजों हेतु की गयी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक सामग्री के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा चिकित्सकों से मरीजों का हाल जाना।
एसएसपी ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जनपद न्यायालय परिसर खुलने के बाद निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को कोरोना के प्रति जागरूकता बरतने की सलाह दी।
जानकारी के अनुसार आज न्यायालय परिसर खुलने के साथ ही कचहरी में कुछ चहल-पहल देखी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कचहरी एवं न्यायालय परिसर का भ्रमण किया तथा न्यायालय परिसर में लगी ड्यूटियों का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना वायरस से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस के प्रत्येक कर्मचारी के पास में सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता हो तथा कोरोना से बचाव हेतु किसी भी पुलिसकर्मी के पास उपरोक्त जरुरी सामान की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ड्यूटी करने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोने/सेनिटाईज करने हेतु सभी पुलिककर्मियों को निर्देशित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल के जवानों को सतर्कता के साथ इस बात का ध्यान रखना है कि न्यायालय परिसर में आने-जाने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं होना चाहिए। जिसके पास मास्क नहीं है, उसे किसी भी दशा में न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाये। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि न्यायालय परिसर में कोई भी व्यक्ति अनावश्यक कार्यों से नहीं घूमना चाहिए, जिस व्यक्ति को अदालती कार्य हो, वही यहां पर रहना चाहिए। न्यायालय परिसर के अन्दर व्यक्तियों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाये, यदि जमावडा लगा तो ऐसे लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत किया जाये। इसी के साथ एसएसपी ने कहा कि न्यायालय परिसर में अनावश्यक वाहनों का प्रयोग भी नहीं करने दिया जाये तथा परिसर में मौजूद व्यक्तियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कम से कम दो गज की दूरी बनाकर कार्य कराया जाये।
केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान से मिले होटल स्वामी
मुजफ्फरनगर। जनपद के सभी होटल स्वामियो ने केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के आवास पर पहुंच कर उन्हे सौपे गए ज्ञापन मे उन्हे विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया।
एटूजैड कालोनी स्थित केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे नगर के विभिन्न होटल स्वामियो ने मंत्री डा.संजीव बालियान को सौपे गए ज्ञापन मे होटलो से जुडी विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया। मंत्री डा.संजीव बालियान ने होटल स्वामियो की समस्यो को ध्यान पूर्वक सनकर जल्द ही उनकी समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान होटल ओमेगा के स्वामी भारत भूषण, होटल 7 स्काई के स्वामी कपिल कुमार, फन फूड डेली से आशीष गुप्ता,होटल शेरेटन के स्वामी सचिन चौधरी, सोलिटेरियन के स्वामी श्रेय गेयल, रेडियंट के स्वामी शरद कुमार,शोरब कुमार, हल्दीराम मन्सूरपुर के स्वामी अरविन्द राठी, शिव होटल के स्वामी राकेश कुमारत्र, होटल नटराज के स्वामी योगेन्द्र, महादेव होटल के स्वामी विक्रान्त, मारवाडी पार्टी हाल से अश्वनी, होटल सिल्वर स्पूर से अजय कुमार, दावत रेस्टोरेंट से कपिल, कृष्णा पैलेस से अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।
मुठभेड में 10 हजार का ईनामी घायल
तितावी। थाना क्षेत्र में आज हुई मुठभेड में १० हजार का ईनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गया। घायल बदमाश के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक थाना तितावी क्षेत्र में राजीव भट्टे के सामने रजवाहे की पटरी बुढीना कलां के पास आज दोपहर पुलिस चेकिंग कर रही थी। जब पुलिस ने वहां से बाईक पर गुजर रहे बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस द्वारा आत्मक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान माजिद पुत्र तैमूर निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना के रूप में हुई। घायल बदमाश १० हजार रुपये का ईनामी है। पुलिस ने उसके कब्जे से ०१ तमंचा, कारतूस तथा ०१ मोटरसाइकिल हीरो होण्डा सीडी डाउन बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त माजिद जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना तितावी पर पंजीकृत अभियोगों में वांछित अपराधी है, तथा उसके खिलाफ चोरी, गैगेस्टर आदि की संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन अभियोग दर्ज हैं। माजिद थाना तितावी से १० हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
स्मारिका का विमोचन किया
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश आचार्य कुल की स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान आचार्य कुल के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आचार्य कुल मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष चौ.राजवीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि आज नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमति अंजु अग्रवाल ने अपने निवास पर सामाजिक दूरी विधान का पालन करते हुए जिला आचार्य कुल मु.नगर के तत्वाधान मे प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली स्मारिका का विमोचन किया। पत्रिका विमोचन के इस सादे समारोह मे आचार्य कुल के प्रान्तीय अध्यक्ष होतीलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष चौ.राजवीर सिह, महासचिव आचार्य कुल सुरेन्द्र पाल सिह, कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय पुरस्कृत आचार्य सीला राम,समाजसेवी इ.अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आचार्य कुल के महासचिव और अध्यक्ष ने पालिकाध्यक्ष को संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं पालिका अध्यक्ष श्रीमति अंजु अग्रवाल ने आचार्य कुल द्वारा एवं गुडविल सोसायटी द्वारा की जा रही जनसेवाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
निर्धन परिवारों की सहायता करने वालों का सम्मान किया
मुजफ्फररनगर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाअध्यक्ष राहुल गोयल को लॉक डाउन की अवधि में निर्धन परिवारों की सहायता हेतु अपना सहयोग देने वाले वैश्य समाज के सतीश कुमार सर्राफ, सुरेंद्र अग्रवाल सर्राफ, भुवनेश गुप्ता उद्योगपति, अमित प्रकाश, नवीन चंद जैन तेल वाले, डॉ विकास जैन वरिष्ठ चिकित्सक, संदीप डिवाइन ज्वेलर्स, संदीप गोयल सर्राफ, पुष्पेंद्र अग्रवाल, अमित बिंदल आदि को सम्मान पत्र व सूती गमछा से सम्मानित करते अध्यक्ष राहुल गोयल, श्रवण गुप्ता, जोगिंद्र गोयल, सरदार बलजीत सिंह जिला विकास अधिकारी, विजय वर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, अशोक गर्ग, नवीन गुप्ता ठेकेदार, राजीव राजवंशी, नमन गोयल रहे।
मुजफ्फरनगर में आज फिर 4 कोरोना केस आये सामने, कुल संख्या हुई 25
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक दिन बाद आज फिर कोरोना ने चोका मार दिया जिससे जनपद में अब कोरोना पाजिटीव की संख्या 25 हो गयी है। जिलाधिकारी ने ट्वीट कर बताया कि मुजफ्फरनगर में आज चार नये कोरोना पॉजिटिव मामले आये हैं, जिनमें से तीन बुढाना और एक चरथावल के दधेडू में क्वारंटीन है।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने ट्वीट कर बताया कि जनपद में आज ८८ सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से चार मामले कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में आज चार नये कोरोना पॉजिटिव में तीन बुढाना और एक चरथावल के दधेडू में क्वारंटीन है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी लोग महाराष्ट्र से आये थे, जिन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। उन्हीं की आज रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जनपद में कोरोना के चार नये मामले सामने आने के बाद अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या २५ हो गई है। जहां जनपद के लिए एक बार फिर चिंता की खबर है।
प्राइवेट स्कूलों में फीस न लिए जाने की मांग
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय बाल्मीकि महापंचायत ने लॉक डाउन के कारण उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों मे फीस न लिए जाने की मांग की है। अखिल भारतीय बाल्मिकी महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार झंझोट ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत कराया गया कि इस समय पूरा देश व प्रदेश कोविड-19 की महामारी से पीडित है। इसकी वजह से पूरे देश व प्रदेश मे लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के चलते सभी के कारोबार ठप्प पडे हुए है। सभी छोटे बडे व्यापारी मजदूर किसान रोज कमाकर खाने वाले लोगो की कमाई पर लॉकडाउन का बुरा प्रभाव पड रहा है। लॉकडाउन की वजह से कुछ लोगां की नौकरी भी चली गई है। प्रदेश के सभी स्कूल बंद पडे हुए हैं। परन्तु फिर भी प्राईवेट स्कूलो के प्रबन्धक मालिक लॉकडाउन की अवधि अप्रैल मई जून 2020 की फीस अभिभावको से मांग रहे हैं। जो कि उचित नही है। अतः अभिभावको की समस्या के दृष्टिगत स्कूलो मे फीस माफ करायी जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार झंझोट, देवेन्द्र कुमार, कस्तूर सिह स्नेही, राजाराम शास्त्री आदि मौजूद रहे।
युवती का शव मिलने से फैली सनसनी
भोपा। थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवती की तालाब में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका के परिजनों ने कानूनी कार्यवाही करने से इनकार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव विलायतनगर निवासी एक युवती की शादी भोपा में हुई थी। युवती मंदबुद्धि बताई जा रही है। आज सुबह युवती का शव अपने मायके गांव विलायतनगर में ही तालाब में पडा मिला। माना जा रहा है कि युवती की तालाब में गिरने से मौत हो गई। युवती के परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्यवाही से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
मुजफ्फरनगर में अब किराना की दुकाने सुबह 7 से शाम 7 तक खुल सकेंगी ,कुछ अन्य को भी मिली मंजूरी
मुजफ्फरनगर। जनपद में लाकडाउन-4 के अंतर्गत आज कुछ दुकानें खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है। जनपद में अब सुबह ७ से शाम ७ बजे तक किरयाना की दुकानें खोली जा सकेंगी। बीडी-सिगरेट की दुकानें प्रातः दस बजे से दोपहर चार बजे तक खोली जा सकेंगी। इसी प्रकार अन्य दुकानों के समय में भी बदलाव किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार सायं सात बजे से सुबह सात बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन पूरी तरह से निषिद्ध रहेगा, जबकि आवश्यक गतविधियां जारी रहेंगी। इसी के साथ किरयाना की दुकानें प्रातः सात बजे से सायं सात बजे तक प्रतिदिन खोली जा सकेंगी। बीडी एवं सिगरेट की दुकानें प्रतिदिन प्रातः दस बजे से सायं चार बजे तक खोली जा सकेंगी। स्पोर्टस स्टेडियम स्पोर्टस काम्पलैक्स प्रतिदिन सात बजे से नौ बजे तक खेलने के लिये खोला जा सकेगा, परन्तु इस दौरान दर्शकों की अनुमति नहीं होगी। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य करने की अनुमति होगी। फोटो स्टेट, जिरोक्स एवं डिजीटल प्रिंटिंग की दुकानें १० बजे से सायं ५ बजे तक खोली जायेंगी। ई-कॉमर्स,नॉन असेन्सल गुड्स की दुकानें प्रतिदिन खुला करेंगी 7घरों में काम करने वाले भी सुबह ७ से शाम ७ तक काम कर सकेंगे

