Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तेज रफ़्तार का कहर: सडक हादसे में एक मौत, दो घायल,यूपी ११२ डायल पहुंची मोके पर

सिखेडा। जनपद में फिर दिखा तेज रफ़्तार का कहर एक साथ तीन बाईक आपस में टकराई, एक बाईक सवार मोके से हुआ फरार तो वहीं दो बाईक सवार हुए गम्भीर घायल, आस पास के राहगीरों की सूचना मिलते ही यूपी ११२ डायल पहुंची मोके पर

जहां पुलिस ने सभी घायलों को उठाकर पहुँचाया जिला अस्पताल जहां डॉक्टरों ने एक को किया मृत घोषित तो वहीं दूसरे को इलाज के लिए किया अस्पताल में भर्ती।

दरअसल मामला जनपद मुज़फ्फरनगर के पानीपत खटीमा राजमार्ग का है जहां बीती देर शाम थाना सिखेड़ा अंतर्गत गांव बहादरपुर के रजवाहे के समीप ईट भट्टे के पास तीन बाइकें आपस में टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी की तीनो ही बाईक सवार सड़क पर दूर जाकर गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गए और उनमे चीख पुकार मच गई उधर आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी।

सूचना मिलते ही यूपी ११२ डायल मोके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर चलने लगी तभी एक घायलों में एक बाईक स्वार पुलिस को गच्चा देकर मोके से फरार हो गया।

जबकि पुलिस ने एक बच्चे सहित दो को जिला अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने धर्म सिंह उर्फ़ मुखिया पुत्र रुहल सिंह निवासी गांव पचेंडा थाना नई मंडी को मृत घोषित कर दिया।

तो वहीं दूसरे घायल सुदेश पुत्र सन्तु निवासी बहादरपुर खेड़ी वीरान को इलाज के लिए भर्ती कर लिया जबकि एक छोटा बच्चा जिसका नाम कृष्णा पुत्र नरेंद्र को हल्की फुलकी चोट लगने के चलते उपचार देकर भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21801 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 5 =