Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव ढ़ासरी के पास गंगनहर में डूबे युवक का शव बरामद

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव ढ़ासरी के पास गंग नहर में स्नान करते समय १८ वर्षीय युवक गहरे में पानी में डूब गया। सूचना पर परिजनों समेत सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश में लग गए।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव ढ़ासरी निवासी रामकुमार का भतीजा अजय कुमार (१८) दोपहर अपनी छोटी चचेरी बहनों स्वाति(८), आंचल(६), गुडिया (४) के साथ गांव के बाहर से बह रही गंग नहर के पुल पर गया था

जहां पर अजय ने नहर में स्नान करने की इच्छा जताई और वह कपड़े उतार कर गंग नहर पुल से पानी में कूद गया। कुछ देर बाद भी उसके पानी से बाहर न आने पर तीनों बच्ची रोते-बिलखते हुए घर पहुंच गए और घटना की सूचना परिजनों को दी।

जिसके बाद परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीण गंग नहर पुल पर पहुंच गए और युवक की तलाश में लग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गंग नहर में युवक की तलाश शुरू कराई।

अजय के पिता सर्वेक मुरादनगर में रहते है वह बीते छह पहले ही चाचा के पास गांव में ही कोल्हू में मजदूरी कर रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नवयुवक की तलाश के दौरान जौली में नहर रेग्युलर बन्द करा दिया गया। नहर बन्द हो जाने के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21032 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + nineteen =