News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

किसान मसीहा को जन्मदिन पर किया यादMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भाकियू की राजधानी सिसौली में आज किसानां के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करने वाले स्व.चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंति मनाई गई। जिले के किसान भवन मे आज सुबह से ही हवन शुरू हो गया। भाकियू अध्यक्ष रहे बालियान खाप के चौधरी स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंति के उपलक्ष में किसान भवन पर हवन-पूजन के साथ मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा से पूर्व सांसद एवं जननायक जन मोर्चा के अध्यक्ष अजय चौटाला और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, आप सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए। सिसौली मे आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रालोद प्रमुख एवं सांसद राज्यसभा जयंत चौधरी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि बाबा टिकैत सादगी का प्रतीक थे। उन्होने अपने जीवनकाल मे अनेक सामाजिक आन्दोलन किए। आज हम सभी उनकी स्मृतियों को याद कर श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बाबा टिकैत ने किसान हितो मे अनेक आन्दोलन किए। उस समय के बुजुर्ग तो अब शायद कम होंगे। जयंत चौधरी ने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक बहुत बडा हिस्सा बाबा टिकैत के साथ व्यतीत किया। बाबा टिकैत ने बहुत सादगी का जीवन व्यतीत किया तथा किसानो को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया। किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की यादें और बातें आज भी किसानो के जेहन मे हैं। बाबा ने किसानो को एकजुट कर उन्हे उनके अधिकारों के लिए संषर्ष करना सिखाया और उनकी दी हुई ताकत पर ही आज किसान अपनी बात पंचायतों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक कहने मे नही हिचकते।
भाकियू ने दिवंगत अध्यक्ष चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 87 वीं जयंति सिसौली मे किसान-मजदूर दिवस के रूप मे मनाई गई। विदित हो कि बालियान खाप के चौधरी महेन्द्र सिह टिकैत ने मुश्किल समय मे किसानों को एकजुट कर अांदोलन खडा किया था। इसके बाद तो जैसे हालात बदलने शुरू हो गए। किसान चेतना का एक नया दौर शुरू हुआ। बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंति पर आज विभिन्न किसान संगठनो,विभिन्न प्रान्तों से पहुंचे राजनीतिज्ञो एवं किसान नेताओं सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व.बाबा टिकैत की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। कार्यक्रम मे पधारे अतिथियो ने अपने सम्बोधन में बाबा टिकैत की पंचायतो में सम्मलित हुई अपार भीड,किसान हितों के लिए किए गए आन्दोलन एवं आन्दोलन के दौरान भाकियू द्वारा बाहर से आने वाले किसानो के ठहरने आदि विभिन्न व्यवस्थाओं आदि का भी जिक्र किया। कार्यक्रम मे पधारे जिनमे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, हरियाणा से पधारे अभय चौटाला, बुढाना विधायक राजपाल बालियान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बाबरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, थाना भवन विधायक अशरफ अली, पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरांपुर विधायक चंदन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक,भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, गौरव टिकैत, चरण सिंह टिकैत, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की और से भेजे गए प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल, धीरज माहेश्वरी आदि ने बाबा टिकैत को श्रृद्धांजलि अर्पित की। सभी वक्ताओ ने बाबा टिकैत द्वारा किए गए किसान हित मे किए गए आन्दोलन एवं संघर्ष गाथा पर प्रकाश डाला गया।

 

चौ. टिकैत को मंत्री के आवास पर किया यादMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के एटूजेड आवास पर किसानों के मसीहा चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर संजीव बालियान ने कहा कि किसान संगठनों को किसानों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना चाहिए। चौ. महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवन पर्यन्त किसानों के लिए संघर्ष किया। वो चाहते थे कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो और उसको उसकी फसल का उचित मुआवजा मिले। इसके लिए उन्होंने देशभर में कई बड़े धरना प्रदर्शन किये साथ ही संजीव बालियान ने कहा कि देश का बड़े से बड़ा नेता चौ. महेंद्र सिंह टिकैत का लोहा मानता था। इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक ने भी अपने विचार रखे और चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि आज किसान संगठन एक दायरे में सिमटकर रह गये है। किसान नेता दल सिंह वर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के अनेक संस्मरण सुनाये। किसान यूनियन में लम्बे समय से रहे राजू अहलावत ने भी चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि वो हमेशा किसानों के आदर्श रहेंगे। किसान नेता अशोक बालियान ने बताया कि उन्होंने चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के ऊपर एक किताब लिखी थी अब उन्होंने दूसरी किताब भी लिख दी है जिसका बहुत शीघ्र ही दिल्ली में विमोचन होगा। जिसमें चौ. महेंद्र सिंह टिकैत से जुड़े अनेक प्रसंग प्रकाशित किये गये है। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर व भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने भी चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के कार्यकाल के अनेक किस्से सुनाये और कहा कि उन्होंने आम किसान की लड़ाई के गांव देहात से निकालकर जिले तक लड़कर एक मिसाल कायम की है। इसके अलावा भाजपा नेता कुशपुरी, किसान नेता उधम सिंह, डा. राजमोहन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजवीर िंसह, हरीश राठी, भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।

 

साइबर अपराधों व उनकी रोकथाम हेतु किया जागरुकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । साइबर जागरुकता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जिले के नागरिकों को साइबर स्मार्ट बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा श्री राम कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को साइबर अपराधों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उनसे बचाव की सभी बातें बताते हुए जागरुक किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इंटरनेट और स्मार्ट्फोन के उपयोग लगातार बढ़ने के साथ साथ डिजिटल पेमेंट्स और सोशल मीडिया का उपयोग पहले की तुलना में काफी ज्यादा है। इसके अलावा कोविड की वजह से भी ऑनलाइन कॉमर्स, ऑनलाइन मीटिंग्स, ऑनलाइन खघ्रीदी, ऑनलाइन क्लासेस जैसी गतिविधियाँ बढ़ने से लगभग सभी लोग डिजिटल पेमेंट्स और सोशल मीडिया का उपयोग करने लगे हैं और इन सबके साथ साइबर फ्रॉड करने वालों को भी नए नए अवसर मिलने लगे हैं। किसी भी व्यक्ति की जरा सी लापरवाही से साइबर क्रिमिनल उनका फायदा उठाते हुए फ्रॉड करने में कामयाब हो जाते हैं। सिम ब्लॉक होने, क्रेडिट कार्ड बंद होने या बिजली बिल पेंडिंग होने से बिजली कटने के नाम से आपसे पर्सनल डिटेल्स लेकर या लिंक भेज कर आपके बैंक अकाउंट की जानकारी लेकर फ्रॉड कर लेते हैं। कभी आपको झाँसे में लेकर आपके फोन में रिमोट ऐक्सेस ऐप डाउनलोड कराकर आपका फोन हैक कर लेते हैं। ऐसे फ्रॉड से आपकी मेहनत की कमाई झटके में आसानी से साइबर क्रिमिनल हड़प जाते हैं। इनसे बचाव का सबसे कारगर उपाय है इन विषयों को लेकर जागरूकता एवं थोड़ी सी सावधानी। महोदय द्वारा बताया गया कि अनजान लिंक अथवा वेबसाइट पर क्लिक न करें न ही अपना वॉलेटध्अकाउंट पासवर्ड किसी के साथ शेयर करें, समय-समय पर पासवर्ड को बदलते रहें। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रयोग हेतु आवश्यक सुझाव देते हुये बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका सुरक्षित प्रयोग करे, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म (फेसबुक, व्हाट्सअप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म) पर अज्ञात व्यक्तियों की रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह से जानकारी कर लें। उन्होंने बताया कि यदि साइबर फॉड/अपराध होता है तो तत्काल इसकी जानकारी मुजफ्फरनगर साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर ९४५४४०१६१७ पर दें अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर १९३० या ूूण्बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि साइबर जागरुकता अभियान के तहत दी जाने वाली जानकरियों और सुझावों पर अमल करें, साइबर ठगी का शिकार होने से बचें, साइबर स्मार्ट बनें, और अपने आसपास वालों को भी यह जानकारी देकर साइबर स्मार्ट बनाएँ। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशू गौरव व साइबर क्राइम टीम मुजफ्फरनगर के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

चौ. टिकैत का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंसूरपुर गन्ना समिति परिसर में किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाया गया। समिति कर्मचारियों तथा किसानों ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन नेत्री सोहनबीरी ने महेंद्र सिंह टिकैत के साथ किसानों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। इस अवसर पर समिति के डायरेक्टर राजेश्वर आर्य, यशपाल सिंह भाकियू नेत्री सोहनबीरी , कुलदीप राठी, संजीव कुमार राकेश कुमार, मनोज कुमार मोहम्मद वासिक, सुशील कुमार अजय कुमार, भरत सिंह आदि उपस्थित रहे.

सीएमओ ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याआ/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत ने दिलाया किसानों को सम्मानः मलिकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा महेंद्र सिंह टिकैत  के ८७ वे जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास कॉलोनी मुजफ्फरनगर में किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर किसानो ने संकल्प लिया कि हमेशा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी के रास्ते पर चलते हुए किसानों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि हमें गर्व है कि हम महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के सिपाही हैं गांव गरीब किसान के अस्तित्व की रक्षा के लिए आज उनके दिखाए रास्ते पर चलकर किसानों के लिए संघर्ष जरूरी है। किसानों की समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है किसान आत्महत्या कर रहा है किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और किसानों पर महंगाई की मार भी पढ़ रही है ऐसे में किसानों को संयुक्त संघर्ष की आवश्यकता है भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आज हम अपने मसीहा को नमन करते हुए संकल्प लेते हैं कि हमेशा टिकैत साहब के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर संघर्ष करते रहेंगे चाहे जो कठिनाई आए,लेकिन हम पीछे हटने वाले नही है।आज किसान नेता भी उनके दिखाए हुए मार्ग से पथभ्रष्ट हो गए हैं,उनका उद्देश्य केवल किसान संगठन की आड़ में राजनीतिक गतिविधियों को संचालित करना है ।ऐसे में किसानों को सतर्क रहना होगा और यह भी देखना होगा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कौन संघर्षरत है ।महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत ने देश को किसान की ताकत का एहसास कराया दिल्ली के लुटियंस जोन में महात्मा टिकैत की दहाड़ से देश के हुक्मरान हिल गए जब टिकैत साहब ने कहा कि इंडिया खबरदार दिल्ली में भारत आया है। भारत में आज भी दो हिस्से हैं एक है इंडिया जिसमें धनाढ्य और संपन्न वर्ग के लोग रहते हैं और दूसरा है भारत जिसमें गांव गरीब किसान मजदूर रहता है देश में योजनाएं धनाढ्य व्यक्तियों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है यही कारण है कि आज किसान को फसलों का उचित मूल्य भी नहीं ले पा रहे हैं किसानों के शोषण के लिए पशु पक्षी से लेकर सरकार तक सब तैयार है अगर किसान संगठित नहीं होगा और महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी के विचारों को प्रबलता के साथ आगे नहीं बढ़ाएगा तो किसानो की समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ती जाएगी।आज के दौर में महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी के द्वारा दिखाए रास्ते पर चलकर किसान संघर्ष को ऊंचाइयों तक ले जाने का समय है। देश का दुर्भाग्य है इतने बड़े आंदोलन के बाद भी किसानों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है इससे स्पष्ट है कि किसान नेताओं द्वारा किसानों का नहीं अपने हितों की रक्षा की जा रही है हम सब आज यह संकल्प लेते हैं की टिकैत साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर सर्वस्त्र न्योछावर करने के लिए भी तैयार रहेंगे ।किसानों की पीड़ा को हर स्तर पर तहसील से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष रखते रहेंगे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक सरकार की किसान विरोधी नीतियों का प्रबल विरोध करेगी और किसान हित में किए गए कार्यों के लिए सरकार का धन्यवाद भी करेगी । धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि वह किसान संगठन कभी भी अराजनीतिक नहीं हो सकता जो सही बात को कहने की हिम्मत ना रखता आज हर व्यक्ति नेता बनने की चाह में किसान के कंधे पर बंदूक रखकर अपना हित साधना चाहता है काफी समय से मेघालय के गवर्नर सतपाल मलिक द्वारा किसानों को गुमराह करने और उन्हें शक करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे लोगों से भी किसानों को सतर्क रहना होगा जिसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होती वह किसानों का सहारा लेकर अपनी महत्वकांक्षी पुरी करना चाहता है। कार्यक्रम में अरविंद मलिक, बब्बन ठाकुर सदर ब्लाक अध्यक्ष,कुशवीर सिंह चरथावल ब्लाक अध्यक्ष, पवित अहलावत खतौली ब्लाक अध्यक्ष, सुमित गुजर पुरकाजीब्लाक अध्यक्ष,कुलदीप सिरोही,जिला महासचिव,आदित्य बालियान शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष, विपिन त्यागी मंडल महासचिव,सतेंद्र, पियूष पंवार नगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर,दिलशाद युवा नगर अध्यक्ष,हसरत प्रधान,मयंक त्यागी युवा पुरकाजीब्लाक अध्यक्ष,विजय मलिक,वीरेंद्र खरड़,अजय पंडित,संजय पाल, दामोदर सैनी,लोकेश पुंडीर,राजीव नीटू दुल्हेरा,नौशाद बालियान,वसीम खान राजीव पुंडीर,बाबा राजवीर सिंह,संदीप बालियान,वीरेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

चलाया चैकिंग अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशो का पालन करने के लिए आरटीओ देवमणि भारतीय के नेतृत्व में सड़क पर उतरे संभागीय परिवहन अधिकारी आर पी मिश्रा ने चेकिंग कर अभियान को पहनाया अमलीजामा।विदित हो कि हाल ही में हुए कानपुर हादसे के बाद परिवहन विभाग की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और छोटे हाथी व माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे ऐसे वाहनो पर सख्ती बरती जा रही हैं जो सवारी लेकर सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली व माल वाहनों की चेकिंग की जा रही है तथा चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों के चालान व सीज की प्रक्रिया भी एआरटीओ आर पी मिश्रा के द्वारा की जा रही हैं जिससे कि होने वाले हादसों में जीवन बचाया जा सकें।
आरटीओ देवमणि भारतीय के नेतृत्व में एआरटीओ आर पी मिश्रा अपने अधीनस्थों को साथ लेकर मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में जबरदस्त अभियान चलाए हुए हैं और आज भी मुजफ्फरनगर सहारनपुर हाईवे व मुजफ्फरनगर रुड़की हाईवे आदि क्षेत्रों में पहुंचकर सवारी ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॅालियों व छोटे हाथी की रोककर चेकिंग की चेकिंग के दौरान छोटे हाथी में माल वाहन सवारी ले जाते हुए मिले। ऐसे माल वाहन छोटे हाथी में सवारियां ढोने पर एआरटीओ मिश्रा ने कार्रवाई की तथा वाहन स्वामियों को समझाया भी गया और चालान प्रकिया करते हुए लगभग ६ चालान भी काटे तथा वही ऐसे डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए दो चालान भी किये व ओवरलोड में तीन वाहन बंद कर कार्यवाही अमल में लाई तथा वही एआरटीओ आर पी मिश्रा ने वाहन स्वामियों को सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि हम सड़क पर चलते समय यातायात नियमों को पालन करेंगे तो दीर्घायु रहेंगे, जीवन अनमोल है उन्होंने कहा कि न सिर्फ हमें स्वयं इस जीवन को रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना बल्कि दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।

 

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महाराजा अग्रसेन जी की ५१४६ वी जयंती के शुभ अवसर पर वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से प्रतिभा शाली, मेधावी छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सोमांश प्रकाश जी पूर्व विधायक ने संचालन महामंत्री अजय कुमार सिंघल वा योगेश भगत जी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री, राकेश बिंदल, गौरव स्वरुप बंसल समाज सेवी रहे। दीप प्रज्वलन अशोक कंसल, सत्यवीर अग्रवाल, सौरभ स्वरूप बंटी, विकास स्वरूप , माधव स्वरुप द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन, महाराजा अग्रसेन की आरती के पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के द्वारा राष्ट्र गान वा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि वा अधक्ष के उद्बोधन के बाद ८५त्नसे अधिक अंक प्राप्त किए १०वी वा १२ वी वा समकक्ष बच्चों व पी एच डी, सी ए, एम बी बी एस, बी एच एम एस, एम डी एस मे चयनित बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह अध्यक्ष वा मुख्य अतिथि को भी स्मृति चिन्ह, पगड़ी, पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में वैश्य सभा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, महामंत्री अजय सिंघल, कोषाध्यक्ष जनार्दन स्वरूप, संयोजक योगेश सिंघल, राकेश कंसल, संजीव गोयल, अचिन कंसल, अशोक सिंघल वा पुरुषोत्तम सिंघल, संजय गुप्ता की विशेष भूमिका रही। उपरोक्त के साथ मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल बंसल,तेजराज गुप्ता, अमित गर्ग एड ,रजत गोयल, मुकेश तायल, संजीवकंसल, रविन्द्रगर्ग, शिव कुमार, शोभित गुप्ता,दिनेश बंसल,मित्र सैन,अजय गर्ग,सौरभ मित्तल, सत्य प्रकाश मित्तल,राकेश गर्ग,अमित गोयल, सुनील तायल,युवा भाजपा नेता तरुण मित्तल,अभिलक्षमित्तल, गिरवर सिंह,विशाल गर्ग,सौरभ मित्तल,वासु गोयल,शलभ गुप्ता,राहुल मारवाड़ी, के साथ साथ अनेकों गणमान्य व्यक्ति व प्रतिभाशाली बच्चे इस सुन्दर कार्यक्रम में उपस्थित रह कर साक्षी बने।

 

वांछितों को किया गिरफ्तार
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मांगेराम कर्दम द्वारा वादी नईम द्वारा बताया गया कि दूध खराब देने को लेकर अभियुक्तगणो द्वारा वादी व वादी के बेटे साथ गाली गलौच कर मारपीट करते हुये गम्भीर चोट पहुचाने के सम्बन्ध मे तहरीर दी जिसके सम्बन्ध मे कपिल पुत्र जगमाल, रवि पुत्र जगमाल निवासीगण चांदसमद थाना खतौली मु०नगर पंजीकृत किया गया। जिसमें वाछित अभयुक्तगण कपिल व रवि उपरोक्त को फहीमपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया।

 

युवक से की मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोरियर देने के बहाने बुलाकर दो युवकों से जबरदस्त मारपीट की गई। मारपीट में गंभीर घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ६ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चरथावल इलाके के मोहल्ला चोहट्टा में रहने वाले मो. सुहैल ने बताया कि वो बुधवार रात व घर पर मौजूद था। उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसका कोरियर आ गया है। बताया कि बाइक में पंक्चर होने के कारण वह नहीं आ सकते। सुहैल ने बताया कि वह तथा उनका एक साथी सादिक घर से स्कूटी पर सवार होकर सत्संग भवन के पास कोरियर लेने के लिए चले गए। आरोप है कि जैसे ही वह सत्संग भवन के पास पहुंचे तो वह लोग बोलेरो गाड़ी में सवार थे। गाड़ी से उतरकर ५-६ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान सादिक को गंभीर चोट आई जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

पटेलनगर रामलीला में रावण दहन के बाद निकली विजयी शोभा यात्रा
भरत मिलाप के साथ ही हुआ चारों भाईयों का मिलन, अयोध्या लौटे, हुआ जोरदार स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री आदर्श रामलीला कमैटी पटेलनगर की ओर से आयोजित की गई श्री रामलीला में दशहरा पर्व पर रावण दहन के बाद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। इसके बाद श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण की विजयी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाये। बाद में भरत मिलाप साथ ही चारों भाईयों का मिलन हुआ और वे खुशी-खुशी अयोध्या पहुंचे, जहां भगवान श्रीराम का आज राजतिलक होगा। इससे पूर्व शोभा यात्रा ने मनीष कपूर मीनू पेपर वाले व अनिल गोयल के निवास स्थान पर विश्राम किया, जहां पर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया और विशेष आरती हुई।
मिली जानकारी के अनुसार श्री आदर्श रामलीला कमैटी पटेलनगर की ओर से आयोजित की गई श्रीरामलीला ने दर्शकों का मन जीत लिया। यही कारण रहा कि इस बार आयोजित की गई रामलीला में दर्शकों की भारी भीड ने पिछले सभी रिकार्ड तोड दिये। गत दिवस दशहरा पर्व पर रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के दहन के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पुतला दहन के बाद श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण की रथ पर सवार भव्य विजयी शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर पटेलनगर, मुनीम कालोनी, गऊशाला रोड, वकील रोड, नई बस्ती होते हुए वापस पटेलनगर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाये। इसके बाद भगवान श्रीराम का १४ वर्ष का वनवास समाप्त हुआ और वे कुटिया में भगवान श्रीराम की चरण पादुका लेकर राज्य चला रहे छोटे भरत से मिले, जहां पर चारों भाईयों का मिलान ह ुआ। उसके बाद चारों भाई खुशी-खुशी अयोध्या पहुंचे, जहां आज भगवान श्रीराम का राजतिलक होगा। इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमैटी पटेलनगर के प्रबंधक अनिल ऐरन और संयोजक सभासद विकल्प जैन ने कहा कि पिछले ४७ वर्षों से पटेलनगर में लगातार रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटेलनगर रामलीला जनपद की सभी रामलीलाओं में नित नई ऊंचाईयां छू रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रामलीला में किरदार निभाने वाले सभी बच्चे और युवा स्थानीय हैं, जिन्होंने अपनी पढाई, व्यापार और नौकरी में से समय निकालकर यहां आकर रामलीला में विभिन्न किरदारों को सजीव तरीके से निभाया। उन्होंने रामलीला में किरदार निभाने वाले सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमैटी पटेलनगर के संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि पटेलनगर में आयोजित की गई रामलीला के दौरान उन्हें सभी का भरपूर प्यार और सहयोग मिला, उसके लिये वे सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सभी भगवान स्वरूपों का हरिद्वार गंगा स्नान करने के बाद माता चंडी देवी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही रामलीला मंचन का पूर्ण समापन हो जायेगा। इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमैटी पटेलनगर के प्रबंधक अनिल ऐरन, संयोजक विकल्प जैन, गोपाल चौधरी ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता, सुरेन्द्र मंगल, अमित भारद्वाज, पंकज शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, पीयूष शर्मा, अंशुल गुप्ता, पंकज शर्मा, विजय मित्तल, जितेन्द्र कुच्छल, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

ऋण प्रदान किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आदर्श महिला मर्कंटाईल को ऑपरेटिव बैंक की रामपुरी शाखा द्वारा एक महिला रीता को जीवन यापन हेतु ई रिक्शा के लिए ऋण प्रदान किया गया। शाखा प्रबन्धक आसिम काजी द्वारा बताया गया कि हमारा बैंक महिला सशक्तिकरण के लिए नारियों के उत्थान हेतु समय समय पर महिलाओं के लिये ऋण वितरित करता रहता है, स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत भी सेंकडो महिलाओं को उनके विभिन्न लघु उद्योगों के लिये ऋण प्रदान किया गया था।
संभवतः रीता मुजफ्फरनगर की प्रथम महिला ई रिक्शा चालक होंगी। आदर्श महिला मर्कंटाईल बैंक उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

 

क्रांति सेना का बढ़ा कुनबा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना की नीतियों से प्रभावित होकर आज चरथावल क्षेत्र निवासी भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिलाध्यक्ष विकास राज ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ क्रांतिसेना में शामिल होने की घोषणा की, पार्टी के संस्थापकध्अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा व सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल बंटी ने पटका पहनाकर उन्हें क्रांतिसेना की सदस्यता दिलाई/
संस्थापक/अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने बताया की मुजफ्फरनगर मे मात्र एक कट्टर हिन्दूवादी क्रान्ति सेना ऐसा सगठनं है जो किसी भी राजनीति पार्टी का पिछलग्गु नहीं है जो जनहित के मुद्दों के लिए हमेशा खडी है , क्रान्ति सेना की नितियों से प्रभावित होकर दिन सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम जारी है।
सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी जिलाध्यक्ष आनन्दं प्रकाश गोयल ने कहा संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
महानगर अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा कि क्रान्ति सेना ने हमेशा हिन्दू वादी सोच को बढ़ावा देकर हिन्दू धर्म को मजबूत करने का कार्य किया है , समय समय पर हमारी पार्टी ने जनहित के मुद्दे महंगाई बैरोजगारी भृष्टाचार के खिलाफ भी आवाज उठाई है क्रान्ति सेना की नितियों से प्रभावित होकर चरथावल निवासी विकास राज जिलाध्यक्ष,भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओ ने आज भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति सगठनं को छोड़कर क्रान्ति सेना की सदस्यता ग्रहण की , जहां सभी नवनियुक्त सदस्यो का पटका पहनाकर स्वागत किया गया , शामिल होने वाले दीपचंद सैनी , श्रवण कश्यप , मोतीराम कश्यप , संदीप सैनी , भारत कश्यप , गुरूवचन कश्यप , परविन्द्र सैनी , धर्मनाथ महाजन , अजय , आदि क्रान्ति सेना पदाधिकारी जितेन्द्र गोस्वामी, ललित रोहेला, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, आलोक अग्रवाल, राजेन्द्र तायल , अजय सैनी चरथावल, अमित , उपस्थित रहे।

 

गैस लाइन का किया विरोधMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव भैसी के खेतों व गांव के पास खुदाई कर डाली जा रही गैस लाइन का गुरुवार को गाँव के ही भाकियू नेता मनीष चौधरी ने जबरदस्त विरोध किया।यहां भाकियू नेता मनीष चौधरी ने मौके पर पहुंच जेसीबी मशीन द्वारा की जा रही खुदाई को रुकवा दिया। खुदाई रुकवाए जाने की सूचना मिलने पर डायल ११२ भी पहूँची जहाँ पुलिस कर्मियों ने गैस लाइन डालने का विरोध कर रहे भाकियू नेता को समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक फिलहाल ग्रामीणों और पुलिस में तनातनी बनी हुई थी। मनीष चौधरी का कहना था कि अभी हाल ही में हुई एक घटना में एक पेड़ जड़े कमजोर होने की वजह से खतौली निवासी की एक चलती कार पर गिर गया था जिसमे एक महिला की मौत हो गयी थी । आरोप है है मानक के अनुरूप कर्मचारी काम नही कर रहे है। पहले भी उनके खेतों से गैस पाइपलाइन डाली जा चुकी है और अब दोबारा से गाव के खेतों के बीच पाइप लाइन दबाई जा रही है। जिससे पेड़ो के गिरने का खतरा बना हुआ है।
गेस पाइप लाइन डालने वाले कर्मचारियों का कहना था कि गैस लाइन जमीन में काफी नीचे दबाई जा रही है और एक बार लाइन डालने के बाद इसका कोई प्रभाव उनकी खेती पर नहीं पड़ेगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =