वैश्विक

Ukraine पर मिसाइल और रॉकेट अटैक में 8 लोगों की मौत, कीव में जोरदार विस्फोट

Russia-Ukraine War अब भीषण होती जा रही है. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर जोरदार हमला किया है. मिसाइल और रॉकेटों के हमले में कई घर ध्वस्त हो गये हैं. 

इस हमले में 8 लोग मारे गये हैं और 24 से ज्यादा घायल हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने 25 मिसाइलों से हमला कर कीब में भयंकर तबाही मचाई है. कीव के कई इलाकों में रूसी हमले से बहुत नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि क्रीमिया पुल पर हमले से बौखलाकर रूस ने हमला तेज कर दिया है.

: गौरतलब है कि रूस यूक्रेन युद्ध को अब 8 महीने पूरे हो गये हैं. इस बीच राजधानी कीव में रूस की ओर से बड़ा हमला नहीं हो रहा था. लेकिन सोमवार को रूस ने मिसाइलों से जोरदार हमला बोला है.

बताया जा रहा है एक के बाद कर 75 मिसाइलों और रॉकेटों के हमले के राजधानी कीव धुंआ-धुंआ हो गया है. कई इलाकों से विस्फोट की आवाजें सुनी गईं. यह रूस का अबतक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.

रूसी हमले से यूक्रेन का बुरा हाल है. हर तरफ तबाही ही तबाही नजर आ रही है. कीव में आपात सेवा की प्रवक्ता स्वितलाना वोदोलागा ने द एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए कहा कि रूसी हमलों में कई  लोग हताहत हुए हैं.

उन्होंने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि रूसी हमलों में कितनी तबाही मची है. रूसी मिसाइलों ने कीब  के बीचों-बीच स्थित कई जगहों को निशाना बनाया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =