समाचार
डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पहुंचे परिजनो ने युवक की मौत के मामले मे आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। ज्ञात हो कि बीते दिनो भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव छछरौली निवासी पंकज राठी नामक युवक की पित्त की थैली के आपरेशन के बाद मौत हो गई थी। आज दोपहर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे परिजनो व ग्रामीणो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि पंकज राठी अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। तथा बीते दिनो जानसठ रोड स्थित एक प्राईवेट अस्पताल मे उसका पित्त की थैली का आपरेशन हुआ था। जिसके पश्चात उक्त युवक की मौत हो गई थी।
मंत्री कपिल देव सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव ने नगर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और आवश्यक निर्देश दिये। वैश्विक महामारी कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण को रोकने की कडी में शहर विधानसभा सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर में रामपुरी रूडकी रोड, अहिल्याबाई चौक, जिला चिकित्सालय, नावल्टी चौक, रामलीला टिल्ला, प्रेमपुरी, जानसठ रोड, रजवाहा रोड, नई मंडी आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मौके पर लगे कूडे के ढेर और नगर पालिका की घोर लापरवाही को देखकर यहाँ की सफाई व्यवस्था पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए मंत्री कपिल देव ने प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय नगर मजिस्ट्रेट अतुल सिंह, एसडीएम अजय अम्बष्ट और अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी को बुलाकर फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने भोपा रोड पर श्री राम स्वीट्स से लेकर एनएच-५८ तक डिवाईडर के सौंदर्यकरण एवं रखरखाव के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर रामलीला टिल्ला से अजय सागर, अखिलेश शर्मा, सभासद नरेश खटीक, भूषण वर्मा, सभासद सचिन वर्मा, प्रेमपुरी से पूर्व सभासद योगेश मित्तल, सभासद अमित बोबी, रोहित जैन, एड. मनोज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, पड़ोसी की छत पर पड़ी मिली लाश
छपार। प्रेम प्रसंग मे युवक की हत्या की खबर से ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी राजन(२३) पुत्र स्व. विनोद का शव पड़ोस में ही ईश्वर पुत्र ओमपाल के घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जिसकी लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ईश्वर को हिरासत में ले लिया है, उसने पुलिस को बताया कि उन्हानें चोर समझकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने घर से बुलाकर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस घटना को प्रेम-प्रसंग का मान रही है। सीओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक राजन आरोपित के ट्रेक्टर-ट्राली पर चालक के रूप में कार्य करता था। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। जांच कर शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में तहरीर मिलने पर मुकदमा कायम कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस सेवा दल मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डा.प्रमोद पाण्डेय के निर्देशानुसार जिला शहर कांग्रेस सेवादल ने युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष मे कमला नेहरू वाटिका मेरठ रोड पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 100 पौधे जिनमें फूल,फल व अन्य वन सम्पत्तियो के पौधे शामिल हैं। रोपित किए गए। वृक्षारोपण मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बी.बी.गर्ग, विनोद धीमान शहर अध्यक्ष सेवादल,पूर्व मंत्री व उपाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी इं.अशोक अग्रवाल, मौ.फिरोज, मा.जफर हसन, बिजेन्द्र सिह, अरूण शर्मा आदि मौजू द रहे। इस दौरान कांग्रेसजनो ने चीन से झडप मे शहीद हुए भारतीय सैनिको को श्रृद्धाजलि अर्पित की।
फीस माफी की मांग
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सचिव रालोद रमानागर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज समाज का प्रत्येक वर्ग व प्रत्येक पार्टी फीस माफी की मांग कर रहे हैं लखनऊ में भी उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जा चुका है। वरिष्ठ रालोद नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रमा नागर ने ज्ञापन के माध्यम से जनहित में फीस माफी की मांग की है। रमानागर का कहना है कि वैश्विकव आपदा कोविड-19 के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है तथा कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है जिसके चलते रोजगार व आर्थिक तंगी की समस्या भी सामने आ रही है इन सभी कारणों के दृष्टिगत विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संस्थाओं द्वारा फीस माफी की मांग पर गम्भीरता से विचार किया जाना चाहिए।
वांछित को किया गिरफ्तार
भोपा। पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर विभिन्न मामलो मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ मे जुट गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत सीओ भोपा राममोहन शर्मा के निर्देशन मे इंस्पैक्टर भोपा संजीव कुमार ने मय फोर्स के क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बेलडा नहर के पुल से आरोपी पिंकल पुत्र कदारा उर्फ कदार निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना भोपा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि आरोपी पिंकल मु.अ.स.-72/20 धारा 147,148,307, 325, 323, 504,506 आईपीसी मे वांछित है।
आनलाइन प्रक्रिया संचालित
मुजफ्फरनगर। पिछडा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए चलाए जा रहे ओ लेवल और सी०सी०सी० कोर्स प्रशिक्षण योजना आनलाइन प्रक्रिया द्वारा संचालित है। इसके तहत केन्द्र सरकार की संस्था निलिट से मान्यता प्राप्त कार्यरत संस्था पिछडे वर्ग के युवक/युवतियों को ओ लेवल और सी०सी०सी० कोर्स के प्रशिक्षण दिलवाने के लिए आवेदन कर सकते है। वित्तीय वर्ष २०२०-२१ हेतु आनलाइन आवेदन की तिथि २० जून २०२० से २६ जून २०२० तक है। विभाग की वेबसाईट इंबांतकूमसिंतमण्नचण्दपबण्पद एवं वइबबवउचनजमतजतंपदपदहण् नचेकबण्हवअण्पद पर दिये गये लिंक के जरिये निर्धारित प्रारूप पर संस्था आनलाइन पंजीकरण कर सकते है। इसके लिए दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी वेबसाईट पर उपलब्ध है। आवेदन करने के बाद संस्था को उसकी प्रति डाउनलॉडकर हस्ताक्षर के साथ उसका प्रिंट आउट निदेशालय पिछडा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, लखनऊ/सम्बन्धित जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में निर्धारित तिथि के पूर्व जमा कराने के उपरान्त आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जायेगी। संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन अथवा हार्डकॉपी के साथ संलग्न अभिलेखों में यदि कोई सूचना/तथ्य त्रुटिपूर्ण/गलत/फर्जी पायी जाती ह, तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित संस्था का होगा। निदेशालय, पिछडा वर्ग कल्याण के पास ऐसे आवेदन निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात ऐसे आवेदनों पर पुनः विचार नही किया जायेगा। इस योजना की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मुजफ्फरनगर से प्राप्त की जा सकती है।
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया
तितावी। गांव बुडीना कला में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में कोरोना की जंग में कोरोना योद्धाओं के रुप में कार्य कर रहे चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों, पत्रकारों व सफाई कर्मी को पटका पहनाकर सम्मान पत्र देते हुए तुलसी का पौधा भेंट कर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की महामारी में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पत्रकार भी बड़े योद्धा है। ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारिता करना बड़े जोखिम का काम है। चीन के साथ सीमा पर फैले तनाव को लेकर राज्यमंत्री ने कहा कि भारत झुकेगा नही मुंह तोड़ जवाब देगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, मीडिया, सफाई कर्मी वास्तव में कोरोना की लड़ाई में कोरोना योद्धाओं के रूप में काम कर रहे है। कार्यक्रम में सरकारी व निजी चिकित्सक, पुलिस कर्मी, पत्रकार व सफाई कर्मियों को अतिथियों ने सम्मान पत्र, पटका व तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहिताश कुमार वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष डा. अनुज अग्रवाल, प्रदीप कौशिक, सलीम अहमद, दीपक राठी, भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा , संयोजक अंकित शर्मा, अशोक शर्मा, फेरू सिंह, आदेश शर्मा, लोकेंद्र, आनंद शर्मा, अंशुल त्यागी, सचिन प्रधान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में चीन के हमले में शहीद हुए २० भारतीय जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
नहीं हो रहा सोशल डिस्टेन्स का पालन 
रोहाना। बैंक में ग्रामीणों की भीड़ इस कदर लगी रही कि वहां न तो सोशल डिस्टेन्स का पालन हुआ और न ही कई लोगों ने मास्क पहना।
इलाहाबाद बैंक बहेड़ी ,रोहाना मिल में पुलिस चौकी के बराबर में स्थित है बैंको में जनधन के खातों में सरकार द्वारा वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग ग्रामीण खातों से पैसे निकालने के लिए बैंक खुलने से पहले ही बाहर भीड़ लग जाती है ग्रामीणों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान नही रखा जाता है और नही मास्क लगाया जाता है। बैंक के अधिकारी भी इस ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करते है छोटे कर्मचारियों के द्वारा धमकाया जाता लेकिन जिससे ग्रामीणों को बाहर धूप में की घण्टो तक खड़े रहना पड़ता। बैंक मैनेजर की घोर लापरवाही के कारण भीड़ नही टूट रही। बैंक के बाहर चौकी से एक पी आर डी का कर्मी बैंक के अंदर ऐसी में रहता है। भीड़ को देखकर कोई कर्मचारी नही ग्रामीणों की थर्मल स्किरिन ओर सेनेटाइजर भी नही कराई जाती है। भीड़ से कोरोना वायरस का खतरा रहता है।
नया हॉटस्पॉट एरिया घोषित
मुजफ्फरनगर। कल बच्चन सिंह कॉलोनी व शांति नगर में मिले कोरोना मरीज के बाद एसडीएम सदर दीपक कुमार द्वारा दोनों क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया गया और दोनों क्षेत्रों को सील कराया गया वही शांति नगर ओर बच्चन सिंह कलोनी को नया हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया गया मौके पर आला अधिकारी मौजूद रहे।
सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया
मोरना। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे कोरोना कोविड १९ महामारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चिकित्सा विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परम् योगिनी माता राज नन्देश्वरी ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में स्वास्थ्य विभाग का विशेष योगदान है। स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी व हमारे परिवार की रक्षा कर रहे हैं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करने से समाज मे सकारात्मक संदेश पहुंचेगा। कार्यक्रम के बाद चीन की सीमा पर शहीद हुए जवानों को २ मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर मोरना प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अर्जुन सिंह, डॉ अन्नु चौधरी, डॉ अनिल कौशिक, अजय सक्सेना, डॉ नसीब आलम, प्रवेश कुमार, संजीता रानी, नरेंद्र सिंह, दीपा रानी, पंकज रानी, यतेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मांगेराम आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहिताश्व कुमार वर्मा, संजय राठी, क़ाज़ी अमजद अली, गय्यूर मलिक, विपिन पंवार आदि पत्रकारों ने भी सम्बोधित कर कोरोना महामारी से बचने के उपाय सुझाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई।
प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने देश में किसानो के गन्ने का बकाया भुगतान कराने के लिए किसान हित में चीनी का न्यूनतम एक्स-मिल बिक्री मूल्य ३१०० रूपये प्रति कुंतल से बढ़ा कर ३५०० रूपये प्रति कुंतल करने के सम्बन्ध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारतीय किसान यूनियन सहित देश के किसानों की मांग पर वर्ष २०१८ में देश में पहली बार किसान हित में चीनी का न्यूनतम एक्स-मिल बिक्री मूल्य तय किया था। इस निर्णय से देश में चीनी के दाम में स्थिरता आ गई थी। तथा चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान में तेजी आई थी। यह किसान हित का एक अच्छा कदम था। भारतीय किसान यूनियन सहित देश के किसानों का कहना है कि देश में किसानों का गन्ना भुगतान अत्यधिक बकाया है, इसलिए चीनी का न्यूनतम एक्स-मिल बिक्री मूल्य कम ३१०० रूपये प्रति कुंतल से बढ़ा कर ३५०० रूपये प्रति कुंतल किया जाना चाहिए। ताकि किसानों को अतिशीघ्र उसका बकाया भुगतान मिल सके। चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य चीनी का एक्स मिल रेट होता है, जिस पर चीनी मिलें चीनी बेचती हैं या मिल से जिस कीमत पर चीनी बाहर निकलती है। विश्व बाजार में चीनी के दाम नीचे होने के कारण इसका असर घरेलू मंडियों में चीनी के भाव पर पड़ता है। यही कारण है कि गन्ना किसानों गन्ना का बेहतर मूल्य नहीं मिलता है। और न ही समय से भुगतान मिलता है। किसानों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार चीनी का न्यूनतम एक्स-मिल बिक्री मूल्य बढ़ने के लिए अतिशीघ्र कदम उठाएगी, जिससे किसानो को चीनी मिलों पर गन्ने का बकाया भुगतान मिल सके। अतः पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन का आपसे अनुरोध है कि किसानो को गन्ने का गन्ने का बकाया भुगतान कराने के लिए चीनी का न्यूनतम एक्स-मिल बिक्री मूल्य ३१०० रूपये प्रति कुंतल से बढ़ा कर कम से कम ३५०० रूपये प्रति कुंतल करने के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें। उन्होंने इसकी एक प्रति डॉ संजीव बालियान, केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली व सुरेश राणा, गन्ना मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ। माननीय गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश को भी दिया। इस दौरान पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन-सदस्य सलाहकार समिति सुभाष चौधरी, डॉ राजमोहन, राजेन्द्र पंवार एडवोकेट, कामरान हसनेन एडवोकेट, रजनीश सहरावत, विनीत बालियान, धर्मेन्द्र बालियान एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने आरोपी को दबौचा
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा व प्रभारी निरीक्षक भोपा के निर्देशन में थाना भोपा पर तैनात उ०नि० लेखराज सिंह, का०-१२४५ सचिन कुमार, का०-१८२० रवि कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोरना से अभियुक्त सोनू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सोनू पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम मोरना थाना भोपा मु०नगर बताया।
मुठभेड के दौरान शातिर गिरफ्तार
तितावी। थाना तितावी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान ०१ शातिर वांछित अभियुक्त को मुकुन्दपुर बिजली घर के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना बुढाना पर गौवध अधिनियम में वांछित था। अभियुक्त पर संगीन धाराओं में लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पूछताछ में वसीम उर्फ कन्नी पुत्र मीना निवासी मौहल्ला सफीपुर पट्टी थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर बताया जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर मोटरसाईकिल नम्बर अपठित बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त वसीम उर्फ कन्नी के विरुद्ध थाना तितावी पर ३०७ भादवि व आयुद्ध अधि० की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये है।
चार शातिर चोरों को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चार शातिर चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा शातिर चोर अभियुक्तगण को चैकिंग के दौरान कूकडा जौली रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कुलदीप पुत्र ब्रजपाल, अंकित पुत्र सटटू सिंह निवासी मुबारिकपुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर, सुमित पुत्र राजपाल निवासी कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर, मोहित पुत्र सुरजा निवासी कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर बताया जिसके कब्जे से ०२ मोटरसाईकिल होण्डा शाईन (थानाक्षेत्र नई मण्डी व गुडगांव से चोरी की गयी), ०२ मोबाईल फोन (थानाक्षेत्र नई मण्डी से चोरी किये हुए), ०२ गैस सिलेण्डर (थानाक्षेत्र नई मण्डी से चोरी किये हुए)। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ४२०,४१४ भादवि की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये है।

