वैश्विक

सेंकाकुस द्वीप पर जापान का नियंत्रण और मजबूत करने वाले बिल को मंजूरी

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में जबरन बदलाव की फिराक में लगे चीन को अब जापान ने घेर लिया है। लंबे समय से चीन पूर्वी चीन सागर में जिस द्वीप पर नजरें गड़ाए बैठा था जापान ने उस पर दावा और मजबूत कर लिया है। सोमवार को जापान के ओकीनावा में इशिगाकी सिटी काउंसिल ने सेंकाकुस द्वीप पर जापान का नियंत्रण और मजबूत करने वाले बिल को मंजूरी दे दी।

जापान और चीन के बीच पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर लंबे समय से विवाद है। जापान जहां इसे सेंकाकुस द्वीप कहता है, वहीं चीन दियाओयु द्वीप बताकर इस पर दावा करता है। जापान के मुताबिक उसका इस द्वीप पर 1972 से कब्जा है। इन द्वीपों को लेकर जापान और चीन कई बार आमने-सामने हो चुके हैं।

सोमवार को जापान की इशिगाकी सिटी काउंसिल ने इस द्वीप का प्रशासनिक दर्जा बदलने को मंजूरी दे दी। दरअसल, अप्रैल के बाद और पिछले कुछ हफ्तों में इस द्वीप के आसपास चीनी जहाजों की संख्या पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ गई थी।

जापान के इस कदम से बौखलाए चीन ने इसके लिए अमेरिका पर निशाना साधा है। चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, अमेरिका एशिया में शांति नहीं चाहता। हालांकि जापान के इस कदम के बावजूद चीन की संप्रभुता और दियाओयु द्वीप पर उसका अधिकार बना रहा है।

चीनी तटरक्षक बल अभी भी उस द्वीप पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिझियान ने कहा, जापान का यह कदम चीन की संप्रभुता के खिलाफ है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − fourteen =