समाचार
मुजफ्फरनगर में कोरोना से एक और मौत, सिविल लाइन का था निवासी, 8 को मिली अस्पताल से छुट्टी
मुजफ्फ्फरनगर। जिले में आज कोरोना से एक और मौत हो गयी है जबकि 8 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बताया कि आज 226 रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमे सभी नेगेटिव आई है जिससे कोई नया कोरोना मरीज तो नहीं बढ़ा है लेकिन कोरोना से एक की मौत भी हो गयी है।
उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण शहर के सिविल लाइन इलाकें में रेलवे स्टेशन के सामने गली के निवासी एक मरीज की मौत हो गयी है जिनकी कल ही संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि आज 8 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक भी हो गए है जिन्हें आज मैडिकल से छुट्टी दे दी गयी है।
मुजफ्फरनगर में एक महिला समेत दो लोगों ने भोपा नहर में कूदकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला समेत दो लोगों ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भोपा क्षेत्र में एक महिला ने गंग नहर में छलांग लगा ली। वृद्ध महिला के नहर में छलांग लगाने से पुलिस में हडकम्प मच गया। पुलिस ने नहर मे कूदी महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में नई मन्डी क्षेत्र के अलमासपुर गांव निवासी ब्रहम सिह जाटव(75) नामक बुजुर्ग व्यक्ति ने बीमारी से त्रस्त होकर सुबह करीब आठ बजे भोपा गंग नहर मे छलांग लगा दी। इस हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर संजीव कुमार पुलिस व गोता खोर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंग नहर मे कूदे बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश शुरू की। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे। बताया जाता है कि ब्रहमसिह जाटव पिछले काफी समय से कैंसर से पीडित है। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है।
डा. अजय कुमार बने शामली के नये जिला जज
मुजफ्फरनगर। हरियाणा निवासी न्यायाधीश डा. अजय कुमार जो अपर जिला जज के रूप में जनपद में परिवार न्यायालय और मोटर एक्सीडेंट क्लेम न्यायाधीकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहे। अब उनका प्रमोशन निकटवर्ती जनपद शामली के जिला जज के रूप में हो गया। इस उपलक्ष्य में जिला व सिविल बार द्वारा पृथक पृथक रूप से उनका विदाई समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार में नये अध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव सत्येंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राधेश्याम ने डा. अजय कुमार का भावभीना स्वागत किया। सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। जिनमें सुखदेव मित्तल, बालेश तायल, विजेंद्र मलिक, एल्डर कमैटी के अवध बिहारी लाल गुप्ता, विजय गोयल, आंचल अग्रवाल आदि के नाम उल्लेखनीय है। बाद में अपने संबोधन में शामली के जिला जज बनने जा रहे डा. अजय कुमार ने कहा कि वे स्वंय न्यायिक सेवा में आने से पूर्व सिविल के ही वकील रहे है और उन्हे सिविल के कानूनों की गहराई से जानकारी है। यही कारण है कि उनके फैसलों में विधि व्यवस्था के दिशा निर्देशों का उल्लेख मिलता है। उन्होंने सिविल बार संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कोविड संक्रमण के बाद जब भी कभी सिविल बार के कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जायेगा तो वे पूरा पूरा समय देकर उसमे शामिल अवश्य होंगे।
फीस माफी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। फीस माफी की मांग को लेकर अभिभावको ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन डीआईओएस को सौपा।
कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर ऑल स्कूल पेरेन्टस एसोसिएशन के बैनरतले एकत्रित अभिभावको ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमे बताया गया कि कोविड-19 लॉक डाउन अवधि में हम मध्यमवर्गीय अभिभावक ने अपने घर खर्च चलाने के लिए बडी कठिनाई का सामना पड रहा है। इसमे प्राईवेट नौकरी/छोटे व्यापारी के हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए। ऐसे कठिन समय मे हम अपने घर का खर्च बडी मुश्किल से चला पा रहे हैं। क्योंकि ना तो वे गरीब की तरह से मांग सकते हैं और ना ही उनके पास अमीरो की तरह पैसा है। और उनके बच्चो के स्कूलो से लगातार फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट मे भी फीस माफी के सम्बन्ध मे पीआईएल दायर हो चुकी है। जिसका आदेश पूरे देश पर लागू होगा।
अभिभावको का आरोप है कि स्कूल संचालक बच्चो के नाम काटने व टी.वी.कटवाने के लिए मैसेज/व्हाटसअप पर लैटर व ऑडियो क्लिप भेज रहे हैं।
अभिभावको ने जिला प्रशासन से इस और गंभीरता से विचार करने की मांग की है। इस दौरान ऑल स्कूल पेरेन्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष उमंग वत्स, सचिव पंकज तयागी, श्रवन सोम, अनुष्का गुप्ता, डा.मुकेश गुप्ता, चारू माहेश्वरी, कमल गुप्ता, उपेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आत्म हत्या के इरादे से भोपा गंगनहर मे छलांग लगा दी
भोपा। आत्महत्या के इरादे से गंग नहर मे कूदी वृद्ध महिला व एक बुजुर्ग व्यक्ति के नहर मे छलांग लगाने से पुलिस मे हडकम्प मच गया। पुलिस ने नहर मे कूदी महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस व गोताखोर टीम नहर मे डूबे बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश मे जुटी।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणो के चलते आत्म हत्या के इरादे से भोपा गंगनहर मे छलांग लगा दी। महिला द्वारा नहर मे छलांग लगाने से नहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओ को नहला रहे ग्रामणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। महिला द्वारा गंगनहर मे छलांग लगाने की सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर भोपा संजीव कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस व गोताखोर टीम ने काफी मशक्कत कर गंगनहर मे डूबी महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वरा मौके पर मौजूद भीड की मदद से जब मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतका की पहचान कस्बा भोकरहेडी निवासी प्रेमो पत्नि सेवा के रूप मे हुई। इस दुखद हादसे से मृतका के परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छा गया।
वहीं एक अन्य हादसे मे थाना नई मन्डी के निकटवर्ती गांव अलमासपुर निवासी करीब 75 वर्षीय ब्रहम सिह जाटव नामक बुजुर्ग व्यक्ति ने बीमारी से त्रस्त होकर आज सुबह करीब आठ बजे भोपा गंग नहर मे छलांग लगा दी। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मय फोर्स के मौके पर पहुंचे इंस्पैक्टर संजीव कुमार ने पुलिस व गोता खोर टीम की मदद से गंग नहर मे कूदे बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश शुरू की। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे। बताया जाता है कि ब्रहमसिह जाटव पिछले काफी समय से कैंसर से पीडित है। जिस कारण उसने यह कदम उठाया है।
छानबीन कराकर उचित कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के गांव शौरो निवासी युवक शिवचरण पुत्र स्व.राजकुमार ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे बताया कि 10 वह अप्रैल 2014 के लोक सभा चुनाव मे बसपा उम्मीदवार का मतदाता अभिकर्ता था। मतदान के समय मदतान स्थल चौपाल पटटी हर्सा ग्राम सौरम मे मतदान स्थल पर प्रार्थी के गांव के कपिल पुत्र सतीश, सुशील पुत्र नत्थू से उसकी कहासुनी हो गई थी। मतदान समाप्त होने के बाद प्रार्थी शिव चरण का आरोप है कि उपरोक्त कपिल व सुशील उसके घर पर चढ आए और उसे के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनके साथ एक और अज्ञात व्यक्ति था। इस हत्या काण्ज्ञ का मुकदमा मुजफ्फरनगर न्यायालय मे चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के कारण उपरोक्त कपिल व गांव के फरमान पुत्र याकूब ने षडयंत्र गांव की एक महिला को अपने नाजायज प्रभाव मे लेकर और प्रलोभन देकर एक जौलाई 2020 दिन मे दुष्कर्म की झूठी घटना बनाकर उसके भाई बलराम उर्फ टिंकू के खिलाफ थाना शाहपुर मे तहरीर दे दी। जबकि उसका भाई दिल्ली मे प्राईवेट नौकरी करता है। आरोपीगण उस पर दबाव बनाकर मुकदमा वापिस लेने की बात कर रहे हैं। पीडित व्यक्ति ने इस सम्बन्ध मे छानबीन कराकर उचित कार्यवाही की मांग की।
जिलाध्यक्षों का एक सम्मेलन आयोजित किया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने रूड़की रोड स्थित अपने कार्यालय पर जिलाध्यक्षों का एक सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें अनेक जिलों के एवं प्रदेशों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने मिन्कल राजपूत को मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष के अलावा प्रदेश सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया। उन्होंने बताया कि मिन्कल राजपूत क्रिकेट की दुनिया में मशहूर खिलाड़ी रहे है और हिंदूत्व के लिए कार्य करते रहे है। इस अवसर पर वरिष्ठ हिंदू नेता सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि आज भारत और चीन के बीच जो कुछ हो रहा है या पाकिस्तान से परोक्ष युद्ध लड़ना पड रहा है इसके लिए पूरी तरह कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। आज भी कांग्रेस के नेता दोनों पडौसी मुल्कों का गुणगान कर रहे है। जो निंदनीय है। उन्होंने सभी देशवासियों से एकजुट होकर अपनी सेना का मनोबल बढ़ाने, स्वंदेशी सामान को अपनाने और चाइनीज सामान का बहिष्कार करने की अपील की। इस अवसर पर संजीव राणा, अजय शर्मा, ठा. लाला, सुरेंद्र मित्तल, साक्षी वर्मा, श्रेया सिंह, अनिल, सचिन, सविता, विनोद शर्मा, अरूण वर्मा, सोना सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने नये पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और पार्टी के पद चिन्हों पर चलने का आग्रह किया।
बिजली की बढाई जारही कीमतो को तुरंत वापिस लिया जाए
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अम्बावत ने पैट्रोलिम पदार्थो की बढी कीमतों, बिजली की बढाई जारही कीमतो को तुरंत वापिस लिया जाए। बकाया गन्ना भुगतान मीलो से तुरंत कराने आदि विभिन्न जनसमस्याओ के सम्बन्ध मे प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा।
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष मौ.शाह आलम के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित भाकियू पदाधिकारियो ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन मे मांग की कि डीजल पैट्रोल की बढी हुई दारो को तुरंत वापिस किया जाए। बिजली की बढी कीमतो को जनहित मे तुरंत वापिस लिया जाए। बकाया गन्ना भुगतान मीलो से तुरंत कराया जाए। ताकि किसान की आर्थिक स्थिती मे सुधार हो सके। समपूर्ण भारत मे वृद्धा पेंशन 5000 रूपये प्रतिमाह दी जाए। सम्पूर्ण भारत मे बैंको से गए लोन का ब्याज लॉकडाउन के चलते छह माह का माफ किया जाए। सम्पूर्ण भारत मे लॉक डाउन के चलते बिजली का बिल छह माह तक माफ किया जाए तथा सम्पूर्ण भारत मे 6 माह की स्कूल फीस माफ की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शाह ऑलम व पदाधिकारियो ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार को ज्ञापन सौपा।
श्रमिकों को मास्क वितरण किया
मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे नें मुजफ्फरनगर के मिमलाना में, नदी किनारे मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे श्रमिकों को मास्क वितरण किया, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे नें नदी किनारे वृक्षारोपण भी किया और मनरेगा योजना अंतर्गत ३२ श्रमिकों द्वारा नदी के किनारे किए जा रहे मेढबंदी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
पौधारोपण कार्यक्रम मे पहुंचे केन्द्रीय मंत्री 
मुजफ्फरनगर। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं पेड पौधो से एक और जहां वातावरण शुद्ध होता है। वहीं दूसरी और पेड-पौधो से ईंधन व औषधियां आदि बनती है। अतः अधिक से पौधारोपण किया जाना चाहिए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौ.छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर के परिक्रमा मार्ग स्थित कृषि फार्म पर स्थित भूमि स्थल को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदर्श वृक्षारोपण स्थल चयनित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम मे पहुंचे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने पौधारोपण के पश्चात उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि समय समय पर सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओ/संगठनो द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होता रहना चाहिए। ताकि समाज के अन्य लोग भी पौधारोपण के लिए प्रभावित हो सके। इस अवसर पर राज्यमंत्री विजय कश्यप, बुढाना विधायक उमेश मलिक तथा डीएम सेल्वा कुमारी जे आदि मौजूद रहे। चौधरी छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य डा.नरेश कुमार ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
शहीद होने वाले पुलिस वालो को श्रृद्धाजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। सपाईयो द्वारा कानपुर मे पुलिस पर हमले मे शहीद होने वाले पुलिस वालो को श्रृद्धाजलि अर्पित की। महानगर समाजवादी पार्टी के महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड. ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया गया कि सपा द्वारा आज नई मन्डी स्थित कोक्षाध्यक्ष सभासद विकल्प जैन के आवास पर श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी ने की तथा संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। श्रृद्धाजलि सभा मे कानपुर मु पुलिस पर हमले मे शहीद हुए पुलिसकर्मियो को आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का पाठ किया गया। इस दौरान सपा नेता अलीम सिददकी, शलभ गुप्ता एड.,सभासद विकल्प जैन, पूर्व सभासद दीपक गोयल, जनार्दन विश्वकर्मा, संजीव चौधरी, महमूद आलम, विवेक तायल आदि मौजूद रहे।
कई वांछितों को गिरफ्तार कर लिया।
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 भूपेन्द्र शर्मा द्वारा पोक्सो अधि0 में वॉछित अभियुक्त सूरज पुत्र गोपी निवासी मलिरा थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फनगर को संगम होटल के सामने से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नीरज यादव मय म0का0 1606 रीनू द्वारा वॉछित अभियुक्ता मुसकुराना उर्फ मुस्कान पत्नी सावेज निवासी सिकन्दरपुर थाना भैसवाल जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड हाल पता बाबू मेम्बर का किराये का मकान मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फनगर को तहसील सदर के पास से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त शिवम् पुत्र नरेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम कान्हाहेडी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फनगर ग्राम बिरालसी से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 नौरंगी लाल शर्मा द्वाराआई0टी0 एक्ट में वॉछित अभियुक्त जुगनू पुत्र राजेन्द्र निवासी वार्ड न0-26 मौहल्ला काशी थाना परतापुर जनपद मेरठ को गगोल रोड परतापुर मेरठ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अभियोग से सम्बन्धित 01 मोबाईल फोन ओपो ए0-3एस0 बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम भौकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फनगर कस्बा भौकरहेडी से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर मुकदमे के वादी द्वारा वॉछित अभियुक्त बबलू पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम बिरालसी थानाउ चरथावल जनपद मुजफ्फनगर अभियुक्त के मसकन से पकडकर थाना बुढाना लाया गया।
अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित दबोच लिया। थाना छपार पर उ0नि0 बिजेन्द्र शर्मा द्वारा अभियुक्त मुकेश राठी पुत्र धनत्तर सिंह निवासी सिम्भालकी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम खामपुर कोलाहेडी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर नाजायज शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 संजय राणा द्वारा अभियुक्त हरिओम पुत्र पाला निवासी ग्ररम मलकपुरा खेंडा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को जगंल ग्राम अलमावाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 40 लीटर अपमिश्रित नाजायज शराब व 1.5 किलोग्राम यूरिया बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर उ0नि0 जयवीर सिंहद्वारा अभियुक्त जावेद पुत्र इदली निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 बीयर बरामद की गयी।
दो को चाकू सहित दबोच लिया
खतौली। अलग अलग स्थानों से दो को चाकू सहित दबोच लिया। उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त रियासत पुत्र अलीमुद्ीन निवासी मौहम्मद शेखपुरा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अलकनन्दा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बररामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त याकूब पुत्र वसीर निवासी ग्राम रियावली थानाप रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
सेनेटराइज किया गया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा को आवासीय भवन-तहसील खतौली, प्रशासनिक भवन-तहसील खतौली, कृषि उत्पादन मंडी समिति-तहसील खतौली एवं अन्य सरकारी/गैर सरकारी भवनों/ स्थानों(जनपद मुजफ्फरनगर) को सेनेटराइज किया गया। सैनिटाइजेशन का यह कार्य शहर व देहात क्षेत्र ,समस्त टाउन एरिया, एवं तहसीलों में निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।
एटीएम फोर्ड गिरोह के दो सदस्यों को 27 एटीएम कार्ड फ्राड की गयी हजारों की नकदी, शस्त्रों व बाइक के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने एटीएम फोर्ड गिरोह के दो सदस्यों को 27 एटीएम कार्ड फ्राड की गयी हजारों की नकदी, शस्त्रों व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया।
एसएसपी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज विकास भवन स्थित पीएनबी के एटीएम के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 27 एटीएम कार्ड, 21 हजार रूपये की नकदी, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। एसएसपीने बताया कि पकडे गये बदमाश अनुज कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी लहवौली थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार, नीटू पुत्र नरेश निवासी बुड्ढाखेडा थाना चरथावल है। उनका तीसरा साथी पप्पू उर्फ प्रवेश पुत्र चतरू निवासी महटौली देवबंद मौके से फरार हो गयां एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में सक्रिय है। गिरोह के सदस्य एटीएम के आसपास सक्रिय रहते है और पैसे निकालने आने वाले वृद्ध महिला या अकेले व्यक्ति को देखकर एटीएम मशीन का बटन पहले ही दबा देते है जिससे एटीएम से नकदी नहीं निकलती है। इसके बाद मदद के नाम यह लोग पैसे निकालने आने वाले व्यक्ति का पासवर्ड मालूम कर लेते है और झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लेते है इस प्रकार यह गिरोह अब तक लाखों रूपये का फ्राड कर चुका है। एटीएम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण यह लोग बडे मॉल और पैट्रोल पम्पों पर कार्ड को इस्तेमाल कर रकम निकाल लेते है। पुलिस ने पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार आरेपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पेड़ लगाने की शुरुआत की
मुजफ्फरनगर। पार्टी द्वारा चल रहे वन महोत्सव के अंतर्गत केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने मुजफ्फरनगर बुढाना बड़ोत मार्ग से पेड़ लगाने की शुरुआत की। आज १६०० पेड़ मुजफ्फरनगर बायपास से शाहपुर तक लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम ५ जुलाई तक चलेगा। इसके अंतर्गत मुजफ्फरनगर से बड़ौत तक केंद्र राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विवेक बालियान, जिला पंचायत सदस्य अमित राठी एवं सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों के टर्नआउट, ड्रिल आदि को चैक किया गया तथा परेड में मौजूद पी०आर०वी० व अधिकारी/कर्मचारीगण को डियुटी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
परेड की समाप्ति के उपरान्त पुलिस लाईन में स्थित मैस, कैन्टीन, बैरक, शस्त्रागार, क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, कार्यालय, स्नानघर व आवास आदि का निरीक्षण किया गया। तथा सभी को साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।
सुभाषनगर को सैनैटाइज कराया
मुजफ्फरनगर।सरवट क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्रीभगवान शर्मा ने मौहल्ला सुभाषनगर को सैनैटाइज कराया। जानकार के अनुसार सरवट क्षेत्र के मौहल्ला सुभाषनगर में प्रधानपति श्रीभगवान शर्मा ने सैनैटाइदज कराया। इस अवसर पर लेखपाल अनिल कुमार, अंकित शर्मा, सुरेश शर्मा, सोहनवीर, ठाकुर रमेश, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास किया
रोहाना। आईपीएल चीनी मिल द्वारा शमसान घाट पर निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास किया।
चीनी मिल के पास रेलवे लाइन के बराबर में ग्राम बहेड़ी, बेगमपुर के शमसान घाट है ग्रामवासियों द्वारा मिल प्रशासन से टिन सेड ,ओर बैठने के लिए निर्माण कराये जाने की मांग की गई थी।जिसके लिए ग्रामीणों के प्रस्ताव पर आईपीएल के एमडी द्वारा मिल प्रशासन को स्वीकृति दी गयी थी।जिसके लिए ग्राम पंचायत बहेड़ी में मिल द्वारा निर्माण कार्य कराये जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया।जिस पर मिल के द्वारा निर्माण कार्य मे कुछ लोगो द्वारा विरोध कर कार्य रुकवा दिया।जिसके लिये बहेड़ी के योगेश त्यागी, अनिल त्यागी, प्रवेश त्यागी,अनुज त्यागी रविकांत,मांगेराम आदि ने जिला धिकारी को मिल कर विरोध करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एक ज्ञापन भी दिया।
मिल के प्रधान प्रबन्धक लोकेश कुमार,बहेड़ी प्रधान पति चन्द्र शेखर चेयरमेन ने बतायाकि शमसान घाट पर ग्रामीणों की सहायता के लिये तीन सेड का निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा।

