Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डा. अजय कुमार बने शामली के नये जिला जज

मुजफ्फरनगर। हरियाणा निवासी न्यायाधीश डा. अजय कुमार जो अपर जिला जज के रूप में जनपद में परिवार न्यायालय और मोटर एक्सीडेंट क्लेम न्यायाधीकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहे।

अब उनका प्रमोशन निकटवर्ती जनपद शामली के जिला जज के रूप में हो गया। इस उपलक्ष्य में जिला व सिविल बार द्वारा पृथक पृथक रूप से उनका विदाई समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया।

सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार में नये अध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव सत्येंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राधेश्याम ने डा. अजय कुमार का भावभीना स्वागत किया। सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

जिनमें सुखदेव मित्तल, बालेश तायल, विजेंद्र मलिक, एल्डर कमैटी के अवध बिहारी लाल गुप्ता, विजय गोयल, आंचल अग्रवाल आदि के नाम उल्लेखनीय है।

बाद में अपने संबोधन में शामली के जिला जज बनने जा रहे डा. अजय कुमार ने कहा कि वे स्वंय न्यायिक सेवा में आने से पूर्व सिविल के ही वकील रहे है और उन्हे सिविल के कानूनों की गहराई से जानकारी है।

यही कारण है कि उनके फैसलों में विधि व्यवस्था के दिशा निर्देशों का उल्लेख मिलता है। उन्होंने सिविल बार संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कोविड संक्रमण के बाद जब भी कभी सिविल बार के कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जायेगा तो वे पूरा पूरा समय देकर उसमे शामिल अवश्य होंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 5 =