समाचार
डोडा पाउडर के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त फरीद पठान पुत्र फिदा हुसैन नि0 रहमतनगर गहराबाग खालापार थाना को0नगर मु0नगर को प्रेमपुरी मोड के पास गली नं0 10 से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 50 किग्रा डोडा पाउडर बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर में 8 कोरोना संक्रमित और मिले, शहर में भी तीन नए पॉजिटिव, एक पुलिसकर्मी भी शामिल
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 8 नए मरीज मिलने से कोहराम मच गया है। इनमें 1 मरीज बिजनौर, 1 बुढ़ाना, 1 मंसूरपुर, 2 मीरांपुर, 1 सरकुलर रोड तथा 2 तिरूपति होम जानसठ रोड के बताये जा रहे है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है।श्जानकारी के अनुसार जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 43 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 1 मरीज बिजनौर, 1 बुढ़ाना, 1 मंसूरपुर, 2 मीरांपुर, 1 सरकुलर रोड तथा 2 तिरूपति होम जानसठ रोड के बताये जा रहे है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी सरकुलर रोड से एक पाजिटीव मिला था जिसके बाद वहां हाटस्पाट बनाकर सील कर दिया गया था आज दोबारा एक पाजिटीव मिलने से सरकुलर रोड के नागरिकों में भी हलचल मची हुई है।
कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग जगह से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना रामराज पर व0उ0नि0 नीरज सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त सेठी पुत्र अमरपाल नि0 हासमपुर थाना रामराज मु0नगर को माडर्न इण्टर कालेज तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना व0उ0नि0 नीरज सिंह द्वारा की जा रही है। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर उ0नि0 प्रताप सिंह द्वारावॉछित अभियुक्त आरिफ पुत्र फारूक नि0 ग्राम नंगला थाना रतनपुरी मु0नगर को कल्याणपुर बस अडडे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय द्वारा पाक्सों अधि0 में वॉछित अभियुक्त भक्ति भूषण गोविन्द महाराज उर्फ मुकुन्ददास पुत्र स्वामी भक्ति बल्लभ तीर्थ नि0 गोडिया मठ शुक्रताल भोपा मु0नगर, कृष्ण मोहन दास उर्फ छितिपावन पुत्र भक्ति भूषण गोविन्द नि0 उपरोक्त को भौकरहेडी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने किया मुजफ्फरनगर का भ्रमण
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा घोषित दो दिनों के लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन जी जान से जुटा रहा। पुलिस ने जहां विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाकर अकारण ही सड़कों पर उतरे लोगो ंको घर वापस लौटा दिया वहीं एडीजी जोन ने भी जोन के सभी जनपदों का भ्रमण कर लाकडाउन को लेकर की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गौरतलब है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए वायरस की चैन तोडने के उद्देश्य से शासन ने पूरे प्रदेश में दो दिनों का सम्पूर्ण लाकडाउन घोषित किया है। लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए है। आवश्यक सेवाओं को छोडकर सभी चीजों पर लाकडाउन के अंतर्गत प्रतिबंध है। आज सवेरे से ही जनपद पुलिस सड़कों पर चैकिंग करने लगी और अकारण ही घरों से बेवजह निकले लोगों को वापस लौटा दिया। पुलिस ने सवेरे कुछ स्थानों पर खडे हुए ठेली वालों को भी उनके घरों की ओर लौटा दिया। एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने भी जनपद में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और भ्रमण कर लाकडाउन के लिए की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर रवाना हो गये।
नोडल प्रभारी व कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की बैठक
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में आज नोडल प्रभारी व कमिश्नर मेरठ मंडल अनीता सी मेश्राम द्वारा कोविड-१९ को लेकर दूसरे दिन मुजफ्फरनगर के सीएमओ, सीएमएस, सीएचसी, पीएचसी संबंधित सभी अधिकारियों की मीटिंग ली जा रही है, सभी जानकारियों का पूरा डाटा नोडल प्रभारी द्वारा चिकित्सा विभाग द्वारा लिया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रसासन अमित कुमार, एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार, सीएमओ, सीएमएस, सम्बंधित एसडीएम, नगरपालिका ईओ, पीएचसी प्रभारी, सीएचसी प्रभारी व कोविड १९ विभाग के सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
लॉकडाउन में सडकों पर छाया रहा सन्नाटा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फैलने से मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जिसे लेकर शुक्रवार रात से दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। शनिवार को पहले दिन सुबह से ही लॉकडाउन की तरह पुलिस की सख्ती दिखाई दी। सोमवार की सुबह तक करीब ५५ घंटे सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्देश जारी किया। जिसका कड़ाई से पालन करने के लिए सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस की मुस्तैदी के कारण जनपद सहित नगर की सभी सडकें सूनी नजर आई। बता दें कि प्रदेश में कारोना वायरस संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए अचानक ही नौ जुलाई को राज्य सरकार की ओर से १० जुलाई की रात्रि १० बजे से १३ जुलाई की सुबह ५ बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा कर दी गयी। इससे लोगों में हलचल मच गयी। राज्य के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से जारी इन आदेशों में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्ती के साथ लॉक डाउन का पालन कराने के लिए दिशा निर्देश दिये गये थे। इसी को लेकर बीती रात से ही डीएम सेल्वा कुमारी जे. और एसएसपी अभिषेक यादव फोर्स को अलर्ट करने के लिए सड़कों पर उतरे नजर आये। रात्रि में लॉक डाउन के लिए फोर्स की ड्यूटी चौक की और पुलिस कर्मियों को किसी भी सूरत में लॉक डाउन का उल्लंघन नहीं करने देने की हिदायत दी। आज सवेरे से भी एसएसपी शहर से गांव देहात तक पुलिस कर्मियों को मुस्तैद करने में जुटे नजर आये। उन्होंने एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल के जनपद में आने पर उनके साथ फोर्स लेकर शहर के मुख्य चौराहों के साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में भ्रमण किया।
दो पक्ष आपस मे भिडे
मंसूरपुर। नाली विवाद मे एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस मे भिड गए। मामूली से विवाद मे आपसी मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ की। जानकारी के अनुसार गांव मंसूरपुर मे आज सुबह नाली विवाद के चलते एक ही समुदाये के दो पक्षो के बीच आपसी कहासुनी हो गई। जो विवाद बढने पर मारपीट मे तब्दील हो गई। झगडे की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो से मामले की पूछताछ शुरू की। पुलिस ने इस दौरान कुछ लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया तथा मामला शान्त करा दिया।
बैठक मे राज्यमंत्री के योगदान को सराहा
मुजफ्फरनगर। श्री नामदेव समाज द्वारा राज्यमंत्री कपिलदेव द्वारा अपने पिता की रसम पगडीह मे होने वाली खर्च राशि मुख्यमंत्री कोष मे देने पर राज्यमंत्री के इस सराहनीय कदम को सर्व समाज के लिए एक नई मिसाल बताया। श्री नामदेव समाज संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल नामदेव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि बीती देर शाम श्री नामदेव समाज की एक बैठक का आयोजन न्यू एसडी मार्केट मे उनके प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। जिसमे कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता का देहांत हो गया था। उनकी रस्म पगडी बऐ ही सादगी पूर्ण तरीके से राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा विधि विद्यान से सम्पन्न कराई गई। उनके द्वारा ऐसा कार्य किया गया जिससे समाज में एक जागरूकता का संदेश गया है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने पिता की रस्म पगडी मे खर्च होने वाली राशि खर्च ना करके कोरोना जैसी महामारी के समय मुख्यमंत्री राहत कोष मे दान दी है। उनके इस अतुलनीय कार्य करने से एक नई मिसाल कायम हुई है। नामदेव समाज उनकी इस समर्पण भावना को दिल से नमन करता है और सभी लोगो से अपील करता है कि िजिस प्राकर जरूतरमंदो के लिए राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल आगे आए हैं उसी प्रकार सभी लोगो को आगे आकर यह कार्य करना चाहिए। इसकार्य की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की इस समर्पण भावना को सराहा है। बैठक मे दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनिल नामदेव, मन्नूलाल नामदेव, गोपाल सिह, प्रमोद चाट वाले, प्रमोद केबिल वाले,समाजसेवी अमरदीप वर्मा, अंकित नामदेव, देवव्रत नामा, योगेश, संजय, संदीप गारमेंन्टस वाले, मनोज कोरियर वाले आदि नामदेव समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।
डीएम व एसएसपी ने शहर की सडकों पर घूमकर प्रमुख चौराहों जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार से ५५ घंटे का लॉकडाउन शुरु हो चुका है। डीएम सेल्वा कुमारी जे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बीती रात शहर की सडकों पर घूमकर प्रमुख चौराहों पर पुलिस डयूटी चेक की तथा दिशा निर्देश दिए। कोविड-१९ एवं संचारी रोगों के संक्रमण की रोकथाम के लिए रात्रि से लागू ५५ घंटे सामान्य गतिविधियों पर पूर्णतया प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने को डीएम और एसएसपी काफिले के साथ सड़क पर निकले। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी को चेक किया और उन्हें दिशा निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव शुक्रवार की रात १० बजे से सोमवार १३ जुलाई की प्रातः ५ बजे तक कोविड-१९ एवं संचारी रोगों के संक्रमण की रोकथाम हेतु लागू सामान्य गतिविधियों पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग एवं सख्ती के साथ लागू कराने हेतु नगर क्षेत्र में भ्रमण पर निकले। उन्होंने नगर के मुख्य चौराहों-प्रकाश चौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक एवं शिव चौक पर लगी पुलिस में अधिकारियों की डयूटी को चेक किया तथा सभी को सतर्कता पूर्वक डयूटी करने को निर्देशित किया। एसएसपी ने शिव चौक पर शहर की सभी डायल ११२ गाड़ियों को एकत्र कर पुलिस कर्मियों को लगातार भ्रमण कर अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
दो शातिर अपराधियों को तमंचे व कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को तमंचे व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली थाने पर तैनात एसआई राधेश्याम यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हे दो संदिग्ध युवक दिखाई दिये। दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी खतौली थाने के टाप-10 अपराधी गौरा उर्फ गौरव पुत्र ओमप्रकाश निवासी मौहल्ला देवीदास व मयूर उर्फ सोनू पुत्र विनोद निवासी मौहल्ला देवीदास है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनां को जेल भेज दिया।
तमंचा व कारतूस के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 सुरेन्द्र राव द्वारा अभियुक्त सुल्तान पुत्र अल्लावक्स नि0 ग्राम महलकी थाना जानसठ मु0नगर हाल नि0 मौ0 सददीकनगर कस्बा व थाना खतौली मु0नगर, कददूस उर्फ पप्पू पुत्र यासीन नि0 आलियारपुर थाना मन्सूरपुर मु0नगर को कुटेसरा नहर पुल से घिस्सूखेडा की तरफ नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 तमंचा मय 03 जिन्दा कारतूस 02 खोखा कारतूस 315 बोर व मो0सा0 बिना नम्बर रंग काला स्पलेण्डर प्लस बरामद किया गया।
26 पव्वे के साथ किया गिरफ्तार
शाहपुर। थाना शाहपुर पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त शाहनवाज पुत्र शरीफ नि0 ग्राम हरसौली थाना शाहपुर मु0नगर को रजवाहे की पुलिया हरसौली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 26 पव्वे क्रेजी रोमियां देशी शराब पंजाब मार्का बरामद किया गया।
जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। एक युवती ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खालापार निवासी 18 वर्षीय रोशन पुत्री नवाब ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगो के खिलाफ चलाया अभियान
चरथावल। थाना अध्यक्ष सूबे सिंह ने लॉकडाउन तोड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए अभियान चलाया। चेकिंग में दर्जनों वाहनों के काटे गए चालान बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चरथावल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वाहनों के कांटे चालान। चरथावल थाना क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारियों ने भी लॉकडाउन तोड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चलाया वाहन चेकिंग अभियान बिना मास्क लगाएं घूम रहे व्यक्ति के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई।
चैकिंग अभियान चलाकर लॉक डाउन का पालन कराया
रोहाना। कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहा है जिसे पुलिस ने सख्ती के साथ हाइवे ओर कस्बे पर लागू कराया। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा प्रशासन को तेजी से बढ़रहे कोरोना वायरस संक्रमन को रोकने के लिये दों दिन का लॉक डाउन लगाने के निर्देश किया था। प्रशासन द्वारा आदेश का पालन करते हुये रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने चैकिंग अभियान चलाकर लॉक डाउन का पालन कराया और कस्बे के बाजार पूर्ण रूप से बाजार बंद रहे है और हाईवे ५९ टोल प्लाजा पर भी सुनसान नजर आया। जिससे आवश्यक वस्तु वाहनों को छोड़कर आवागमन बन्द रहा। बाजार में डॉकटर, मेडिकल स्टोर ही खुले हुये मिले। रोहना चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने सभी से अपील की अपने घरों में ही रहे लॉकडाउन का पालन करें लॉक डाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
नगरपालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे वृहद स्तर पर सफाई व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के बढते प्रभाव एवं बारिश के मौसम के मददेनजर नगरपालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे वृहद स्तर पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराई जा रही है। ताकि बरसात के मौसम मे संक्रमण से बचा जा सके। संचारी रोग से बचाव के लिए भी उचित सफाई व्यवस्था बेहद जरूरी है। वैश्विक संकट कोरोना वायरस के प्रभाव व नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत तथा बरसात के मौसम को ध्यान मे रखते हुए पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजु अग्रवाल के निर्देशो के चलते नगर के विभिन्न क्षेत्रो/वार्ड मे सफाई अभियान चलाया गया है। नाले-नालियो की सफाई का कार्य भी जारी है। इसी संदर्भ मे आज नगरपालिका के सफाईकर्मियो ने शहर के वार्ड 16 रूडकी रोड पर सुबह की पाली मे पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुभाष चन्द्र शर्मा के आवास से कुष्ठ आश्रम तक दोनो और डिवाइडरो की सफाई करायी। इसी प्रकार वार्ड 28 मे भी मै.आर.के. मेडिकल स्टोर के साइड से पूर्व सभासद अशोक वर्मा के मकान तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर के वार्ड 46,47 व 48 मे भी विशेष सफाई अभियान चलाया है।
कम से कम दो गज की दूरी से बात करेंः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के माहौल में भी परिवार नियोजन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का पूरा जोर है । परिवार कल्याण कार्यक्रमों के बारे में जनजागरूकता और परिवार नियोजन साधनों की लोगों तक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की फ़ौज को अहम् जिम्मेदारी सौंपी गयी है । कोरोना के चलते बदली परिस्थितियों में उन्हें जरूरी हिदायतें भी दी गयीं हैं ताकि वह खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित बना सकें । सीएओ प्रवीण चोपडा का कहना कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को उन दम्पत्तियों से जरूर बात करनी है, जिनको परिवार नियोजन की आवश्यकता है। ऐसे लक्षित दम्पत्तियों को उनकी पसंद के अनुसार गर्भ निरोधक साधनों जैसे-माला-एन, छाया, सी पिल्स एवं कंडोम उपलब्ध कराना है। इसके अलावा जो महिलाएं अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन की सुविधा लेना चाहती हों उनकोआशा स्वास्थ्य इकाई तक लेकर जाएं । ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्र के दौरान गर्भ निरोधक गोलियां (माला-एन, छाया) और कंडोम उपलब्ध करायी जायें और जरूरी परामर्श दिया जाए। इसके साथ ही वह हर दंपत्ति को प्रेरित करें कि वह गर्भ निरोधक साधन का इस्तेमाल करें ताकि अनचाहे गर्भ और गर्भपात की कोई सम्भावना न रहे क्योंकि अनचाहा गर्भ परिवार के सपनों और संसाधनों को सीमित करता है। गृह भ्रमण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-आशा कार्यकर्ता मास्क जरूर लगाएं,-हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धोएं,-कम से कम दो गज की दूरी से बात करें,- घर की कुण्डी या दरवाजा न छुएं और न खटखटाएं-आवाज देकर परिवार के सदस्यों को बुलाएं व बात करें।
पति ने अगवा कर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
छपार (मुजफ्फरनगर)। मेरठ जनपद के कस्बा निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पूर्व थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। दंपती को दो बच्चे भी हैं। पीड़िता का कहना है कि करीब दो साल से ससुराल में किए जा रहे उत्पीड़न के चलते वह मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार को वह छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी बहन के यहां मिलने के लिए आई थी। पीड़िता के अनुसार, वह गांव के पास ही बस से उतरकर पैदल ही अपनी बहन के यहां जाने लगी। आरोप है कि इसी दौरान कार लेकर आए पति ने महिला को जबरन कार में डालकर अगवा कर लिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
प्रदूषित पेयजल से दुर्गापुरी मोहल्लेवासी परेशान
मुजफ्फरनगर, खतौली। पालिका की टोटियों से आ रहे प्रदूषित पेयजल के कारण दुर्गापुरी मोहल्लेवासी परेशान हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि प्रदूषित पेयजल टोटियों से आने की शिकायत पालिका में की जा चुकी है, बावजूद इसके कोई भी अधिकारी इस समस्या से निजात दिलाने को तैयार नहीं है।
मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी आलोक रावल ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से टंकियों से पानी के साथ मिट्टी आ रही है, पानी में दुर्गंध है, जिस कारण उसे पी पाना भी मुश्किल हो रहा है।
आशीष का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में हर समय पानी की आवश्यकता पड़ती है। कहा भी गया है जल ही जीवन है, लेकिन जब जल ही खराब आ रहा हो, तब ऐसी स्थिति में मोहल्लेवासियों के स्वास्थ्य पर संकट दिखाई दे रहा है। मोहल्लेवासी प्रदूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं।
अरुण जैन का कहना है कि यदि पानी को बाल्टी या बोतल में भरकर रख दिया जाता है, तो कुछ ही देर बाद नीचे काफी मात्रा में मिट्टी के कण इकट्ठा होकर साफ दिखाई पड़ते हैं। प्रदूषित दुर्गंधयुक्त पेयजल से मोहल्लेवासियों में बीमार होने की आशंका बनी हुई है। पालिका व प्रशासन से इस पानी की जांच कराने की मांग की चुकी है।
मुठभेड़ में साथी समेत दबोचा इनामी टॉप टेन
मुजफ्फरनगर/खतौली। खतौली थाने के टॉप-टेन में शामिल 20 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने साथी समेत मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
खतौली कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि इसी दौरान होली चौक के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। इनमें मोहल्ला देवीदास निवासी गौरव उर्फ गोरा और समीर उर्फ मयूर उर्फ सोनू शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
थाने का टॉप-टेन 48 मुकदमे, गिरफ्तारी सामान्य
मुजफ्फरनगर। खतौली थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया गौरव उर्फ गोरा शातिर अपराधी है। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि गोरा पर संगीन धाराओं में 48 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का टॉप-टेन होने के साथ ही 20 हजार का इनामी भी है। पुलिस का यह रवैया चौंकाने वाला है। दरअसल, इनामी गौरव उर्फ गोरा की जिस तरह से गिरफ्तारी की गई है, वह चर्चाओं को जन्म दे रहा है। बड़ा सवाल यही है कि आखिर छोटे-मोटे बदमाशों को मुठभेड़ में गोली से घायल कर जेल भेजने वाली पुलिस आखिर इस शातिर अपराधी को लेकर इतने नरम रूख पर क्यों रही।

