Moradabad News: ‘जय श्री राम’ न बोलने पर ट्रेन में मुस्लिम कारोबारी आसिम को बेल्ट से पीटा
Moradabad News: चलती ट्रेन में एक मुस्लिम कारोबारी यात्री की बड़ी बेदर्दी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ लोग एक व्यक्ति के कपड़े उतारकर बैल्ट से पिटाई करते नजर आ रहे है।
दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में एक मुस्लिम कारोबारी यात्री की कुछ लोगो ने पिटाई की और चोरी का आरोप लगाते हुए जय श्री राम ना बोलने पर यात्री को बुरी तरह बेल्टों से मारा। इस दौरान ट्रेन में सारे यात्री सिर्फ तमाशा देखते रहे। उन लोगों ने कारोबारी को इतना मारा की वो यात्री बेहोशी की स्थिति में आ गया। जिसके बाद एक अन्य यात्री की मदद से पीड़ित यात्री को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया।
आरोपी युवकों को जीआरपी एस्कॉर्ट ने बरेली रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और हिरासत में ले लिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जीआरपी पुलिस कार्यवाई की बात कह रही है।
पीड़ित आसिम का कहना है कि ट्रेन में हापुड़ से चढ़े कुछ लोगों ने भीड़ में उसको घेरा और उसको चोर बताते हुए पीटना चालू कर दिया, साथ ही साथ उससे कहा कि जय श्रीराम के नारे लगाओ। उसने नहीं लगाया तो उसको जमीन पर लिटा दिया और बुरी तरह से मारा ।
एक व्यक्ति द्वारा उसके साथ ट्रेन में मारपीट की घटना के संबंध में थाना जीआरपी मुरादाबाद पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया, उक्त घटना की जांच के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों व अग्रिम कार्यवाही के संबंध में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद की बाइट। @Uppolice @upgrp_grp @homeupgov pic.twitter.com/nZaeLaOTuO
— SP GRP MORADABAD (@spgrpmoradabad) January 14, 2023
सीओ जीआरपी देवीदयाल का कहना है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे ट्रेन में 2 लोग एक व्यक्ति को पीट रहे थे । उनको हमारी टीम ने तुरंत हिरासत में लेकर बैरली जनपद में उतर गए और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

