लॉकडाउन में सडकों पर दिखाई दिया इक्का-दुक्का वाहन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के फैलने से मरीजों की संख्या को देखते हुए पिछले सप्ताह की भांति इस शुक्रवार रात से भी दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया। शनिवार को पहले दिन सुबह से ही लॉकडाउन में आम आदमी घूमता दिखाई दिया।
वाहनों की संख्या भी लगातार सड़कों पर देखी गयी। हालांकि बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। सोमवार की सुबह तक करीब ५५ घंटे सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्देश जारी किया।
पुलिस की मुस्तैदी के कारण हालांकि कई सड़के सूनी नजर आई। उल्लेखनीय है कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है।
सरकार के साथ-साथ जिला स्तर पर भी पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
प्रशासन के सतत प्रयासो के बावजूद एकाएक कोरोना पॉजिटिव मिलने अधिकारियो की चिन्ता बढ गई। पुलिस अधिकारियो के निर्देशन मे विभिन्न थाना क्षेत्रा मे गश्त कर वाहन चैकिंग भी की तथा कहीं कहीं नजर आए वाहन चालको को रोककर उनसे पूछताछ की।
इसके विपरीत कई जगह सुबह से ही वाहनों की आवाजाही लगातार जारी रही। लाकडाउन में आम आदमी भी घूमता दिखाई दिया।
