Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार की दी गई जानकारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को स्वास्थ, शिक्षा और संस्कारों से संबंधित जानकारी दी गई। भारत विकास परिषद ष्समृद्धिष् के तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को पहला कार्यक्रम ग्रैन चौम्बर पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग) कूकड़ा ब्लॉक पर हुआ।

मुख्य वक्ता डॉ. आरती ने छात्राओं को शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, सतर्कता, एवं साइबर क्राइम को लेकर विशेष रूप से समझया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में बालिकाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए शैक्षिक मार्ग पर आगे बढ़ना है।

बुराइयों का डटकर करें मुकाबला-इसके साथ साथ सामाजिक परिवेश में पैदा हो रही बुराइयों से भी दूर रहना है, न केवल दूर रहना है बल्कि ऐसी बुराइयों का डटकर मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि आज का युग साइबर युग है। विज्ञान ने तरक्की की है, लेकिन उसके कुछ दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। लेकिन थोड़ी सी सतर्कता से सावधानी बरती जा सकती है। सचेत रहते हुए विज्ञान का प्रयोग करना है। संचालन महिला संयोजिका अंजू मित्तल ने किया।

सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें-उन्होंने कहा कि समाज में नारी शक्ति का योगदान अहम है। घर गृहस्थी से लेकर देश के विकास में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बराबर का योगदान दे रही हैं। मातृशक्ति का राष्ट्र विकास में इस स्तर का योगदान उसके शैक्षिक क्षेत्र में तरक्की करने से सामने आया है। महिलाएं अब घर संभालने के साथ-साथ जेट विमान भी उड़ा रही हैं।

उन्होंने बालिकाओं को प्रेरित किया कि वह घर गृहस्थी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी समझे। मात्र शक्ति से ऋचा गुप्ता, टीना अग्रवाल, रुचि अग्रवाल,ऋतु जैन, कंचन गर्ग अनुपमा कर्णवाल, उपस्थित रही। सचिव पंकज बंसल,कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल द्वारा सभी का अभिवादन किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =