News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ड्रग्स विभाग की छापेमारी, मचा हड़कम्पMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ड्रग्स विभाग की टीम द्वारा की गई छापामारी से दवा कारोबारियों मे हडकम्प मच गया। जनपद मे टीम की आमद की सूचना से दवा विक्रेताओ मे बेचैनी बन गई। जिसके चलते दवा कारोबारी एक दूसरे से फोन कर टीम के बारे मे जानकारी लेते नजर आए। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के वक्त महावीर चौक के समीप अग्रवाल मार्किट मे ड्रग्स विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। सहायक्त आयुक्त औषधि शशि मोहन गुप्ता के निर्देशन मे ड्रग्स विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान ड्रग्स इंस्पैक्टर मुजफ्फरनगर पवन शाक्य, ड्रग्स इंस्पैक्टर निधि पाण्डेय आदि मौजूद रहे। असिस्टेन्ट कमिश्नर ड्रग्स शशिमोहन गुप्ता का कहना है कि शासन के निर्देशो के अनुपालन में ड्रग्स विभाग की टीम द्वारा नियमित छापेमारी की गई है। उन्होने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देशानुसार समय-समय पर जांच की जाती है। इसी संदर्भ आज जिला मुख्यालय पहुंची टीम द्वारा अग्रवाल मार्किट मे टीम की मैडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। वहीं दूसरी और ड्रग्स इंस्पैक्टर शामली निधि पाण्डेय का कहना है कि यह नियमित अभियान है। जो कि आज सहायक आयुक्त औषधी, सहारनपुर शशिमोहन गुप्ता के निर्देशन मे चलाया गया।

 

हर वर्ग का बजट मे रखा ख्यालः विनित शारदाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनित शारदा ने कहा कि केन्द्र का प्रस्तुत बजट सभी वर्गो को राहत देने वाला है। यूं तो बजट हर वर्ष आता है। लेकिन यह अमृत काल का बजट है जो कुछ अलग है। उन्होने बजट की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि इस बजट ने सरकार ने सभी को कुछ ना कुछ दिया है। जैसे कि बजट मे किसानो, मध्यम वर्ग, व्यापारी का एवं विशेष रूप से गृहणियों का ध्यान रखा गया है। उन्होने बताया कि सरकार ने इस बार रक्षा का बजट भी बढाया है। बजट मे पैनकार्ड को ही पहचान कार्ड का दर्जा दिया गया है। सरकार का 50 नए एयरपोर्ट खोलने का प्रस्ताव है। जिससे बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। भाजपा नेता विनित शारदा ने कहा कि बदलते दौर मे जहां विश्वस्तरीय मन्दी छाई हुई है। वहीं पर भारत में मंहगाई नही है। वस्तुओं और सेवाओ के दाम अभी भी आम आदमी की पहुंच के अन्दर है। आदर्श कालोनी स्थित एक रैस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता में विनित शारदा ने कहा कि भाजपा सरकार के कारण अब बुजुर्ग भी बैंको मे अपना निवेश कर सकेंगे। सरकार ने उसकी सीमा मे इजाफा कर दिया है। इससे पूर्व आयोजित विचार गोष्ठी मे बोलते हुए व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिटटू ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट से जहां कई वर्गो को राहत मिली है। बजट मे कुछ लोगों को आशा बनी है। फिर भी बजट कुल मिलाकर ठीक-ठाक है। व्यापारी नेता श्रीमोहन तायल ने कहा कि इस बजट मे व्यापारियां की बात सुन ली गई है। हमने आयकर सीमा मे छूट आठ लाख की मांगी थी जिस पर सरकार 7 लाख के लिए तैयार हो गई है। प्रेसवार्ता के दौरान युवा भाजपा नेता तरूण मित्तल, अजय सिंघल, सुनील तायल, प्रवीण खेडा, विश्वदीप गोयल बिटटू, शिव कुमार सिंघल, भोपाल आदि मौजूद रहे।

संधावली में हुई रविदास जयंती को लेकर बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी रविदास जयंती को जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थानाक्षेत्र मन्सूरपुर स्थित सन्धावली गांव में सम्भ्रान्त लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा ग्राम सन्धावली थाना मन्सूरपुर में गांव के सम्भ्रान्त लोगों के साथ आगामी रविदास जयन्ती को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बैठक में मौजूद संभ्रान्त लोगों से आपसी सौहार्द के साथ रविदास जयंती मनाने, परंपरागत रास्तों से ही जुलूस निकालने और नयी परंपरा की शुरूआत न करने, शरारती तत्वों को जुलूस में शामिल न होने देने, निर्धारित ध्वनि सीमा में ही डीजे का प्रयोग करने, नशीले पदार्थों का सेवन न करने की अपील की गयी। महोदय द्वारा जुलूस के दौरान उत्पात मचाने वालेध्अराजक तत्वों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सभी संभ्रान्त लोगों से अपील की गयी कि यदि कोई भी क्षेत्र में माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे साथ ही किसी भी अफवाहध्भ्रामक संदेश के बहकावे में न आएं न ही ऐसे संदेशों को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर साझा करें।

पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।
जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानोंआदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

 

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने नये पदाधिकारियों का किया चयन्Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारी सुरक्षा फोरम की एक आवश्यक बैठक कैम्प कार्यालय भरतिया कालौनी में सम्पन्न हुई, जिसमें बजट पर चर्चा, आयकर प्राविधानों के साथ ही नगर की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों का चयन किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री राजकुमार रहेजा ने किया। बैठक में हर्षित गर्ग एडवोकेट ने व्यापारियों को नये बजट के बारे में बताया और कहा कि आय सीमा में छूट बढ़ाना सभी वर्गो के हित में हैं। जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल ‘बिट्टू’ ने कहा कि सर्व सम्मति से नावल्टी चौक व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष विकास कुमार, ए टू जेड़ रोड़ के अध्यक्ष राजीव गर्ग, अल्मासपुर चौक के अध्यक्ष पुलकित को बनाया गया हैं। ये लोग शीघ्र ही अपनी अपनी कार्य कारिणी का गठन करेंगे। विश्व दीप गोयल ने सभी सदस्यों के आई कार्ड बनाने, नव संवस्तर पर फ्लैक्स बनवाने तथा समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता करने का प्रस्ताव रखा जिसे सबने स्वीकार किया। महामंत्री राजकुमार रहेजा ने संगठन से जुड़ने वाले नये सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में पूर्व सभासद राहुल पंवार, वेद प्रकाश शर्मा, राजीव गर्ग, मनोज गुप्ता (क्राकरी वाले) डा0 नितिन जैन, सागर अरोरा, प्रवीन पंचमुखी, डा0 एस0 के0 अग्रवाल, रितिक प्रजापति आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

फेरी करने वाले कपड़ा व्यापारी से लूटः विरोध पर तमंचे की बट से सिर पर माराMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कामहेड़ा निवासी मोहम्मद शाह आलम कपड़े की फेरी कर गांव की ओर लौट रहा था। देर रात जब वह कमेड़ा नहर के पास गांव ढासरि के समीप पहुंचा तो बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया।
शाह आलम के मुताबिक बदमाशों ने उस से लूट का प्रयास किया तो विरोध कर दिया। इस पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया और ६२०० रुपए लूटकर फरार हो गए। शाह आलम ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। उधर गांव वालों को भी जानकारी मिल गई। गांव वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर जंगलों में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के आसपास विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। कुछ संदिग्ध बाइक सवार नजर आए हैं, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

लूट के वांछित को खतौली पुलिस ने दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा लूट के क वाछित अभि० को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृव्य मे थाना खतौली पर उ०नि० हरीश कुमार राघव द्वारा वाछित अभियुक्त शुभम उर्फ अजय पुत्र जसवीर नि० नवादा तिवाया थाना गांगलहेडी जिला सहारनपुर से ग्राम नवादा तिवाया सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तां को नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान चैकिंग के दौरान ईसाईयों वाले कब्रिस्तान के गेट के पास से किसी घटना करने के ईरादे से घुम रहे शातिर अभियुक्तगण सागर पुत्र सुरेन्द्र उर्फ कल्लू नि० वाल्मिकी बस्ती रामपुरी थाना को०नगर मु०नगर व निशान्त शर्मा पुत्र स्व० दिनेश शर्मा नि० बाडे वाली गली रामपुरी थाना को०नगर मु०नगर को मय अलग-अलग दो नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० देवा सिंह, कां० विनित कुमार, विपिन कुमार शामिल रहे।

शातिर को स्कूटी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में वे थाना प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन अजय श्रोत्रिया के नेतृत्व में कच्चीसडक चौकी प्रभारी ललित कसाना व उनकी टीम वाहन चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर जेल भेजने का काम जारी रखें हुए हैं आज भी कच्चीसडक चौकी प्रभारी ललित कसाना व उनकी टीम ने एक और सराहनीय कारनामें को अंजाम देते हुए एक वाहन चोर को बझेडी रेलवे अन्डर पास से पहले मदीना चौक की तरफ थाना सिविल लाइन मु०नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का वाहन स्कूटी बरामद कर जेल भेजा हैं।पकड़ा गया वाहन चोर अभियुक्त विशाल पुत्र धर्मसिंह निवासी जाटव बस्ती, बाल्मिकी मन्दिर के पास कस्बा व थाना बहादराबाद जिला हरीद्वार उत्तराखन्ड को चोरी की एक अदद स्कूटी जिसके सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज है। शातिर को बझेडी रेलवे अन्डर पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

डीएम ने सुनी फरियादियों की जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा के द्वारा प्रातः अपने कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

पशु चिकित्सालय की टीम द्वारा दवाईयों का किया वितरण
बुढ़ानामुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विकास खंड बुढाना के ग्राम परासौली में जौला पशुचिकित्सालय की टीम द्वारा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में विकास खंड बुढाना के ग्राम परासौली में जौला पशुचिकित्सालय की टीम द्वारा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। सभी पशुओं को इनजेक्शन लगाया गया एवं बछिया/कटियायों में बांझपन की समस्या से निदान के लिए ब्रूसेल्ला टिकाकरण किया गया।

दानिश बोला, साहब…मेरी शादी करा दो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला ढाकन चौक निवासी ३.१५ फुट के दानिश ने कोतवाली पहुंचकर शादी कराने की गुहार लगाई है। दानिश ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र इंस्पेक्टर संजीव कुमार को दिया।
उसने बताया कि उसकी आयु २३ वर्ष है और कद ३.१५ फुट है। उसकी शादी नहीं हो रही है। वह कपड़े की दुकान करता है। दानिश का कहना है कि जब छोटे कद के व्यक्ति कैराना निवासी अजीम मंसूरी की शादी हो सकती है तो उसकी शादी क्यों नहीं हो सकती। दानिश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसके तीन भाई और है तथा एक बहन है। दानिश ने बताया कि वह इस बार अपने वार्ड से सभासद का चुनाव भी लड़ने का मन बना रहा है।

 

सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर मुजफ्फरनगर में प्रधानाचार्य व अध्यापकों द्वारा छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर में ५ जनवरी २०२३ से ४ फरवरी २०२३ तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रधानाचार्य अशोक कुमार तोमर और अध्यापकों ने छात्रों छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया सभी छात्र एवं छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सड़क सुरक्षा जागरूकता पर एक निबंध लिखा व उक्त विषय पर वाद प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

आपदा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडी कालेज ऑफ कामर्स ने प्रतिभाग कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे उन्नत भारत अभियान के तहत वाणिज्य, विज्ञान एवं कला संकाय के छात्र ध् छात्राओं, शिक्षकगण एवं समव्यकों ने उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीया समंव्यक्, आई०आई०टी० रूडकी में आयोजित आपदा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें आई०आई०टी० रूडकी के डायरेक्टर के०के० पन्त, डायरेक्टर जर्नल प्रो० दुर्गेश पंत, प्रो० आशीष पाण्डेय, प्रो० सुमित सेन तथा प्रो० नितिन कुमार ने एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स की और से पहुंचे प्रतिनिधि मण्डल का प्रतिभाग करने पर आभार व्यक्त किया ।
महाविद्यालय के छात्र ध् छात्राओं, शिक्षकगण एवं समंव्यकों ने उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत होने वाली इस आपदा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त किया कि किस प्रकार से प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं में अन्तर किया जा सकता हैं और इन आपदाओं से होने वाली हानियों के बारे में जाना । उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि प्राकृतिक एंव मानव निर्मित आपदाओं को किस प्रकार से रोका या कम किया जा सकता हैं तथा इन आपदाओं के आने के उपरान्त आर्थिक एवं जनहानि को किस प्रकार से कम करना हैं उसके प्रबंधन के बारे में बताया गया । उपरोक्त आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस बारे में प्रशिक्षण दिया गया कि किन-किन उपकरणों से आपदाएं आने पर हानियों को किस प्रकार से रोका तथा कम किया जा सकता हैं ।
आई०आई०टी० रूडकी के डायरेक्टर के०के० पन्त, डायरेक्टर जर्नल प्रो० दुर्गेश पंत, प्रो० आशीष पाण्डेय, प्रो० सुमित सेन तथा प्रो० नितिन कुमार द्वारा इस जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम की सरहाना की गई व भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया गया तथा छात्र/छात्राओं को अपना पूर्ण सहयोग देते हुए आर्शीवाद प्रदान किया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल द्वारा आपदा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की गई और सरकार द्वारा चलाये जा रहे उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत ऐसे कार्यक्रमों से छात्र ध् छात्राओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों को जागरूक करने एवं आर्थिक एवं जनहानि को कम करने के लिए जागरूक किया।
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने वालो में डा० नवेद अख्तर, डा० संगीता गुप्ता, अंकित धामा, विशेष, नंदनी आदि शिक्षाकों एवं छात्र ध् छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य अप्रशिक्षित जनों को प्रशिक्षण देने का प्रण लिया एवं आगे प्रयास करने की शपथ ली।

रैली निकालकर सूखा कूड़ा तथा गीला कूड़ा अलग अलग करने के लिए जागरूक किया
मीरांपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत मीरापुर में अधिशासी अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा रैली निकाल करआम जन मानस को कूड़े के प्रथक्करन के लिए सूखा कूड़ा तथा गीला कूड़ा अलग अलग करने के लिए जागरूक किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार नगर पंचायत मीरापुर के अधिशासी अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा रैली निकाल कर आम जन मानस को कूड़े के प्रथक्करन के लिए सूखा कूड़ा तथा गीला कूड़ा अलग अलग करने के लिए जागरूक किया गया।

 

े समीक्षा बैठक का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
श्री दुर्गा शंकर मिश्रा मुख्य सचिव महोदय उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री सन्दीप भागिया सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्य सचिव महोदय ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित कृषि विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में मिलेटसग् मोटा अनाज के खेती/पैदावर एवं उसके उपयोग के संबध में विस्तृत रुप से चर्चा करते हुए मिलेटस जैसे ज्वारग् बाजरा इत्यादि की भारी मात्रा मे पैदावार बढाने एवं आम जन को इसके लाभ के संबंध में प्रचारदृप्रसार कर जागरुकता बढाने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि कृषि में मिलेटस की उत्पादकता से किसानों को भी अधिक फायदा होगा तथा आम जन यदि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करे तो भी उनके स्वास्थय के लिए लाभकारी होगा। बैठक में उन्होने में सहकारिता विभाग के अन्तर्गत कृषि व्यवस्थापना फंडग् सकल जिला घरेलु उतपादग् समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत फोरेस्ट राइट एक्ट में की जाने वाली कार्यवाही, वृद्धापेशंन मे आधार सीडिंग की स्थिति एवं ट्राजेंडर रजिस्ट्रेशन आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा ) अरविन्द कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त जिला उद्घ्योग केन्द्र समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोहल्ला रामपुरी में सड़क निर्माण रोक दिए जाने से परेशान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम से गली का निर्माण रुकवाने की शिकायत की। आरोप लगाया कि सड़क का लेवल काफी नीचे किया जा रहा है। जिससे दूसरी गलियों का पानी उनके घरों में भरने की आशंका है।
रामपुरी के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि रामपुरी में उनकी गली के आसपास वाले लोग परेशान कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में सड़क निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों ने उसे रुकवा दिया। इससे उन्हें आने-जाने में समस्या हो रही है। कई दिन से निर्माण कार्य रुका होने के कारण घर का पानी भी गली में ही भर रहा है।
लोगों ने बताया कि उनकी गली का लेवल नीचे किया जा रहा है। इससे आशंका है कि आसपास की सड़कों का पानी उनके घरों में घुस सकता है। निकासी अवरुद्ध होने से परेशानी खड़ी हो जाएगी। शिकायत करने पर धमकी दी जाती है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने इस मामले में जांच कर कार्यवाही की मांग की।

 

एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में भारतीय अर्थव्यवस्था पर बजट २०२३-२४ विषय पर गोष्ठी का आयोजन कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्ट्डीज में बजट २०२३-२४ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता ने उपस्थित होकर किया । कार्यक्रम मे एम०बी०ए०, एम०सी०ए० व बी०टी०सी० के छात्र ध् छात्राओं ने गोष्ठी में प्रतिभाग किया। गोष्ठी मे बजट विषय पर सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया ।
सर्वप्रथम यूनियन बजट २०२३-२४ को वित्तमंत्री निर्मला सीता रमन द्वारा ०१ फरवरी २०२३ को संसद मे प्रस्तुत बजट पेश किया गया है। जिसका समय ९० मिनट तक रहा तथा जिसमें एम०बी०ए०, एम०सी०ए० व बी०टी०सी० के सभी छात्र ध् छात्राओं व प्रवक्ताओ ने कॉलेज प्रोजेक्टर के माध्यम द्वारा बजट की बारिकियों को समझा, जिसके उपरान्त कॉलेज के द्वारा एक गोष्ठी में सभी छात्र ध् छात्राओं को प्रतिभाग कराते हुये बजट के विभिन्न पहलुओं के बारें में जानकारी दी गयी, जिसमें २५ सालो का ब्लू प्रिंट को दर्शाया गया तथा जी०डी०पी० बढ़ाने मे बेहद कारगर रहा। वित्तमंत्री निर्मला सीता रमन ने कहा कि यह अमृतकाल का पहला बजट है। भारत की अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है।
बी०टी०सी० विभाग के छात्र ध् छात्राओं प्रियंका, विशाखा, अनुराग, शिप्रा, श्रेया, विशाल ने इस गोष्ठी मे अपने विचारो को प्रकट करते हुये बताया कि बजट में बड़े ऐलान और प्रावधान किये गये। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी, इसमें महिलाओं को २ लाख की बचत पर ७.५ प्रतिशत का ब्याज मिलगा। महिला सशक्तिकरण के विषय को भी बढ़ावा मिलेगा।
एम०बी०ए० की छात्रा सलोनी, प्रियंका व निधि ने कार्यक्रम मे अपने विचारो को प्रस्तुत करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था के अलग-अलग सेक्टरस पर भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रभाव पड़े, इन्ही प्रभावों का विश्लेषण करने के लिये एम०बी०ए० के फाइनेन्स विशिष्टीकरण के छात्रों ने इसमें विशेष रूची ली और मुख्य सेक्टरस जैसे प्रत्यक्ष टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स, अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, फिस्कल डेफिसिट पर प्रभाव, माँग पर प्रभाव व इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि के बारे में विशेष जानकारी एकत्रित करके बजट को संकलित रूप से प्रस्तुत करने की रूपरेखा बनायी। टैक्स में बड़ी छूट का ऐलान, कृषि क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप्स को प्राथमिकता दी जाएगी, एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शुरू करेगी। एम०सी०ए० के छात्र आशिफ ने बताया कि आधुनिक समय को ध्यान मे रखते हुये नये नये तकनीकियों के माध्यम से इन्टरप्रन्योरशिप व डिजिटलाइजेशन को इस बजट में बढ़ावा दिया गया है ।
कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गोष्ठी मे बजट की घोषणा से पूर्व बजट में डिजिटलाइजेशन, डिजिटल लाइब्रेरी, स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, बैकिंग सेक्टर, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन, कृषि उद्योग में होने वाले बदलाव की ओर ध्यान दिलाते हुए बताया कि केंन्द्र एवं राज्य सरकार के प्रयास से रोजगार व उद्यम अवसरों में कितनी वृद्धि होगी । सम्पूर्ण जानकारी से छात्र ध् छात्राओं में कपोरेट सेक्टर में कार्य करने का अतुलनीय आत्मविश्वास आता है। जोकि सफलता की कुंजी है। छात्रों ने स्वयं ही इसका संकलन एवं आयोजन किया जो विशेष रूप से सराहनीय रहा।
बजट डिस्कशन में दो राउंड किये गये। प्रथम राऊंड प्रस्तुतिकरण, दूसरा राऊंड पैनल डिस्कशन ऑन बजट रहा। गोष्ठी मे अनेक विषयो पर चर्चा की गयी। एम०बी०ए०, एम०सी०ए० व बी०टी०सी० प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र ध् छात्राओं द्वारा ष्यूनियन बजट – २०२३-२४ष्, ष्मैक इन इण्डियाज्ज्, च्च्लाँग ट्रम गेन टैक्सष्, र्ष्कोपोरेट टैक्स, च्च्इम्पोटेन्स ऑफ यूनियन बजट फॉर यूथष्, ष्एगरीक्लचर सेक्टर ष् ष्डिजिटलाइजेसन बजट २०२३-२४ ष् आदि विषयों पर प्रजेन्टेशन प्रस्तुत कर सभी को बजट के विभिन्न वर्गो के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी ।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हिमांशु गोयल व शक्ति कौशिक द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा० विभूति शर्मा, रितू मित्तल, अनुज काकरान, पारूल कुमार, प्रशान्त तोमर, बबली तोमर, राजीव कुमार, वरूण कुमार, अंकुर अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, देवेश गुप्ता, महिमा मंगल, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा, अनुराग सैनी व रवि भार्गव आदि शिक्षकगण तथा सभी छात्रध्छात्राओं ने उपस्थित होकर अपना योगदान दिया ।

 

विभिन्न स्थानों से कई को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में वांछितों के गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सेन्सरपाल सिह द्वारा वारण्टी अभियुक्त इकबाल पुत्र असगर नि० जोगियाखेड़ा थाना फुगाना को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 विक्रान्त कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त आरिफ पुत्र सुम्मन पठान निवासी चित्तौडा थाना जानसठ को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त मनोज पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी कुतबा थाना शाहपुर हाल नि0 शुक्रताल थाना भोपा को गिरफ्तार किया।

 

पॉलिसी का प्रीमियम जमा करने के नाम पर ठगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक व्यक्ति से इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम जमा कराने के नाम पर ढाई लाख रुपए ठग लिए गए। फर्जी इंश्योरेंस कंपनी एजेंट बनकर अलग-अलग बैंक खातों में गूगल-पे के माध्यम से बैंक खातों में रुपया डलवाया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसे मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की अपनी अलग-अलग दो पालिसी का प्रीमियम जमा करना था। इंटरनेट पर सर्च कर कंपनी के कस्टमर केयर पर बात कर प्रीमियम जमा करने की बात कही। एक व्यक्ति ने अपने आप को इंश्योरेंस एजेंट बताते हुए कंपनी के दिए बैंक अकाउंट नंबर पर अलग-अलग गूगल-पे के माध्यम से रुपया ट्रांसफर करने को कहा। उन्होंने बताया कि अपनी दोनों पालिसी के मामले में उन्होंने अलग-अलग चार बैंक ट्रांसफर के माध्यम से करीब ढाई लाख रुपए का प्रीमियम जमा किया। जिसकी रसीद भी उनके पास है, लेकिन जब फिर से कंपनी से संपर्क किया गया तो बताया गया कि पैसा उनके खातों में नहीं पहुंचा।
मामले में कंपनी से संपर्क किया गया तो पता चला कि उनका पैसा कंपनी के खातों में नहीं पहुंचा। बताया कि इस तरह उनके साथ करीब ढाई लाख रुपए का फ्रॉड कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

तुगलकी फरमान जारी कर दलितों के खिलाफ मुनादी करने का मामला
आरोपी पावटी के पूर्व प्रधान राजबीर सिंह त्यागी व मुनादी करने वाले कुंवरपाल के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में आरोप तय
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चरथावल थाना इलाके के गांव पावटी खुर्द में मुनादी कराकर तुंगलकी फरमान जारी कराने वाले राजवीर त्यागी और कुंवरपाल के खिलाफ आरोप तय कर दिए है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख ६ मार्च तय की है। आरोपी राजवीर सिंह त्यागी के खिलाफ धारा १५३ब और ५०५ आईपीसी एवं दलित एक्ट लगा है। जबकि ढोल से मनादी करने वाले आरोपी कुंवरपाल के खिलाफ दलित एक्ट नहीं है।
दरअसल चरथावल थाना इलाके के पावटी खुर्द गांव में ९ मई २०२२ को कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजवीर त्यागी द्वारा ढोल बजाकर मुनादी कराई गई थी। जिसमें दलित समाज के लोगों को खुली चेतावनी दी गई कि अगर कोई भी दलित समाज का व्यक्ति उनकी समाधि अथवा मेड़ पर गया तो उस पर ५ हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। साथ ही उसको ५० जूते मारे जाएंगे। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विशेष अदालत अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के जज रजनीश कुमार ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर अगली सुनवाई के लिए अगली तारीख ६ मार्च नियत की है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21360 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + thirteen =