मुजफ्फरनगर की आईएएस अधिकारी पर जानलेवा हमला, हरियाणा के कमिश्नर गिरफ़्तार, जेल गए


जिसमें महिला अधिकारी घायल हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के पश्चात अस्थाई जेल कवाल में भेज दिया। यह मामला आज नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र में जानसठ रोड पर वरिष्ठ हास्पिटल के मालिक डा. वागिश चंद शर्मा की पुत्री शैलजा शर्मा वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी है और बिहार के कई जिलों में डीएम रहने के बाद वर्तमान में बिहार विधानसभा में सचिव के पद पर तैनात है
वे तीन दिन पूर्व ही अपने मायके आई थी। शैलजा शर्मा के पति राजीव नयन भी बिहार के जनपद गया के रहने वाले है और वर्तमान में गुडगांव के प्रोविडेंट फंड ऑफिस में रीजनल लेबर कमिश्रर के रूप में तैनात है। पिछले कुछ समय से पति पत्नी में मनमुटाव चला आ रहा है।
आज दोपहर के समय शैलजा शर्मा के पति राजीव नयन उनके मायके में पहुंचे और दम्पत्ति में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि राजीव नयन ने शैलजा शर्मा से मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया
जिसमें वह चोटिल हो गई। परिजनों के बीचबचाव के बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शैलजा शर्मा के पति को गिरफ्तार कर लिया।
इस सम्बंध में शैलजा शर्मा ने नई मंडी थाने में अपने पति के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी राजीव नयन का जिला चिकित्सालय में मैडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया और फिर अस्थाई जेल कवाल भेज दिया।







