समाचार
सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने की अपील करने के साथ साथ संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की सघन चैकिंग
मुजफ्फरनगर। जनपद में रक्षा बन्धन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समस्त अधि०/कर्म०गण द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में भ्रमण किया जा रहा है तथा बाजारों/भीड-भाड वाले स्थानों पर डयूटी पर तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी द्वारा लोगों से लगातार सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने की अपील करने के साथ साथ संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की सघन चैकिंग भी की जा रही है। जनपदीय पुलिस अधिकारियों द्वारा दौराने निरीक्षण जनपद में यातायात को सुचारु रुप से चलाने हेतु चौराहों पर लगे ट्रैफिक पुलिस बल को मय यातायात प्रभारी सहित चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने व सडक पर भीड-भाड न होने देने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने हेतु सख्त निर्देश देने के साथ-साथ डियूटी पर सजग रहते हुए कर्तव्यपालन हेतु निर्देशित किया गया है।
कार के गंगनहर में गिरने के कारण उसमें सवार पांच युवक नहर में डूब गए
मुजफ्फरनगर। सिखेडा थाना क्षेत्र में बीती रात एक वैगन आर के गंगनहर में गिरने के कारण उसमें सवार पांच युवक गंगनहर में डूब गए, जिसके कारण क्षेत्र में हडकंप मच गया। पुलिस की सक्रियता के चलते पांचों युवकों को सकुशल गाडी से बाहर निकाल लिया गया, जिसके कारण बडा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार जनपद गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के गांव करहेडा निवासी अंकुर पुत्र राकेश, अनुज पुत्र विरेन्द्र, अक्षय पुत्र ऋषिपाल, भरत पुत्र अजय तथा विक्रम पुत्र रामवीर बीती रात एक वैगन आर कार में सवार होकर हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। देर रात करीब डेढ बजे जब उनकी कार गंगनहर की पटरी से होते हुए थाना सिखेडा क्षेत्र में चित्तौडा झाल के पास पहुंची तो अचानक उनकी कार संतुलन खोकर नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही कि पीछे से आज रही कार में सवार लोगों ने यह हादसा देख लिया और जानसठ रोड पर चेकिंग कर रही पुलिस को इसकी सूचना दी। कार के गंगनहर में गिरने के कारण उसमें सवार पांच युवक भी नहर में डूब गए, जिसके कारण वहां हडकंप मच गया। थाना सिखेडा प्रभारी वीरेंद्र कसाना तथा पुलिसकर्मियों के प्रयासों के चलते पांचों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सिखेड़ा पुलिस ने पांचों युवकों को सकुशल नहर से निकालने के साथ ही आज दोपहर क्रेन लगवाकर कार भी बाहर निकालवाई। क्षेत्रवासियों व युवकों ने पुलिस के काम की सराहना की।
चरथावल पुलिस अलर्ट रही
चरथावल। रक्षाबंधन पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर चरथावल पुलिस अलर्ट रही और नगर के चौराहों पर चैकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से पूछताछ की व बिना कागजात बाइक चलाने वालो का चालान भी काटा गया। रक्षाबंधन पर्व हो सकुशल संपन्न चरथावल पुलिस लिंक मार्गो गश्त करती नजर आयी। इस दौरान चरथावल थाना क्षेत्र में कई जगह पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान भी चलाया।
रक्षा बन्धन पर्व पर बहनो के लिए फ्री बस सुविधा
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टेशन पर आज रक्षाबंधन पर्व को लेकर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई यहां रोडवेज बस स्टेशन कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को सैनिटाइज एवं थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बसों में बैठाया जा रहा है तो वहीं योगी सरकार के फरमान के बाद रक्षा बन्धन पर्व पर बहनो के लिए फ्री बस सुविधा भी की गई है जिसमे महिलाओं की एन्ट्री कर उन्हें फ्री बस सेवा में बैठाकर उनके गन्तव्य की और जाने दिया जा रहा है। दरअसल मामला जनपद मु० नगर के रोडवेज बस स्टेंड का है जहां आज प्रदेश सरकार के आदेशानुसार परिवहन विभाग द्वारा रक्षा बन्धन पर्व को देखते हुए अतिरिक्त बसे लगाई गई है जिसमे बहनो के लिए फ्री यात्रा सेवा चालू की गई है यहां परिवहन अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि रोजाना के चलते आज रोडवेज बस स्टेशन पर अधिक सवारियां आ रहीं हैं यहाँ हर यात्री को सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइज थर्मल स्क्रीनिंग कराकर ही बसों में बैठाया जा रहा है और किसी भी यात्री को बिना मास्क के बसों में नहीं बैठा जा रहा है । प्रदेश सरकार द्वारा बहनों के लिए विशेष बसे चलाई जा रहीं है जिनमे बहनो को बिना टिकट यात्रा करने के आदेश दिए हैं आज की यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरनगर परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त बस लगाई गई है जिससे कि सभी अपने गंतव्य की ओर जल्द ही पहुंच सकें।।
दुर्गे जी के ८३वा मेला स्थगित करने का निर्णय
मुजफ्फरनगर। गत ८२ वर्षों से जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम चाँदपुर मखियाली में लगने वाले दुर्गे जी के ८३वा मेला इस वर्ष कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए पूर्ण रूप से स्थगित करने का निर्णय कमेटी द्वारा लिया गया है।
किसी भी प्रकार की दुकानें ,भंडारे या अन्य किसी प्रकार का कोई आयोजन मंदिर प्रांगण में नहीं किया जाएगा।श्रद्धालुओं को हुई असुविधा के लिए खेद है मंदिर समिति समूह क्षमाप्रार्थी है। मंदिर कमेटी की बैठक में श्री अशोक सिंघल,सुशील सिंघल ,अनुज ,रविंद्र , रामभरोसे सिंघल आदि मौजूद रहे।
रक्षाबन्धन पर्व मनाया गया
मुजफ्फरनगर। आज दिनांक २ अगस्त २०२० को वर्चुअल क्लास के माध्यम से एम.जी. पब्लिक स्कूल द्वारा रक्षाबन्धन पर्व मनाया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में रक्षाबन्धन पर राखी मेकिंग और गिफ्ट पैकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपने भाईयों के लिए घर पर उपलब्ध सामग्री से सुन्दर-सुन्दर राखियां बनाकर अपनी कला प्रतिभा को प्रदर्शित किया तो वहीं छात्रों ने घर पर रहकर सुन्दर और आकर्षक गिफ्ट पैक किये।
एम.जी. पब्लिक स्कूल में ऑन लाइन कक्षा के माध्यम से चल रही शिक्षा के दौरान आज रक्षाबन्धन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। वर्चुअल क्लास के अन्तर्गत स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनको लॉक डाउन में घर पर ही रहकर राखी मैकिंग और गिफ्ट पैकिंग के सुन्दर सुझाव दिये। इस प्रोत्साहन का असर भी छात्र छात्राओं पर नजर आया। बच्चों ने अपने घर पर ही उपलब्ध सामग्री के सहारे राखी बनाई। छोटे-छोटे बच्चों ने जहां अपने माता पिता और अन्य परिजन के सहयोग से राखी कॉम्पीटिशन में भाग लिया तो वहीं अपनी बहनों के लिए उपहार को पैकिंग के सहारे आकर्षक बनाने का काम भी किया। इस वर्चुअल क्लास में राखी मैकिंग के माध्यम से बच्चों ने रक्षाबन्धन और इसके महत्व को जाना। छात्राओं ने रक्षाबन्धन का पर्व मनाते हुए अपने भाई को टीका करने के बाद कलाई पर हैंड मेड राखी बांधकर उसके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की तो भाईयों ने बहनों को सुन्दर गिफ्ट दिये। स्कूल डायरेक्टर श्री जी.बी. पाण्डेय और प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने बच्चों को रक्षाबन्धन पर्व की शुभकामनाएं दी। प्रिंसीपल मोनिका गर्ग ने इस पर्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भाई और बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक बताया। उन्होंने बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ज्यादा समय अपने घरों में रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाजारों में जाने से बचें और कोरोना संक्रमण में काम कर रहे फ्रंट लाइन वर्कर चिकित्सक, पुलिस आदि के लिए भी रक्षा सूत्र बनाकर उनकी सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना करें। स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का इसमें सराहनीय योगदान रहा।
स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना केम्प लगाने में तत्पर
मुजफ्फरनगर। कोरोना की रोकथाम के लिए टेस्ट बढ़ाने के प्रयास के तहत टाउन हॉल रोड पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना सैंपल टेस्ट कैंप लगाया गया, जिसमें नगरवासियो के करोना सैंपल टेस्ट लिए गए, यह अभियान रोज जोरों शोरों से चल रहा है।
देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर पूरा देश चिंतित है वहीँ सरकार द्वारा सभी जनपदों में जिला प्रशासन को संक्रमण से निपटने के लिए सख्त हिदायत भी दी गई है जिसके चलते मुजफ्फरनगर के स्वास्थ्य
विभाग द्वारा अलग स्थानों पर कोरोना चेकअप कैम्पो का आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम नगरवासियो को जागरूक कर कोरोना टेस्ट कराये जाने के लिए प्रेरित भी कर रही है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क किये जा रहे कोरोना चेकअप टेस्ट से आम नागरिकों ने राहत की साँस ली है क्योकि निजी लैबो द्वारा कोरोना टेस्ट कराये जाने पर महंगा शुल्क अदा करना पड़ता है।
कस्बों में भी आज रक्षाबंधन पर्व मनाया गया
मुजफ्फरनगर। जनपदभर के साथ-साथ कस्बों में भी आज रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लम्बी आयु की कामना की तो भाईयों ने भी अपनी अपनी बहनों को उपहार स्वरूप धनराशि व अन्य चीजें दी। इस बार कोरोना वायरस के चलते हालांकि बहुत से लोगों ने अपने वाहनों से ही अपनी बहनों के यहां जाना उचित समझा। कोरोना को लेकर वैसे तो हर आदमी सतर्क है इसी के साथ-साथ रोडवेज बसों में भी इस बार विशेष व्यवस्था थी। जिसके चलते रोडवेज बसों से भी बहने अपने भाईयों के यहां गयी। इसी के साथ-साथ दुपहिया वाहनों व चौपहिया वाहनों से बहने अपने भाईयों के यहां पहुंची तो कई जगह भाई भी अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए पहुंचे। बहनों ने अपने भाईयों को इस बार स्वदेशी राखी बांधी। चीन की राखियांं का इस बार पूर्णतः बहिष्कार रहा। बाजारों में भी स्वदेशी राखियां ही रही साथ ही इस बार देखा जाये तो स्वदेशी राखियां कितनी ही बहनों ने तो अपने भाईयों के लिए स्वंय तैयार की।
अभियुक्त रिजवान उर्फ टुररी ए0टू0जेड0 रोड से गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 हरीश राघव द्वारा अभियुक्त रिजवान उर्फ टुररी पुत्र अनवर निवासी मक्कीनगर खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को ए0टू0जेड0 रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5 किलो 100 ग्राम डोडा पाउडर बरामद किया गया। वहीं इसके अलावा थाना नई मण्डी पर उ0नि0 धीरज सिंह द्वारा अभियुक्त इमरान पुत्र इन्तजार निवासी महमूद नगर थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को सरवट फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 630 नशे की गोलियां बरामद की गयी।
अलग अलग जगह से कई वांछित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग जगह से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना नई मण्डी पर नि0 प्रवेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त राजीव नैन पुत्र नरेन्द नगीना भवन बेलदारी-16 न्यू0 एरिया थाना गया बिहार को अलमासपुर चोक के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर व0उ0नि0 प्रमोद गिरी द्वारा वांछित अभियुक्तों रसुला पुत्र पीरू, वाजिद पुत्र इस्लाम, आदिल पुत्र इस्लाम, नवाब पुत्र समसूदीन, भूरा पुत्र समयदीन निवासीगण ग्राम गुनिया झुण्डी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम गुनिया झुण्डी से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 योगेन्द्र पवॉर द्वारावांछित अभियुक्त आसू पुत्र मांगा निवासी ग्राम मख्याली थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को रहकडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना बुढाना पर उ0नि0 जयप्रकाश सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त यशपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम हुसैनपर कलां थाना बुढाना जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रतनुपरी पर उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों हिमाशु पुत्र सुंरेश निवासी एन्कलेव विपिन गार्डन थाना उत्तम नगर नइ्र दिल्ली हाल निवासी ग्राम पलडी थाना दोघट जनपद बागपत, सन्दीप उर्फ पोनी पुत्र रमेश थाना ग्राम बडोदा थाना बुढाना जनपद मु0नगर 3.रगेंश राजपूत उर्फ जोनी पुत्र जसवन्त निवासी ग्राम लालपुर थाना खतौली जनपद मु0नगर को जडौदा भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त मोनू पुत्र इलेक्शन गिरफ्तार
मंसूरपुर। थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 भगवती प्रसाद द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र इलेक्शन निवासी मील मन्सुरपुर थाना मन्सुरपुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना रामराज पर उ0नि0 वीरसिंह द्वारा अभियुक्त मोनू उर्फ प्रदीप पुत्र मूलचन्द उर्फ मोलड निवासी ग्राम हासमपुर थाना रामराज जनपद मु0नगर को हासमपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज बरामद की गयी।

