News
खबरें अब तक...

समाचार

एसएसपी ने भ्रमण कर दिये दिशा-निर्देश1 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त से संबंधित व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने जनपद मे विभिन्न थाना क्षेत्रो मे भ्रमण कर अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने 15 अगस्त से सम्बन्धित सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया। एसएसपी की अचानक दस्तक से पुलिसकर्मियो मे हडकम्प मच गया। एसएसपी द्वारा क्षेत्र मे भ्रमण की जानकारी मिलते ही समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र मे सक्रिय हो गए। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस के परिपेक्ष्य में जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने व सुरक्षा के दृष्टिगत थानाक्षेत्र खतौली में फुट पेट्रोलिंग व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चौकिंग की गयी तथा फुट पेट्रोलिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर संदिग्ध वस्तु/असमाजिक/अराजक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गयी। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि रखते हुए डियूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्दश दिये गये। एसएसपी के निर्देशन में सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा डॉग स्क्वाड व एंटी सेबोटाज चेक टीम द्वारा भी सम्पूर्ण जनपद में सुरक्षा के दृष्टिगत चैकिंग की जा रही है।

सघन चैकिंग अभियान चलाया2 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में एंटी सेबोटाज चेक टीम व डॉग स्क्वाड द्वारा जनपदीय पुलिस व एलआईयू टीम के साथ मिलकर सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। जनपद के मुख्य व भीड-भाड वाले चौराहों, बस स्टैंड,टेंपो स्टैंड, बाज़ारों, पार्किंग एरिया, धार्मिक स्थलों व अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से चौकिंग की गयी। ल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस हर साल हर्षाल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाता है लेकिन अबकी बार लॉकडाउन के चलते सख्ती जारी रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस व एलआईयू की टीम ने शहर के रेलवे स्टेशन व रोडवेज पर तथा अन्य स्थानों पर डॉग स्क्वायड को लेकर यह अभियान मुस्तैदी के साथ चलाया। अभियान के दौरान मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड के जरिये संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/सामान की चौकिंग की गयी तथा अनावश्यक खडे व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। इस दौरान बस स्टैंड में बाहर से आने वाली सभी बसों की सघन तलाशी ली तथा सुरक्षा की दृष्टि से बसों में मौजूद सवारियों के सामान को भी चेक किया गया। साथ ही वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

मुठभेड में 25 हजार की इनामी गिरफ्तार
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ में खतौला मोड के पास एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश आस मोहम्मद उर्फ आसु थाना शाहपुर पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुट गई है। उस पर पुलिस ने २५००० रुपये का इनाम रखा था। बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उससे पुलिस को एक तमंचा मय एक खोखा व चार जिन्दा कारतूस ३१५ बोर। एक बिना नम्बर केलीवर मोटरसाईकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आस मोहम्मद पर गौकशी, गैंगस्टर, हत्या का प्रयत्न जैसी संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

करंट लगने से युवक की मौत
चरथावल। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से मृतक के परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला मुर्दा पटटी मे आज उस समय हडकम्प मच गया कि जब हेयर सैलून चलाने वाला युवक बिजली का करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। जिसे आनन-फानन मे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन उसने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। बताया जाता है कि करीब 23 वर्षीय युवक राशिद पुत्र वाजिद आज सुबह अपने घर मे बिजली का करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। सुबह करीब 7 बजे हुए इस हादसे से युवक के परिजनो मे हडकम्प मच गया। वहीं पडौसी भी मौके पर पहुंच गए। पडौसियो की मदद से आनन-फानन मे उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड दिया। युवक की हादसे मे हुई मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। दोपहर बाद गमगीन माहौल मे युवक का शव सुपुर्दे खाक किया गया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पुलिस को इस हादसे की कोई सूचना नही है। युवक की मौत से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है।

पुलिस ने बकरी चोर दबौचा
मुजफ्फरनगर। गत दिनों अज्ञात लोगों के खिलाफ पीड़ित ने करीब एक दर्जन से ज्यादा बकरे बकरियों की चोरी का सिखेड़ा थाने में मुक़दमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष सिखेड़ा वीरेंद्र कसाना व उनकी टीम ने एक को गिरफ्तार कर उससे चोरी हुई बकरियां भी की बरामद की हैं। विदित हो कि मुकदमा अपराध संख्या १२३/२० धारा ३७९/४११ आईपीसी से संबंधित अभियुक्त सररू उर्फ सरफराज पुत्र अकबर निवासी कस्बा बुढ़ाना थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर के साथ आठ चोरी की गई बकरियों को बरामद किया गया जो आशिक पुत्र बलेदीन निवासी कटका के घर से गिरफ्तार/बरामदगी की गयी है

दो पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से दो घायल
छपार। आपसी रंजिश मे चली गोली से एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेरठ रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना छपार के निकटवर्ती गांव छपरा निवासी मनव्वर पुत्र अकरम व गांव के ही निवासी फिरोज आदि से पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर आपसी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते पूर्व मे भी मनव्वर व फिरोज पक्ष के बीच गाली-गलौच व मारपीट हो चुकी है।
बताया जाता है कि बीती रात युवक मनव्वर गांव मे परचून की दुकान पर खडा हुआ था। आरोप है कि इसी बीच फिरोज अपने कुछ साथियो के साथ वहां पहुंच गया। जहां पहुंचने पर इनके बीच मे हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। आरोप है कि झगडे के बीच आरोपी फिरोज ने मनव्वर पर गोली चला दी। गोली लगने से मनव्वर घायल हो गया। वहीं दूसरी और इस घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। आपसी झगडे की सूचना पर मिलने के कुछ देर मे ही पुलिस गांव छपरा पहुंच गई। पुलिस ने घायल मनव्वर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां से उसे मेरठ रैफर कर दिया। चर्चा रही कि इस दौरान आरोपी फिरोज ने भी अपने पैर मे गोली मार ली। घायल मनव्वर के परिजनो ने इस मामले मे आरोपीगण फिरोज, प्रवेज, मुस्तकीम,ईसरार आदि के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच पडताल शुरू कर दी है।

धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में आज ७४वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसमें सभी बच्चो ने अपने देश के बारे में जाना। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्ट डॉ रिंकू एस गोयल जी ने सभी बच्चों व सभी पेरेंट्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्कूल की सभी शिक्षिकाओ ने सब बच्चो को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के बारे मे बताया कि इस वर्ष भारत अपना ७४वा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। १५ अगस्त १९४७ को हमारा देश ब्रिटिश शासन से पूरी तरह आज़ाद हुआ था। इस दिन अंग्रजों की लगभग २०० वर्ष गुलामी के बाद हमारे देश को आज़ादी प्राप्त हुई थी। भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष के बाद भारत अंग्रजों की हुकूमत से आज़ाद हुआ था।इस दिन को हम सभी भारतवासी बहुत ही उत्साह और गौरव के साथ मनाते हैं। आज़ादी मिलने के बाद हर वर्ष हम इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं।इसके साथ ही सभी स्कूल और ऑफिस में तिरंगा फहराया जाता है। इस साल कोरोना संकट के चलते हुए सभी ने स्वतंत्रता दिवस अपने घरों मे ही मनाया इस दिन सभी बच्चो ने तिरंगा बनाया तो वही कुछ बच्चो ने फ्रीडम फाइटर की पोशाक पहनकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस कार्यकम को सफल बनाने मे स्कूल की सभी शिक्षिकाओ ने सहयोग किया।

श्रद्धांजलि अर्पित दी 7 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा मुजफ्फरनगर के कार्यालय पर शहीद बालक रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति की शहादत पर श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा मुजफ्फरनगर कार्यालय पर शहीद बालक रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति के शहादत दिवस १४ अगस्त १९४२ पर नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की शहीद रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति सन १९४२ की स्वतंत्रता क्रांति में जिला देवरिया के जिला कलेक्ट्रेट के ऑफिस के ऊपर लगा अंग्रेजी झंडा स्वतंत्रता के मतवाले हजारों की भीड़ के साथ पहुंचकर उतारकर भारत का तिरंगा झंडा लगाए जाने पर अंग्रेजी पुलिस ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी उस समय रामचंद्र विद्यार्थी प्रजापति जी की आयु १३ वर्ष ४ महीने थे और ७वीं कक्षा के छात्र थे अपने प्रधानाचार्य के साथ बच्चों के साथ जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस गए और पैरामेड बनाकर ऊपर चढ अंग्रेजी झंडा उतारे और भारत का झंडा लगाने पर उन्हें गोली मारकर शहीद कर दिया था। हम शहीद बालक रामचंद्र विद्यार्थी की भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए नमन करते हैं। इस अवसर पर सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट प्रमोद प्रजापति जिला अध्यक्ष सचिन प्रजापति अंकित प्रजापति रवि प्रजापति महेश प्रजापति भारतवीर प्रजापति मनीष कश्यप प्रभात प्रजापति घनश्याम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

पांच पुलिसकर्मियो को गैलंट्री अवार्ड से नवाजा जायेगा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी व एसपी सिटी सहित पांच पुलिसकर्मियो को गैलंट्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। निर्भीक एव ंसाहसी पुलिसिंग के लिए एसएसपी अभिषेक यादव तथा एसपी सिटी सतपाल अंतिल, क्राइम ब्रांच से प्रवेश शर्मा एवं विनीत कपासिया को भी सम्मानित किया जा रहा है। भय मुक्त अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए कृत संकल्पित योगी सरकार के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा छेडी गई मुहिम को अच्छी खासी सफलता मिली है। पुलिस ने एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल निर्देशन मे कुख्यात रोहित सांडू का सफाया किया। उल्लेखनीय है कि दुर्दांत अपराधी रोहित सांडू को ढेर करने के दौरान साहसिक पुलिसिंग का परिचय देने वाले एसपी सिटी सतपाल अंतिल, दरोगा प्रवेश शर्मा व कांस्टेबल विनीत कपासिया वीरता पदक से नवाजे गए। ज्ञात हो कि कुख्यात रोहित सांडू ने पेशी के दौरान पुलिसकर्मियो पर ताबडतोड गोलियां बरसाई थी। इस घटना मे एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। इस दौरान गोली लगने से घायल भौराकला थाना प्रभारी अजय कुमार को भी गैलंट्री अवार्ड से नवाजा गया है। एडीजी प्रशांत कुमार को भी गैलंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। गैलंट्री अवार्ड से नवाजे जाने वाले पुलिस अधिकारियो व पुलिसकर्मियो को बधाईयों का सिलसिला जारी है।

कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिये8 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं ताकि इस वैश्विक आपदा से राहत मिल सके। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते स्वास्थ्य विभाग की और से आज तीसरे दिन भी कोविड टेस्ट अभियान के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम द्वारा कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कचहरी मे कई लोगो के जांच सैम्पल लिए।

मेधावियों को सम्मानित किया10 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राह्मण महासभा ने समाज के मेधावियों को सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष अमित वत्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा ने कहा कि अब प्रतिस्पर्धा का दौर है। छात्र-छात्रा इसी के हिसाब से तैयारी करें।
संदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष अमित वत्स ने अपने जन्मदिन पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर एक नई शुरूआत की है। इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा और मेधावी बच्चे प्रोत्साहित भी होंगे। इस तरह के कार्यक्रमों को हमें निरंतर करते रहना चाहिए। इससे पूर्व रुड़की रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मप्रकाश शर्मा, पूनम शर्मा, भानु शर्मा, रोहित कौशिक ने किया। संस्कृति, विनिता व अवनी ने मां सरस्वती की वंदना की। संचालन युवा जिला अध्यक्ष हरीश गौतम एवं लक्ष्मण शर्मा ने किया। सम्मानित होने वाले बच्चों में अर्पित शर्मा, आशुतोष भारद्वाज, केशव वत्स, दिव्या शर्मा, आस्था वशिष्ठ, शुभांगी शर्मा, ईशान वत्स, स्वास्त्तिक भारद्वाज, दिव्यांश भारद्वाज, अर्णव कौशिक, शिवांश शर्मा, कीर्ति शर्मा, रितिका शर्मा आदि रहे। अविनाश शर्मा, मोहित शर्मा, अमित शास्त्री, विशाल शर्मा, सोनदेव वशिष्ठ, प्रदीप शर्मा, अखिलेश शर्मा, अनित शर्मा, हिमांशु शर्मा, विपिन शर्मा, कपिल शर्मा, अतुल भारद्वाज, रजनीश शर्मा, विकाश कौशिक, अंकुर शर्मा, नवनीत शर्मा, राकेश शर्मा, विनय शर्मा, ऋषभ शर्मा, आशीष शर्मा, विकास कौशिक आदि का सहयोग रहा।

मुजफ्फरनगर में जिला बार संघ में विवाद शुरू, पूर्व पदाधिकारी धरने पर बैठे
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव न होने के चलते बार संघ में विवाद बढ़ गया है,बार संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने आज बार संघ में धरना भी शुरू कर दिया है।
जिला बार संघ के चुनाव मार्च के अंत तक हो जाते है लेकिन मार्च में लॉक डाउन लग जाने के कारण अभी तक चुनाव नहीं हो पाए है, जिसके चलते आज पूर्व पदाधिकारियों ने कचहरी में धरना भी शुरू कर दिया है। बार संघ में प्राविधान है कि अगर चुनाव नहीं हो पाते है तो एल्डर्स कमेटी को चार्ज दे दिया जाता है लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है, वर्तमान पदाधिकारी कहते है कि एल्डर्स कमेटी चार्ज लेना नहीं चाहती जबकि पूर्व पदाधिकारी कहते है कि ये देना नहीं चाहते, इसी को लेकर विवाद है और पूर्व सचिव सुरेन्द्र मलिक के नेतृत्व में आज धरना शुरू कर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 20 =