News
खबरें अब तक...

समाचार

हाईटेंशन तार की चपेट मे आने से युवक की मौत1 Min 17 |
चरथावल। हाईटेंशन तार की चपेट मे आकर युवक की मौत हो गई। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिरालसी निवासी करीब 23 वर्षीय युवक शुभम पुत्र नरेश आज सुबह अपने खेतो मे जाते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट मे आकर बुरी तरह से झुलस गया। इस हादसे पर दज्रनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की जानकारी पुलिस व युवक के परिजनो को दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनो मे हडकम्प मच गया। परिजन तथा पडौसी आनन-फानन में ही मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी गांव मे पहुंच गई। पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से बुरी तरह झुलसे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। लेकिन उसने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया। युवक की मौत की खबर से ग्रामीणो मे रोष बन गया। ग्रामीणो ने भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व मे विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तथा मुआवजे की मांग को लेकर थानाभवन रोड पर जाम लगा दिया। बताया जाता है कि मृतक की सात माह पूर्व ही शादी हुई थी। भाकियू व एक अन्य किसान संगठन के कार्यकर्ताओ ने जाम लगाते हुए 20 लाख रूपये मुआवजे तथा आरोपी विद्युतकर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानो के हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सदर कुलदीप कुमार, हाईडिल एक्सइएन, थाना प्रभारी सुबे सिह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियो ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को पांच लाख रूपये का चैक दिया तथा पांच लाख रूपये किसान बीमे का भी दिलवाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। हादसे मे युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

 

विश्वकर्मा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग3 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा समाज के लोगो ने 17 सितम्बर श्री विश्वकर्मा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
न्याय पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरेश पांचाल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डएम कार्यालय पर एकत्रित विश्वकर्मा समाज के लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत कराया गया कि तकनीकि एवं शिल्प के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजा दिवस 17 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। ज्ञापन मे बताया कि जैसा की सर्वविदित है कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी ज्ञान-विज्ञान, निर्माण एवं तकनीकि के जनक हैं। 17 सितम्बर को कल कारखाने, उद्योग जगत मे लगभग करोडो कारीगर शिल्पकार श्रमिक इंजीनियर के द्वारा पूजा दिवस के रूप मे बडी धूमधाम से मनाते हैं। अपने यंत्रो की पूजा करते हैं। शोभा यात्रा निकाल कर एवं घर घर मे उनकी पूजा होती है। ज्ञापन सौपने वालो मे कृष्ण पाल पांचाल,पवन पांचाल, सुन्दर लाल, नरेश पांचाल, संजय धीमान,प्रवीण पांचाल,डा.सुभाष पांचाल आदि मौजूद रहे।

 

 

भाकियू कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया4 Min 12 |
भोपा। भाकियू कार्यकर्ताओ ने थाने के बाहर एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओ के नेतृत्व मे आज दोपहर भोपा थाने पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस पर एक युवक को झूठे मामले मे जेल भेजने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओ का आरोप है कि पुलिस ने क्षेत्र के गांव बडवाडा निवासी राजकुमा को झूठे मामले मे जेल भेज दिया। भाकियू पदाधिकारियो ने जेल गए व्यक्ति को तुरन्त छोडे जाने की मांग की है।

 

 

 

अवैध अतिक्रमण हटाया 5 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में भोपा पुल के नीचे से नगर पालिका द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। भोपा पुल के नीचे लंबे समय से आबकारी विभाग के भांग के ठेके व शराब के ठेके की दुकाने मौजूद थी जो अब क्राइम ब्रांच के नवनिर्मित कार्यालय के बाहर बनी हुई थी जिसे कई बार पुलिस द्वारा आबकारी विभाग को हटाने के लिए व कही और ट्रांसफर करने के लिए कहा जा चुका था। ये ठेके नगरपालिका की जगह पर काबिज थी इन्हीं को हटाने के लिए नगरपालिका का माहबली आज गरजा। अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पालिका ईओ विनय मणि त्रिपाठी मौके पर मौजूद रहे। इस जगह पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था जिससे आने जाने वालो को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

 

सट्टेबाज गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त गुलचमन पुत्र गुलजार निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को मौहल्ला खालापार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा, सट्टा, पेन्सिल व 550 रुपये नकद बरामद किये गये।

 

 

अलग अलग स्थानों से कई वॉछित अभियुक्तां को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 आदित्य भाटी द्वारा वांछित अभियुक्त रिंकू उर्फ विशाल पुत्र श्यामलाल निवासी मौहल्ला खवाजियान कस्बा व थाना खुर्जा बुलंदशहर को मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 आदित्य भाटी द्वारा की जा रही है। वहीं थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा एस0सी0/एस0टी0 अधि0 में वांछित अभियुक्त मौहम्मद याकूब पुत्र अख्तर निवासी शेरपुर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाईन पर उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र रमेश निवासी म0न0 444 सरवट थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर को सरवट फाटक से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना ककरौली पर प्र0नि0 मुकेश सौलंकी द्वारा वांछित अभियुक्त मोहन पुत्र पप्पू निवासी महारजपुर खुर्द थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को ग्राम ब्रहापुर स्कूल के पास से गिरफ्तार किय गाया।

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए दस लाख रुपये तक का ऋण दिए जाने की योजना संचालित
मुजफ्फरनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम दिल्ली द्वारा विरासत योजना के अन्तर्गत अल्पसंख्यक वर्ग यथा-मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन के पात्र आर्टिजन्स जो हैण्डलूम व हैण्डीक्राफ्ट के कार्या में लगे हैं, को वर्किंग एवं फिक्सड कैपिटल के रुप में १० लाख रुपये तक का ऋण दिए जाने की योजना संचालित की जा रही है। पुरुष आर्टिजन के लिए ०५ प्रतिशत एवं महिला आर्टिजन के लिए ०४ प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण दिया जायेगा। ऋण पाने के लिए आर्टिजन उत्तर प्रदेश का निवासी हो, आर्टिजन्स की पारिवारिक वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र के लिए ९८०००/- रुपये एवं शहरी क्षेत्र के लिए १२००००/- रुपये से अधिक न हों। ऐसे आर्टिजन्स जिन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मन्त्रालय भारत सरकार की उस्ताद योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्तीय निगम दिल्ली द्वारा आयोजित हुनर हॉट प्रदर्शनी में भाग लिया हो, को वरीयता प्रदान की जायेगी।
अतः उक्त योजना के अन्तर्गत अपना प्रस्ताव जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, ३०९ तीसरी मन्जिल विकास भवन मेरठ रोड़ मुजफ्फरनगर के कार्यालय में विलम्बतः दिनांक १२ सितम्बर, २०२० तक उपलब्ध करायें ताकि प्राप्त प्रस्तावों को निगम मुख्यालय लखनऊ को प्रेषित कराये जा सके। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जायेगा।

 

 

पौधारोपण किया
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद द्वारा नगर मे विभिन्न विकास कार्य एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किए जाने के साथ साथ पर्यावरण सन्तुलन के उददेश्य से पौधारोपण का कार्य भी कराया जा रहा है। इसी संदर्भ मे पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशो के चलते पालिकाकर्मियो द्वारा मेरठ रोड व रूडकी रोड पर डिवाईडर की सफाई की गई तथा पौधो की सिंचाई की गई तथा कई स्थानो पर पौधारोपण किया।

 

 

विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा7 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करने वाले बी०पी० मंडल का जन्मदिवस के अवसर पर मंडल कमीशन की सभी संस्तुतियों को अविलंब लागू किए जाने के संबंध में सामाजिक न्याय चेतना फाऊंडेशन/न्यास उप्र के मुख्य न्यासी यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह के आह्वान पर अजय चौधरी, अहसन जमीर, धीरज महेश्वरी, प्रहलाद कौशिक और सगीर मलिक के नेतृत्व मे विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। जिसमें अति पिछड़ा वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में सरकारी/गैर सरकारी क्षेत्रों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, सरकारी संस्थाओं में होने वाली आउटसोर्सिंग भर्ती पर सभी श्रेणी के आरक्षण को अनिवार्य रूप से लागू किए जाने, अनुसूचित जाति/जनजाति की ही भांति अन्य पिछड़ा वर्ग का संसद एवं देश की सभी विधानसभाओं में आबादी के अनुसार प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने एवं भारतीय शिक्षा में एक देश एक बोर्ड के साथ समान शिक्षा नीति अनिवार्य रूप से अविलंब लागू किए जाने के संबंध में, वर्ष २०२१ में होने वाली जनगणना में सभी जातियों की गणना कराकर जातिवार आंकड़े जारी किए जाएं और अति पिछड़ा वर्ग की संसदीय समिति की रिपोर्ट लागू की जाए तथा किसानों के कल्याण हेतु स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को भी अविलंब लागू किया जाए। उपरोक्त सभी मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय चौधरी, अहसन जमीर, धीरज महेश्वरी, प्रहलाद कौशिक और सगीर मलिक ताहिर, गुफरान आदि मोजूद रहे।

 

 

राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन9 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के द्वारा आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया जिसका विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-२०२० रहा। जिसमें भारत के प्रख्यात शिक्षाविदों एवं पेशेवर व्यक्तियों ने भाग लिया। इस वेबीनार के मुख्य अतिथि विद्या सागर पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ कुलपति पुरस्कार, शिक्षा रत्न पुरस्कार तथा अन्य सम्मानित पुरस्कारों से अलंकृत प्रो० जी० विश्वनाथन, पूर्वकुलपति तमिलनाडु शिक्षक शिक्षा विश्वविद्यालय रहे। उन्होनें राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० का उच्च शिक्षा पर होने वाले प्रभाव को संक्षिप्त एवं प्रभावशाली रूप से बताया वेबीनार के मुख्य वक्ता जेम ऑफ इण्डिया पुरस्कार, ग्लोरी ऑफ इण्डिया पुरस्कार, विद्या रत्न पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ भारतीय नागरिक पुरस्कार, विशिष्ठ व्यक्ति पुरस्कार, डा० सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कई अन्य पुरस्कार विजेता प्रो० वी० बालामोहनदास पूर्व कुलपति आचार्य नागार्जुना विश्वविद्यालय रहे। उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में कस्तुरीरंगन कमेटी की रिपोर्ट के बारे में बताया तथा यह भी कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वास्तव में परिवर्तन की आवश्यकता थी जिसको वर्तमान सरकार ने ३४ वर्ष के लम्बे अंतराल के पश्चात लागू किया, इससे निश्चय ही भारत को शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। वेबीनार के अध्यक्ष डा० सचिन गोयल प्राचार्य एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर ने भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० से वर्तमान शिक्षा में होने वाले बदलाव के बारे में विस्तार से बताया उन्होने यह भी बताया की नई शिक्षा नीति २०२० में महाविद्यालय शिक्षक एवं छात्रों के स्तर पर कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किये गये जिससे निश्चित रूप से शिक्षा की गुणवत्ता को बढाने में सहायता मिलेगी। प्राचार्य ने भविष्य में भी ऐसे उपयोगी वेबीनार आयोजित कराने का संकल्प किया। वेबीनार का संचालन डा० दीपक मलिक, विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय के द्वारा किया गया। वेबीनार को सम्पन्न कराने में डा० नावेद अख्तर, डा० रवि अग्रवाल, डा० मानसी अरोरा, संकेत जैन, अंकित धामा, नुपुर, कुशलवीर सिंह आदि ने सहयोग किया।

 

छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने नेशनल स्टैंडर्ड एग्जाम(एनएसई) में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने बताया कि इंडियन एसोसिएशन और फिजिक्स टीचर्स द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस परीक्षा के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, एस्ट्रोनामी और बॉयोलोजी की परीक्षा आयोजित कराई जाती है। एसडी पब्लिक स्कूल में यह परीक्षा हुई थी। परीक्षा में स्कूल के छात्र अक्षत वर्मा ने फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा एस्ट्रोनामी तीनों विषयों में टॉप करके प्रदेश स्तर पर टॉप बना है। छात्रा अवनि जैन ने बॉयोलोजी में और तुषार शर्मा वे देव कुच्छल ने केमिस्ट्री में टॉप करके स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल में सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कई लोगों को शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई को शराब सहित दबोच लिया। थाना खतौली पर उ0नि0 राधेश्याम यादव द्वारा अभियुक्त सरफराज पुत्र बुन्दु निवासी सराफत कालोनी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को गोलडन हार्ट स्कूल बुढाना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की गयी। इसके अलावा थाना खतौली पर उ0नि0 नरेश भाटी द्वारा अभियुक्त नितिन पुत्र प्रमोद निवासी ढाकनपुरी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को ढाकनपुरी मोड फलावदा मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी। वहीं थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 धीरेन्द्र पाल सिंह द्वारा अभियुक्त योगेश पुत्र रघुनाथ निवसी सोहगनी तगान थाना मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर को रजवाहे के पास सोहजनी तगान जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना तितावी पर उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त देवी दयाल पुत्र चन्द्रभान निवासी ग्राम धौलरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को सडक पुख्ता बुढीना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी। वहीं थाना तितावी पर उ0नि0 प्रहलाद सिंह द्वारा अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र उगर सिंह निवासी ग्राम पीपलहेडा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को पीपलहेडा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना तितावी पर मु0अ0स0-226/20 धारा 60 आबकारी अधि0 में पंजीकृत किया गया। पंजीकृत अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है। इसके अलावा थाना तितावी पर उ0नि0 श्री कुमेर सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र महावीर निवासी ग्राम नरोत्तमपुर थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को बरवाला चौराहा मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 45 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =