News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में भी बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही खुलेंगे, अब केवल रविवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी
मुजफ्फरनगर। जिले में भी बाजार अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे और अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिले में भी अब बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुल सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब साप्ताहिक लॉक डाउन समाप्त कर दिया है और अब हर रविवार को जिले में साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। जिले में जो इलाके कोरोना के अति संक्रमित है उनमे अभी एहतियात जारी रहेंगी।

मुजफ्फरनगर में एआरटीओ भी हुए कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन दफ्तर रहेगा बंद1 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के बढते प्रभाव के कारण आमजन के साथ साथ कई अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट मे आ गए हैं। जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन द्वारा कोविड-19 के प्रभाव के मददेनजर की गई व्यवस्थाओ के बावजूद आमजन के अलावा कई अधिकारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट मे आ चुके हैं। एआरटीओ विनित मिश्रा भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। जिस कारण 2 सितम्बर 2020 एवं 3 सितम्बर 2020 को भोपा रोड ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित ए.आर.टी.ओ कार्यालय बन्द रहेगा। विदित हो कि बीते दिन ईओ पालिका विनय मणि त्रिपाठी तथा नई मन्डी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कोरोना वायरस के बढते प्रभाव के कारण प्रशासन द्वारा नागरिको से अधिक से अधिक समय तक घर मे रहने बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर ना निकलने व घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग करने तथा सैनेटाइजर का प्रयोग करने आदि की अपील की गई है।

 

नदी में नहाने गया युवक डूबा2 Min |
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में हिंडन नदी में नहाने गया युवक नदी में डूब गया था। पुलिस ने गौताखोरों की तलाश से बालक को तलाश किया। देर रात्रि बालक का शव नदी से बरामद हुआ। बालक की मौत से उसके परिवार में केहराम मचा हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढ़ाना के लुसाना रोड निवासी दानिश पुत्र जुल्फकार अन्य बालकों के साथ हिंडन नदी में नहाने गया था। नहाते समय दानिश नदी में डूब गया था। अन्य बच्चों ने घर जाकर दानिश के डूबने की खबर दी। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। जिस पर पुलिस ने गौताखोरों की मदद से नदी में डूबे बालक की तलाश की। बताया गया कि देर रात्रि दानिश का शव नदी से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। दानिश की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

व्यक्ति बेहोशी की हालत में पडा मिला
मुजफ्फरनगर। जिला अस्तपाल के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पडा मिला। कुछ लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। बेहोशी की हालत के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पैतालीस वर्षीय व्यक्ति बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय के गेट नम्बर दो पर पड़ा हुआ था। कुछ लोगों ने उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय के आपाताकलीन कक्ष में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार कर उसे भर्ती कर लिया। चिकित्सकों ने बताया कि पीडित के बेहोशी के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरेटी निवासी 23 वर्षीय सागर पुत्र नीलू ने संदिग्ध हालातों में हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

इलाज के दौरान विवाहिता की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लायी गयी एक विवाहिता की मौत हो गयी। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया और शव को घर ले गये।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बिटावदा निवासी 26 वर्षीय रेशमा पत्नी आबिद को उसकी ससुराल वाले गम्भीर हालत में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाये थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने काननी कार्यवाही से इंकार कर दिया और शव को घर ले गये।

विधायक का आभार जताया
मुजफ्फरनगर। सिसौली के ग्रामीण पहुंचे क्षेत्रीय बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के आवास पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने उठाई रास्ते की बनाने की मांग बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं का तुरंत कराया निराकरण आवास पर आए हुए ग्रामीणों को जलपान करा कर और समस्याओं का निवारण करके किया संतुष्ट क्षेत्रवासियों ने बुढाना विधायक उमेश मलिक का आभार जताया।

सफाई को लेकर हुआ झगड़ा, शान्तिभंग में किया चालान
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड पर कार की सर्विस कराने मिस्त्री के पास पहुंचे कार मालिक व मिस्त्री के बीच कार की सफाई को लेकर झगड़ा हो गया। जो मारपीट में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी मोनू उर्फ जाकिर अली ने अपनी कार मिस्त्री दानिश को सर्विस के लिए दी थी। मोनू जब अपनी कार वापस लेने दानिश के पास पहुंचा तो कार को गंदी देखकर नाराज हो गया। उसने दानिश पर कार की सफाई न करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौच की जिसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट
मुजफ्फरनगर। रोहाना में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी सुरेश पाल पुत्र मांगेराम की रोहाना कला में दुकान है। सुरेशपाल और रोहाना खुर्द निवासी सतपाल पुत्र सेवाराम के बीच लेनदेन को लेकर विवाद है। सतपाल का कहना है कि सुरेश पाल ने उससे कुछ नकदी उधार ली थी जो वह वापस नहीं कर रहा है। गत दिवस सतपाल अपने पुत्र हर्षित और भूरा के साथ अपनी रकम का तकाजा करने के लिए सुरेशपाल की दुकान पर पहुंचा जहां देनों पक्षों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट में बदल गया। सुरेशपाल पक्ष ने पुलिस को दुकान में लूटपाट किये जाने की सूचना दे दी। जिससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला लेनदेन के विवाद का निकला। पुलिस ने एक पक्ष से रोहानाखुर्द निवासी सतपाल और उसके पुत्र हर्षित व भूरा व दूसरे पक्ष से खामपुर निवासी सुरेशपाल और उसके पुत्र अमित व मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया है।

ट्रक चालक की सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। ट्रक व टै्रक्टर की टक्कर मे ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार हरियाणा के जनपद रोहतक के कस्बा महम निवासी ट्रक करीब 52 वर्षीय ट्रक चालक बिल्लू पुत्र बाबूराम अपना ट्रक लेकर जानसठ रोड पर कहीं जा रहा था कि जैसे ही वह नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव शेरनगर बाईपास के समीप पहुंचा कि इसी ट्रक व टै्रक्टर-ट्राली की भिडन्त मे ट्रक चालक बिल्लु की मौत हो गई। सडक हादसे मे मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया तथा शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि परिजनो की तहरीर व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित हो सकेगी। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद रहे।

डीएम ने बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया5 Min |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ढीमए सेल्वा कुमारी जे.ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मेरठ रोड स्थित मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज मे कोविड-19 हॉस्पिटल की व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के प्रभाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज आदि मे विभिन्न व्यवस्थाए दुरूस्त की गई हैं। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह,थाना प्रभारी मंसूरपुर मनोज चाहल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

शहीद प्रशांत शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये6 Min |
मुजफ्फरनगर। भारत रक्षा मंच लक्ष्मीनगर द्वारा मां भारती के सच्चे सपूत शहीद प्रशांत शर्मा को गत दिनों कश्मीर में शहीद होने पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए नगर की हृदय स्थली प्रचलित श्री हनुमान मंदिर, भगत सिंह रोड पर श्रद्धांजलि स्वरूप श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया । तत्पश्चात दिवंगत आत्मा के श्रीचित्र पर पुष्पो का हार पहनाकर व पुष्प अर्पित कर सभी ने नमन किया । श्रद्धांजलि में सभी ने मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की । कार्यक्रम में शहीद प्रशांत शर्मा के परिवार से उनके भाई सर्वश्री निशांत शर्मा, अमित शर्मा, हिमांशु शर्मा, अनुज शर्मा, विनीत शर्मा, करण शर्मा शामिल हुए । इस घड़ी में सभी की आँखे नम थी । इस पुनीत आयोजन का संयोजन ज़िला युवा अध्यक्ष श्री कार्तिक जौहरी व युवा टीम ने किया । ज़िला अध्यक्ष श्री पवन सिंघल ने उनके भाई को सांत्वना दी व दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी । कार्यक्रम स्थल हनुमान मंदिर के ४५ वर्ष होने के उपलक्ष्य में सैकड़ो लोगो ने श्रद्धांजलि के उपरान्त मंदिर में महाआरती भी की । गणमान्य नागरिकों में मंदिर अध्यक्ष सुशील गर्ग, महामंत्री श्री गोपाल मित्तल, समाजसेवी संजीव अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन आदि उपस्थित रही । भारत रक्षा मंच से जिला युवा महामंत्री तरुण भटनागर, जिला मंत्री शुभम तायल, जिला युवा उपाध्यक्ष विशाल लोधी जिला मंत्री संजय शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष मनीष वाल्मीकि, जिला युवा मंत्री अक्षय वर्मा नगर युवा महामंत्री अंकित कुमार, नगर युवा मंत्री विराट चौधरी, नगर युवा मंत्री अनुज भटनागर, नगर युवा मंत्री शौरभ गोयल, राहुल कश्यप, शिवम मेघलान, हिमांशु जी, जतिन जैन, अनुभव सैनी, अंकित कस्यप, आकाश मोघा, हनी मोघा, अरियंत जैन, जतिन जैन, अभिषेक राजपूत, राहुल, अनुज भटनागर, सौरभ गोयल, रोहित धीमान, अर्जुन शर्मा, अमित गुप्ता, विष्णू शर्मा, अजय राजपूत आदि कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग रहा । वातावरण में भारत माँ व वन्दे मातरम के नारे सुनते ही बनते थे । शहीद प्रशांत शर्मा की अमरता के नारे सभी की आखों को नम करते थे ।

पुलिस ने वांछितों को जेल भेजा
मुज़फ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या २२५ /२०२० धारा ३,५ क,८ गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गण दानिश पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम सराय रसूलपुर थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर व इमरान उर्फ मुन्ना पुत्र अयूब निवासी ग्राम ककरौली थाना ककरौली मुजफ्फरनगर को मंसूरपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद अवैध असलहों, गोकशी के उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गण शातिर किस्म के गोकाश हैं।

मुजफ्फरनगर निवासी कांस्टेबल ने मेरठ में की आत्महत्या, शाहपुर इलाके का निवासी था मृतक
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक कांस्टेबल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे मृतक और उसकी पत्नी के बीच विवाद की वजह सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के हरसोली गांव का निवासी विपुल बालियान यूपी पुलिस में कांस्टेबल था। विपुल पिछले काफी समय से अपनी पत्नी अंजलि और डेढ़ वर्षीय पुत्र रूद्र के साथ मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित तेज विहार कॉलोनी में रह रहा था। इन दिनों विपुल गाजियाबाद में डायल 112 की गाड़ी पर तैनात था। बताया जाता है कि विपुल का अपनी पत्नी अंजलि से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते कुछ महीने पहले अंजलि अपने बच्चे सहित अपने मायके में चली गई। विपुल की मां अमरेश के मुताबिक, मंगलवार की रात विपुल ड्यूटी से वापस लौटा था। बुधवार की सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा न खुलने पर बदहवास मां ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विपुल का शव चुन्नी के सहारे पंखे से झूल रहा था। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खुदकुशी के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।

कोविड-19 व संचारी रोगों से बचाव हेतु महिलाओं को संस्था व अधिकारियों द्वारा किया गया जागरूक8 Min |
चरथावल। मेरठ सेवा समाज संस्था द्वारा चरथावल ब्लॉक में समुदाय से मिलकर उन्हें कोविड-19 व संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया गया मेरठ सेवा समाज संस्था के जिला परियोजना समन्वयक कुलदीप त्यागी व ब्लॉक परियोजना प्रेरक राजेश भारद्वाज द्वारा चरथावल ब्लॉक व चरथावल देहात में समुदाय से मिलकर उन्हें कोविड-19 पर बचाव के बारे में बताया गया तथा लॉकडाउन में उन्हें होने वाली परेशानी पर जानकारी ली गई तथा चरथावल ब्लॉक में एडीओ राजेंद्र से मिलकर समुदाय की समस्या पर चर्चा की गई एडीओ आईएसबी राजेन्द्र कुमार द्वारा सभी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया जिला परियोजना समन्वयक कुलदीप त्यागी द्वारा समुदाय को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान देने के लिए बताया गया तथा सभी से अपील की गई कि घर में पानी जमा न होने दें,आसपास साफ-सफाई रखे तथा खाने पीने की वस्तुओं को ढक कर रखें इस अवसर पर परियोजना समन्वयक कुलदीप त्यागी,राजेश कुमार भारद्वाज,जाहिद त्यागी,शिवम त्यागी,स्वयं सहायता समूह से संजीता आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − two =