Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दलित महिला से छेड़छाड़, चले पत्थर, बच्ची से रेप की कोशिश

मुजफ्फरनगर। एक दलित महिला के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की जिसके बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई और उन्होंने एक दूसरे-दूसरे पर पत्थर फेंके।

थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि मोरना गांव में एक आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना शाम में उस समय घटी जब चार युवकों ने महिला के घर के बाहर उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई और पथराव शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि वहीं जिले में एक अन्य वारदात भी सामने आई है जिसमें 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश की।

पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी व्यक्ति उसे अपने आवास पर लेकर चला गया। वहां उसने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन बच्ची ने मदद के लिए रोना शुरू कर दिया जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

बच्ची के माता-पिता इस दौरान खेत गए हुए थे। वे जब वापस आए तो बच्ची ने उन्हें इस बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 4 =