News
खबरें अब तक...

समाचार

दलित महिला से छेड़छाड़, चले पत्घ्थर, बच्ची से रेप की कोशिश
मुजफ्फरनगर। एक दलित महिला के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की जिसके बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई और उन्होंने एक दूसरे-दूसरे पर पत्थर फेंके।
थाना प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि मोरना गांव में एक आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना शाम में उस समय घटी जब चार युवकों ने महिला के घर के बाहर उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई और पथराव शुरू हो गया।
पुलिस ने बताया कि वहीं जिले में एक अन्य वारदात भी सामने आई है जिसमें 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश की।
पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी व्यक्ति उसे अपने आवास पर लेकर चला गया। वहां उसने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन बच्ची ने मदद के लिए रोना शुरू कर दिया जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
बच्ची के माता-पिता इस दौरान खेत गए हुए थे। वे जब वापस आए तो बच्ची ने उन्हें इस बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

पत्नी को बीएड फीस जमा करने का नोटिस मिला तो परेशान पति ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। गत शुक्रवार को खेत पर गया 32 वर्षीय सन्दीप लापता हो गया था अगले दिन की सुबह सन्दीप की साइकिल व चप्पल पूर्व प्रधान की ट्यूबवेल पर लावारिस पड़ी मिली थी। भोपा पुलिस ने डॉग स्क्वायड की सहायता से युवक की तलाश मैं अभियान भी चलाया था किन्तु उसका कोई पता न चल सका था। एक सप्ताह बाद अब शुक्रवार को सन्दीप का शव जंगल मे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजनों ने पत्नी के बीएड की परीक्षा देने के बाद शिक्षण संस्थान से मिले नोटिस को आत्महत्या का कारण बताते हुवे कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार की सुबह सवेरे भोपा थाना क्षेत्र के मोरना-बहुपुरा मार्ग के पास स्थित जगशरण के खेत की मेढ़ पर खड़े पेड़ पर ग्रामीण मुकेश को शव फंदे पर लटका दिखाई पड़ा तो उसके होश उड़ गये। मुकेश ने इसकी सूचना छछरौली गाँव मे दी। शव की शिनाख्त गायब संदीप धीमान के रूप में हुई। सूचना पर पहुँची भोपा पुलिस ने किसी भी आशँका को लेकर आस-पास का क्षेत्र सील कर दिया डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल के आसपास की जाँच की गयी। सडी गली हालत में लटके हुए शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के अनुसार गत 28 अगस्त को किसान राजवीर धीमान का 32 वर्षीय पुत्र सन्दीप लापता हो गया था। जिसकी तलाश भोपा पुलिस व परिजनों द्वारा लगातार जारी थी। शुक्रवार सवेरे संदीप का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि सन्दीप की पत्नी रचना बीएड की परीक्षा दे रही थी। लॉक डाउन के चलते आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण सन्दीप फीस जमा न कर सका। इसी बीच मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित शिक्षण संस्थान (जहां से संदीप की पत्नी रचना बीएड कर रही थी) द्वारा एक सप्ताह में फीस जमा करने के मिले नोटिस को लेकर सन्दीप भारी तनाव में था। नोटिस में 28 अगस्त को रकम जमा न करने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी थी। तनावग्रस्त सन्दीप 28 अगस्त को ही गायब हो गया। सन्दीप अपने पीछे पत्नी रचना के अलावा पाँच वर्षीय पुत्र शिवांशु को छोड़ गया है।

 

अवैध शराब व डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब व डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त गुलशेर पुत्र मौ0 हुसैन नि0 गुल्लर वाली गली खालापार थाना को0नगर मु0नगर को मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद किया गया। वहीं थाना को0नगर पर उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मोण्टी पुत्र राजू नि0 बैंक वाली गली अलमासपुर थाना नई मण्डी मु0नगर को एकता विहार तिराहा रूडकी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 03 किग्रा 100 ग्राम डोडा पाउडर बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना खतौली पर उ0नि0 सर्वेश कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ शकील पुत्र सलीम नि0 नई बस्ती थाना खतौली मु0नगर, अनीस पुत्र अली हसन नि0 इस्लामाबाद भूड थाना खतौली मु0नगर को नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 12-15 पव्वे गोवा प्रिमीयम व्हस्की देशी शराब बरामद किया गया।

हादसे मे नगरपालिका कर्मचारी की मौत 1 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। हादसे मे नगरपालिका कर्मचारी की मौत से साथी पालिका प्रशासन व पालिका कर्मचारियो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के पूर्व कर्मचारी इन्तजार अहमद आज सुबह अपने मकान की साफ-सफाई मे लगे थे कि इसी बीच सफाई करते वक्त वे अचानक छत से गिर गए। इस हादसे मे गंभीर चोट आने से परिजन बुरी तरह घबरा गए। तथा आनन-फानन मे पडौसियो की मदद से उन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया कि अस्पताल ले जाते वक्त उन्होने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पूर्व पालिकाकर्मी इन्जार अहमद की मौत की खबर से पालिका प्रशासन मे शोक छा गया। पालिकाकर्मचारियो ने इंतजार अहमद की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इंजतार अहमद बहुत कर्मठ कर्मचारी थे। जो अपनी डयूटी को बाखूबी निभाते थे। स्वायत्त शासन कर्मचारी मासंघ उ.प्र. शाखा नगरपालिका परिषद मु.नगर गोपाल त्यागी ने बताया कि साथी इन्तजार अहमद एक बहादुर कर्मचारी रहे हैं। जो उनके साथ तत्कालीन डीएम सुरेन्द्र सिंह के कार्यकाल मे उन्हे अतिक्रमण प्रभारी रहने के दौरान अन्य कर्मचारियो के साथ अन्य कर्मचारियो के साथ साथ वह भी उनकी अतिक्रमण हटाओ टीम के सक्रिय सदस्य के रूप मे कार्य किया। तत्कालीन डीएम सुरेन्द्र सिह ने भी इंतजार अहमद की कर्मठता की प्रशंसा करते हुए उनकी हौसला अफजाई की थी। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल सहित पालिका प्रशासन से जुडे समस्त अधिकारियो व कर्मचारियो ने इन्तजार अहमद के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।

अवैध शराब बनाने की भट्टी पकडी, एक गिरफ्तार
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने की भट्टी को जब्त करते हुए मुसद्दी की बगिया से 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में राजकुमार उर्फ बब्लू पुत्र किरणपाल नि० होली चौक कस्बा व थाना खतौली मु०नगर बताया। जिसके कब्जे से 100 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, 05 किग्रा यूरिया, 1150 लीटर लहन जिसको मौके पर नष्ट कराया गया, शराब बनाने के उपकरण पतीला, बाल्टी, गैस भट्टी, गैस सिलेण्डर ०५ किलो, ०१ बडा ड्रम आदि) बताया। अभियुक्त उपरोक्त पर शराब, गुण्डा अधि० के अन्तर्गत लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

 

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी5 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयन्ति पर सामान्य ज्ञान ऑल लाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमे जनपद के अनेक मेधावी सहभागिता करेंगे।
जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमति बिलकिस चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पूर्व प्रधानमीं एवं औद्योगिक क्रान्ति के जनक स्व.राजीव गांध्ी की जयन्ति के उपलक्ष मे आगामी 13-14 सिम्बर 2020 को ऑन लाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोतिगा होगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओ से इस प्रतियोगिता मे बढचढ कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयन्ति 20 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही 13-14 सितम्बर को ऑन लाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की घोषणा की गई थी। बिलकिस चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उददेश्य जनपद की मेधावी प्रतिभाओ को आगे लाना है। उन्होने कहा कि होनहार छात्रो को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का यह सुनहरा मौका है।
इस सम्बन्ध मे भगत सिह रोड स्थित जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद रउफ, युवा अध्यक्ष धीरत माहेश्वरी,मौहम्मद सलीम, गीता ककराना, सुनीता देवी, शारदा शर्मा आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस ने कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त अजीत, विश्वजीत पुत्रगण कृष्णापाल नि0गण रथैडी थाना नई मण्डी मु0नगर को रथैडी कट के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 करतार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त मुकीम पुत्र रहीश नि0 लोकप्रिय विहार थाना खोडा गाजियाबाद को थाना गेट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रामराज पर उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र चमनलाल, गोविन्द पुत्र सामवंती, विकास पुत्र चमनलाल, चमनलाल पुत्र सामवंती नि0गण ग्राम समाना थाना रामराज मु0नगर को नरेन्द्र के आम के बाग समाना से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना ककरौली पर उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त राशिद पुत्र बाबू , शकील पुत्र शरीफ, हारून पुत्र बाबू नि0गण ग्राम व थाना ककरौली मु0नगर को ककरौली गेट से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना तितावी पर उ0नि0 नवीन चौधरी द्वारावांछित अभियुक्त शावेज पुत्र शमीम नि0 ग्राम ढिंढावाली थाना तितावी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

तमंचा व कारतूस सहित दबौचा
जानसठ। थाना जानसठ पर उ0नि0 ओमकारनाथ पाण्डेय द्वारा अभियुक्त शबाब पुत्र छोटा नि0 कवाल थाना जानसठ मु0नगर को कवाल बाईपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी3 Min 2 |
भोपा। बीते एक सप्ताह से लापता चल रहे युवक का शव जंगल मे पडा देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवती गांव छछारौली निवासी युवक संदीप पुत्र राजवीर सिह पिछले सप्ताह अपने घर से मजदूरी के लिए निकला था कि इसी बीच उक्त युवक कहीं लापता हो गया था। युवक के परिजनो ने पुलिस को इस मामल से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस व ग्रामीण लापता संदीप की तलाश मे जुट गए। पुलिस व परिजनो ने संदीप की रिश्तेदारी मे भी उसकी तलाश की। लेकिन उसका कही कोई पता नही चल सका। कि इसी बीच आज सुबह अपने खेतो मे काम करने जा रहे ग्रामीणो ने देखा कि गांव छछरौली के जंगल मे पेड से एक युवक फांसी लगा शव लटका हुआ है। इस मामले से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक का शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की पहचान छछरौली निवासी संदीप धीमान पुत्र राजवीर सिह के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत सरकार द्वारा माह सितम्बर, 2020 में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोशण अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री जी द्वारा बच्चो और महिलाओ के पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए किया गया है। इसके अन्तर्गत सुपोषण को बढावा देने के लिए पूरे माह के लिए सामुदायिक भागीदारी एवं जन आन्दोलन के माध्यम से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जायेगी। भारत सरकार के जन आन्दोलन पोर्टल पर सभी कन्वर्जेन्स विभाग द्वारा करायी गयी गतिविधियां की एन्ट्री की जायेगी। पोषण माह के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों की दैनिक प्रविष्टि भारत सरकार के जन आन्दोलन पोर्टल ीजजचरूध्चवेंदंइीपलंदण्हवअण्पद पर की जायेगी। जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे0 द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रभागीय निदेशक, सामजिक वानिकी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को इस सम्बंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये है। पूरे माह में स्वास्थ्य एवं आई0सी0डी0एस0 विभाग सहित अन्य विभागो के अधिकारियों द्वारा कुपोषित बच्चो की पहचान स्वास्थ्य जांच व जरूरी उपचार के साथ ही माताओ की बच्चे की बेहतर देखभाल एवं स्वयं के खान पान से जुडी विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करायी जायेंगी। स्तनपान के साथ ही ऊपरी आहार से बच्चो में कुपोशण के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। बच्चे के जीवन के प्रथम 01 हजार दिवस स्वास्थ्य एवं सुपोशण के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होते है जिसके अन्तर्गत 06 माह तक केवल स्तनपान, 02 साल तक सतत स्तनपान तथा उसके बाद भी स्तनपान जारी रखने व पौश्टिक आहार से शिशु के शरीर को पर्याप्त पोशण तत्व मिलते है जिससे उसका बेहतर शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। आंगनबाडी कार्यकत्रियां एवं आशाएं पूरे माह भ्रमण करके माताओ को जागरूक करेंगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि आंगनबाडी कार्यकत्रियां एवं आशाएं पोशण माह के दौरान महिलाओं को फल एवं हरी पत्तेदार सब्जियां के महत्व को भी बताएंगी तथा उन्हे अपने दैनिक आहार में सम्मिलित करने के लिए प्रेरित भी करेंगी। मौसमी फल, पत्तेदार सब्जी बैंगन, टमाटर, पुदीना, गाजर, सहजन, एवं तुलसी आदि स्वास्थ्यवर्धक पौधों को लगाने का भी विशेश अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्र एवं शासकीय भवन परिसरों में प्राथमिकता के आधार पर पौधरोपण होगा तथा लोगों को अपने आस-पास औशधीय पौधो को लगाने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयोंमें किचन गार्डन की स्थापना के निर्देश भी शासन स्तर से जारी किये गये है ताकि बच्चो की मध्यान्ह भोजन में ताजी एवं पौशक तत्वो से भरपूर सब्जियां भोजन के रूप में मिल सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वाणी वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सुपोशण को बढावा देने के लिए जारी किये गये विस्तृत दिशा-निर्देशो के अन्तर्गत व्यापक जागरूकता अभियान 07 सितम्बर, 2020 से प्रारम्भ होगा क्योंकि देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी जी के निधन के दृष्टिगत 06 सितम्बर, 2020 तक पोशण माह से सम्बंधित गतिविधियां को स्थगित कर दिया गया है। यह है अभियान की मुख्य थीमः 30 सितम्बर तक चलने वाला अभियान 5 थीम पर संचालित है। इसमें नवजात शिशु की जन्म से लेकर पहले 1000 दिन तक देखभाल, ऊपरी पूरक आहार, दस्त से बचाव, एनीमिया की रोकथाम और स्वच्छता को शामिल किया गया है।

वाहन चेकिंग अभियान चलाया4 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने कचहरी रॉड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिससे वाहन स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा। कई वाहन चालक तो चैकिंग देखकर इधर उधर से होकर गुजरते दिखाई दिये। टीएसआई वीर अभिमन्यु ने अपने स्टाफ को लेकर आज कचहरी रोड पर चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बगैर मास्क लगाए हुए चला रहे वाहन स्वामियों के चालान काटे गये। इस दौरान कई वाहन स्वामी इधर उधर से होकर गुजरते भी दिखाई दिये।

 

कार्डधारको को राशन वितरण करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल आदि रखेंः जिला पूर्ति अधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी बी०के० शुक्ला ने बताया कि कोविड-१९ महामारी के दृष्टिगत राष्ट्रीय खाद्य सुरखा अधिनियम-२०१३ अन्तर्गत माह सितम्बर, २०२० में दिनांक ५ से १४ सितम्बर, २०२०तक जनपद के समस्त अन्त्योदय कार्डा पर ३५ किग्रा० खाद्यान्न (२० किग्रा० गेहूँ व १५ किग्रा० चावल) प्रति कार्ड मूल्य २/-किग्रा० गेहूँ एवं ३/-किग्रा० चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को ५ किग्रा० खाद्यान्न (०३ किग्रा० गेहूँ व ०२ किग्रा० चावल) प्रति यूनिट मूल्य ृ २/-किग्रा० गेहूँ एवं ृ ३/-किग्रा० चावल की दर से ई-पॉस मशीन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार वितरण कराया जायेगा। जिलाधिकारी महोदया द्वारा उचित दर दुकानों पर नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु जिलास्तरीय नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया है कि नामित जिलास्तरीय नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारियों एवं उचित दर दुकानों पर सतर्क निगरानी रखेंगे और भ्रमणशील रहकर उचित दर दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला पूर्ति कार्यालय में आख्या उपलब्ध करायेंगे।
अतः सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि कार्डधारको को राशन वितरण करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल आदि रखें तथा कार्डधारको के ई-पॉस मशीन पर अँगूठा लगवाने से पूर्व समस्त कार्डधारको के हाथो को साबुन/सेनेटाईजर से अच्छी तरह धुलवाकर ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के पश्चात् अन्त्योदय एवं पात्र लाभार्थी कार्डधारको को ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण नियमानुसार करें। वितरण के समय सभी उचित दर दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारी एवं सम्बन्धित उचित दर विक्रेता यह भी सुनिश्चित करें कि दुकान पर ५ से अधिक कार्डधारक एक साथ इकट्ठे न हों, सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए कम से कम एक मीटर की दूरी पर कार्डधारको के बीच गोला/निशान बनाकर आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाये। इसी के साथ सभी कार्डधारको से भी अनुरोध है कि वह भी उक्त महाकारी के संक्रमण से बचाव हेतु अपना राशन प्राप्त करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल अवश्य रखें तथा कोविड-१९ महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो जैसे-सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना, सेनिटाईजर प्रयोग करना, ई-पॉस पर अंगूठा लगाने से पूर्व हाथो को साबुन से अच्छी तरह से धोना आदि का पालन करें।

आसिफ हत्याकांड का खुलासाः दो आरोपी गिरफ्तार6 Min 3 |
मुजफ्फनगर। कोतवाली पुलिस ने आसिफ पुत्र नसीम की हत्या के मामले मे शातिर सोनू उर्फ सक्का के दो साथियो को तमंचा, कारतूस व मृतक आसिफ की स्कूटी सहित गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।
ज्ञात हो कि विगत 23 अगस्त 2020 को थाना सिविल लाइन के महमूद नगर निवासी युवक आसिफ पुत्र नसीम का शव मिमलाना रोड स्थित सम्राट इन्टर कॉलेज के पीछे लावारिस अवस्था मे पडा मिला था। मृतक आसिफ के बडे भाई दिलशाद ने शहर कोतवाली मे अपने छोटे भाई की हत्या के सम्बन्ध मे मु.अ.स.-598/2020 धारा 147,148,149,302,307,504,120 बी भादवि.बनाम सोनु उर्फ सक्का आदि 8 आरोपियो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते इस मामले मे आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमे गठित कर घटना के अनावरण के लिए हर बिन्दु पर हर संभव प्रयास किए गए। शहर कोतवाली पुलिस ने इस सम्बन्ध मे भागदौड व छानबीन के आधार एवं घटना स्थल के पास सीसी टीवी फुटेज एवं मोबाईल डिटेल आदि के आधार पर मुकदमे मे शामिल आरोपी मनव्वर पुत्र सलीम निवासी दधेडु,थाना चरथावल एवं मोनु उर्फ सुलेमान पुत्र उस्मान निवासी लद्धावाला थाना कोतवाली को मृतक आसिफ की स्कूटी सहित चरथावल तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से क्रमशः एक तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व मुकदमा उपरोक्त मे मृतक आसिफ की स्कूटी बिना नम्बर बरामद की है। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान सब इंस्पैक्टर राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ,का.मोहित, का.रोहित तेवतिया शामिल रहे।

 

फसलो के अवशेष जलाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिये गाइड लाइन जारी
मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक जसवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश मे फसलो के अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिये एवं धान के अवशेष जलाने की घटनाओ को देखते हुए मा० उच्चतम न्यायालय एवं मा० राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन०जी०टी०) द्वारा कृषको को आसान/सस्ते दरो पर फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु उपयोगी कृषि यन्त्र उपलब्ध कराने हेतु सहकारी समितियो/ग्राम पंचायतो को फार्म मशीनरी बैंक स्थापना हेतु यन्त्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम मे भारत सरकार द्वारा कृषि विभाग मे संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फार ईन-सीटू मैनेजमैन्ट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू योजना हेतु जारी की गयी गाईड लाईन मे सहकारी समितियो एवं ग्राम पंचायतो को अनुदान पर फार्म मशीनरी बैंक स्थापना हेतु यन्त्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम मे कृषि विभाग मे संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फार ईन-सीटू मैनेजमैन्ट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू योजनान्तर्गत सहकारी समितियो हेतु १५ एवं ग्राम पंचायतो हेतु ०४ फार्म मशीनरी बैंक का लक्ष्य दिया गया है। जिसमे सहकारी समितियो एवं पंचायतो को फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु कृषि विभाग द्वारा रू० ५.०० लाख तक के कृषि यन्त्रो एवं रू० ५.०० से १५.०० लाख तक के कृषि यन्त्रो पर ८० प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।

 

पुलिस ने शातिरों को गिरफ्तार किया
मीरांपुर। थाना मीरापुर पर उ0नि0 नवीन कुमार सैनी द्वारा अभियुक्त सुनील उर्फ लिफाफा पुत्र चन्दन नि0 सिकन्दरपुर थाना मीरापुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सटटा गत्ता पेन्सिल व 1270 रूपये नगद बरामद किया गया।
भोपा। थाना भोपा पर उ0नि0 वीर सिंह द्वारा अभियुक्त विपिन पुत्र ब्रहमपाल नि0 बरूकी थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम बरूकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

कई किसानों के टयूबवेल से मोटर चोरी
रोहाना। क्षेत्र के ग्राम आंख लोर मैं एक ही रात में बदमाशों ने किसानों के पानी की टूवेल से मोटर स्टार्टर एक ही रात में चार किसानों के चुरा ले गये।
जिससे गांव में भय का वातावरण बना हुआ है जब सुबह के समय किसान रामवीर मांगेराम पाल बोधराज विश्वास अपनी-अपनी वालों पर पानी देखने गए तो वहां पर उन्हें गेट के ताले तोड़कर बिजली के मोटर व स्टार्टर चोरी कर ले गए बदमाशों द्वारा बेखौफ होकर दी गई वारदात के अंजाम से पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से किसान भयभीत हो रहे हैं। बदमाशों के हौसले पुलिस की निष्कर्ष का कारण बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और रोहाना पुलिस रात्रि में आराम की नींद ले रही है।

पुलिस पेंशनर्स के साथ सीओ सिटी ने की मीटिंग
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन परिषर में आज क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार द्विवेदी ने पुलिस पेंशनर्स के साथ एक आवश्यक मीटिंग की और उसमें उनकी परेशानी समस्या एवं सुझाव के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा भी की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार द्विवेदी ने पुलिस पेंशनर्स के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी व समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा उनके अनुभव को साझा भी किया। इस अवसर पर रिटायर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपराध उन्मूलन अभियान के लिए पुराने अनुभव के आधार पर कुछ आवश्यक सुझाव एवं जानकारियां भी दी। जिनको क्षेत्राधिकारी नगर ने बहुत ही गंभीरता से सुना और कहा कि ऐसे विचारों को सम्मिलित किया जाएगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर्स मौजूद रहे हैं। तथा वही थाना प्रभारी सिविल लाइन डी के त्यागी ने मीटिंग में आने पर सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया तथा सभी के लिए जलपान आदि की व्यवस्था भी की।

केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर मेरठ और मुजफ्फरनगर के बीच डीएफसी रेलवे लाइन पर लोगिस्टिक हब बनाने की मांग की है। इसके लिए मंसूरपुर रेलवे स्टेशन को उपयुक्त जगह बताई है।
रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि डीएफसीसी आईएल द्वारा बनाई जा रही रेलवे लाइन जिला मेरठ और मुजफ्फरनगर से होकर जा रही है, लेकिन इस खंड में केवल क्रासिंग स्टेशन ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन स्टेशनों पर कोई लोगिस्टिक हब यानी सामग्री चढ़ाने उतारने की सुविधा नहीं है। डीएफसी रेलवे लाइन पर खुर्जा के बाद सहारनपुर में लोगिस्टिक हब दिया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में शुगर मिल, पेपर मिल, लोहा उद्योग का हब है। इसके अतिरिक्त एनसीआर होने के कारण जनपद मुजफ्फरनगर एवं आसपास के जनपदों में बड़ी औद्योगिक गतिविधियां निरंतर बढ़ रही है। औद्योगिक एवं व्यापारिक हितों के दृष्टिगत मेरठ और मुजफ्फरनगर के बीच लोगिस्टिक हब उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, ताकि यहां विकास की गति बढ सके। डीएफसीसी आाईएल का नया मंसूरपुर पासिंग स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ५८ पर स्थित है, जो लोगिस्टिक हब के लिए उपयुक्त है। इससे आसपास के जनपदों को भी लाभ होगा। डीएफसीसी आईएल के प्रबंध निदेशक आरएन सिंह को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है।

नगर पालिका ठेकेदारों की मीटिंग आयोजित 9 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। नगर के मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग में आज नगर पालिका ठेकेदारों की एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें नगरपालिका ठेकेदार आदेश त्यागी ने बताया कि हमारा जुलाई के महीने में नगर पालिका में धरना प्रदर्शन हुआ था नगरपालिका के रुके हुए पेमेंट को लेकर जिसमें नगर पालिका प्रशासन द्वारा हमें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही तुम्हारा सारा बकाया भुगतान हो जाएगा जो अभी तक केवल १४ वे वित्त का ही भुगतान हुआ है बाकी राज्य सरकार गड्ढा मुक्त आदि भुगतान नहीं हुए और नगरपालिका से ही एमबी की दो फाइलें गायब हो गई है जो नगरपालिका प्रसासन को नहीं मिल रही है जिसमें ठेकेदारों की उससे ही पेमेंट मिलता है वही नगर पालिका प्रशासन बकाया भुगतान नहीं कर रहा है वही आदेश त्यागी ने बताया कि भुगतान के चेको पर नगरपालिका चेयरमैन ओर अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर होते है मगर ये दोनों ही चेको पर हस्ताक्षर नही कर रहे है अगर नगर पालिका प्रशासन हमारा बकाया भुगतान नहीं करता है तो हम नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरने प्रदर्शन करेंगे और आगे कोई भी नगरपालिका का कोई भी कार्य नहीं करेंगे मीटिंग में दर्जनों की संख्या में नगर पालिका ठेकेदार सम्मिलित रहे।

श्राद्ध के चलते बाजारों में नहीं दिखाई दे रही भीड10 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिसका असर बाजार पर पड़ रहा है। श्राद्ध भी शुरू हो चुके हैं जिस कारण लोग बाजार से खरीदारी नहीं कर रहे हैं। शहर के बाजारों में भीड़ न के बराबर रही। इसके चलते बाजार सूनसान पड़े रहे।
जनपद में आए दिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। शहर और देहात में रोजाना ६० से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिस कारण लोग बाजार जाने से घबरा रहे हैं। काम न चलने पर ही लोग बाजार का रूख कर रहे हैं। श्राद्ध शुरू हो चुके हैं। श्राद्ध में लोग खरीदारी नहीं करते। इसके चलते भी बाजार में भीड़ का दबाव कम हुआ है। बुधवार को भी शहर में भीड़ का दबाव काफी कम था। शहर के अधिकांश बाजार सुनसान पड़े रहे। यहां पर भीड़ न के बराबर दिखाई दी। सड़कों पर भी काफी कम लोग दिखाई दिए। सदर बाजार, मोहल्हाहेडी मार्केट, नई मंडी बाजार, अंसारी रोड, रूड़की रोड, एसडी मार्केट, रूड़की रोड और प्रकाश मार्केट, अग्रवाल मार्केट समेत अन्य बाजारों से भीड़ नदारद रही। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। देहात क्षेत्र से भी न के बराबर लोग खरीदारी करने शहर पहुंचे। भीड़ न होने के कारण शहर भी जाममुक्त रहा।

कॉलेज में पौधरोपण किया11 Min |
मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब सनराइज की महिलाओं ने सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। फॉरेस्ट मेगा प्रोजेक्ट के तहत किए गए पौधरोपण की शुरूआत क्लब की पूर्व अध्यक्षा दीपा सोनी द्वारा की गई। उन्होंने क्लब के कार्य और उसकी स्थापना के विषय में जानकारी देते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण को अहम बताया। इसके बाद क्लब अध्यक्षा राणा प्रवीण, सचिव चित्रा शर्मा, बबली अहलावत, गायत्री गुप्ता, सारिका गर्ग, प्रियंका और कॉलेज प्रधानाचार्या मोनिक सिंह ने एक एक पौधा कॉलेज प्रांगण में लगाकर पर्यावरण सुरक्षा की अलख जगाई।

 

गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बेहद कारगर साबित हुई
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल के दौरान कमजोर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति पर सीधे तौर पर फर्क पड़ा है, ऐसे में पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बेहद कारगर साबित हुई है । ऐसे कठिन दौर में योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद से गर्भवती और बच्चे के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के साथ ही सही पोषण मिलना संभव हो पाया है। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया योजना की  शुरुआत  जनवरी २०१७ में हुई थी 7 योजना के तहत ५३९३२ लाभार्थियों का लक्ष्य दिया गया था, अभी तक४६०१७ महिलाओं  को योजना का लाभ मिल चुका है। लॉकडाउन के दौरान भी ८५.३२ प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है शेष पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। कोरोना काल में लोगों की आय पर असर पड़ा है और अन्य प्रांतों से मजदूरों ने घर वापसी की है, ऐसे में योजना का शत प्रतिशत लाभ पात्र गर्भवती को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।  
क्या है योजना-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती हुई महिला को तीन किश्तों में ५००० रुपये सीधे बैंक के खाते में दिये जाते हैं। पंजीकरण कराने के साथ गर्भवती को पहली किश्त के रूप में १००० रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त के रूप में २००० रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूर्ण होने पर तीसरी किश्त के रूप में २००० रुपये दिए जाते हैं। गांव व वार्ड की आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी, एएनएम, बीसीपीएम/बीपीएम के माध्यम से फार्म भरा जाता है लाभार्थियों को इस योजना का लाभ पाने के लिए मुख्य रूप से मातृ एवं शिशु सुरक्षा (एमसीपी) कार्ड,आधार कार्ड और खाते की पासबुक की फोटो कॉपी फार्म भरते समय जमा करनी होती है। वरदान से कम नहीं-मुजफ्फरनर की रहने वाली लाभार्थी रजनीश ने बताया यह योजना गरीबों के लिए वरदान से कम नहीं है। वहीं इम्तियाज का कहना है कि सरकार द्वारा दी गई मदद से पौष्टिक खान-पान मिलना संभव हो सका। सोनाली की कहना है कि हर एक मां को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई गयी है, इसका हमें लाभ मिला है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − four =